Back
नूरपुर के बाल गायक अनिकेत मल्होत्रा ने धुनों से जीता दिल
BSBhushan Sharma
Jan 28, 2026 10:05:31
Nurpur, Himachal Pradesh
नूरपुर का नन्हा सितारा: बाल गायक अनिकेत मल्होत्रा की मधुर आवाज़ ने जीता लोगों का दिल
नूरपुर के छोटे से बाल गायक अनिकेत मल्होत्रा अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाते जा रहे हैं। कक्षा पाँचवीं में पढ़ने वाले अनिकेत पर मानो माँ सरस्वती की विशेष कृपा है। खास बात यह है कि अनिकेत ने बिना किसी औपचारिक संगीत प्रशिक्षण या उस्ताद के ही गायन में यह मुकाम हासिल किया है।
अनिकेत को गायन की प्रेरणा प्रसिद्ध लोक गायक ईशान भारद्वाज के गीतों से मिली। वह घर पर लगातार ईशान भारद्वाज के गीतों का अभ्यास करता रहा। स्कूल में जब अनिकेत ने ईशान भारद्वाज का चर्चित गीत “निकी जेई गौदरी” गाया, तो शिक्षकों और साथियों ने उसकी खूब सराहना की。
इसके बाद नूरपुर निवासी सुनील कुमार पिंटू ने अनिकेत की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे विभिन्न मंचों पर गाने का अवसर दिलाया। राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव में अनिकेत की प्रस्तुति को स्वयं ईशान भारद्वाज ने सुना। अनिकेत की गायकी से प्रभावित होकर ईशान भारद्वाज ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया और उसका एक गीत रिकॉर्ड किया। यह गीत अनिकेत के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ, जिसे लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला।
"मैं नूरपुर के नौ वार्ड का रहने वाला हूँ। मुझे गाने का शौक ईशान भारद्वाज के गीत सुन-सुनकर हुआ। घर में लगातार अभ्यास करता रहा। स्कूल और मंचों पर मिले प्रोत्साहन से मेरा हौसला बढ़ा। आज जो भी हूँ, अपने माता-पिता, सुनील अंकल पिंटू और ईशान भारद्वाज की वजह से हूँ। अब मैं एक और नया गीत तैयार कर रहा हूँ, जो जल्द ही आप सबके सामने आएगा। सभी से आशीर्वाद की उम्मीद है।"
सुनील कुमार पिंटू:
“अनिकेत पर माँ सरस्वती की अपार कृपा है। उसकी आवाज़ बेहद मधुर है और वह भजन व गीत बहुत सुंदर तरीके से गाता है। जब मैंने पहली बार अनिकेत को सुना, तभी समझ गया था कि यह बच्चा आगे बहुत नाम करेगा। मंच मिलने से इसकी प्रतिभा और निखरी है।”
अनिकेत के पिता निजी नौकरी करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यह नन्हा कलाकार अपनी मेहनत और लगन से लगातार आगे बढ़ रहा है। आज अनिकेत न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे नूरपुर का नाम रोशन कर रहा है।
गुड्डू (पिता):
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि अनिकेत को इसी तरह लोगों का आशीर्वाद और सही मार्गदर्शन मिलता रहा, तो आने वाले समय में वह बड़े मंचों पर नूरपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDharmindr Singh
FollowJan 28, 2026 12:16:200
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 28, 2026 12:15:13Noida, Uttar Pradesh:बारामती, पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार प्लेन क्रैश में निधन; फोरेंसिक टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 28, 2026 12:06:250
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 28, 2026 12:06:170
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 28, 2026 12:05:500
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowJan 28, 2026 12:05:030
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 28, 2026 11:51:52Noida, Uttar Pradesh:Punjab BJP leader Prit Pal Singh Baliawal Video Byte on Bibi Bhattal issue !!
0
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 28, 2026 11:46:510
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 28, 2026 11:35:210
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowJan 28, 2026 11:21:170
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 28, 2026 11:04:45Kullu, Himachal Pradesh:मनाली में बीती रात भारी बर्फबारी हुई, सड़क पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ, ऐसे में देर रात इंनोवा गाड़ी का फिसलने का vdo वायरल हो रहा है, गनीमत रही कि किसी को चोट नही आई
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 28, 2026 10:49:24Amritsar, Punjab:श्री दरबार साहिब में वज़ू कर रहे व्यक्ति को 3 दिन रिमांड मिली
0
Report
MSManish Shanker
FollowJan 28, 2026 10:47:58Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਬਾਹਰ ਹੋਈ ਅੰਧਾ ਧੁੰਦ ਫਾਇਰਿੰਗ ਵਿਖੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਜੇ ਕੋਈ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਕਰ ਰਹੇ ਨੇ ਟਾਲਮਟੋਲ。
0
Report
NSNavdeep Singh
FollowJan 28, 2026 10:47:330
Report
DSDharmindr Singh
FollowJan 28, 2026 10:39:030
Report