Back
फतेहपुर अनाज मंडी में प्राकृतिक मक्की MSP पर खरीद शुरू, किसानों में उत्साह
BSBhushan Sharma
Nov 16, 2025 11:15:36
Nurpur, Himachal Pradesh
फतेहपुर में प्राकृतिक मक्की की खरीद शुरू — किसानों में उत्साह MSP पर पहले दिन 4.4 टन प्राकृतिक मक्की की खरीद; चार ब्लॉकों के 52 किसानों से 144.5 क्विंटल खरीदने की योजना
फतेहपुर अनाज मंडी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में आज फतेहपुर अनाज मंडी में प्राकृतिक विधि से उगाई गई मक्की की खरीद औपचारिक रूप से शुरू हो गई। MSP पर की जा रही इस खरीद को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
जिला कांगड़ा की फतेहपुर अनाज मंडी में उपमंडल अधिकारी फतेहपुर विश्रुत भारती और आत्मा परियोजना के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित शर्मा ने रिबन काटकर प्राकृतिक मक्की खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष मक्की का MSP 40 रुपये प्रति किलो और गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। आत्मा परियोजना के अनुसार फतेहपुर, इंदौरा, नगरोटा सूरियां और नूरपुर—इन चार ब्लॉकों के 52 किसानों से लगभग 144.5 क्विंटल प्राकृतिक मक्की खरीदने की योजना बनाई गई है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में सभी व्यवस्थाएँ पहले ही पूरी कर ली गई थीं। पहले दिन फतेहपुर ब्लॉक के 7 किसानों से 2969 किलो तथा नगरोटा सूरियां क्षेत्र के 9 किसानों से 1437 किलो, कुल 4406 किलो प्राकृतिक मक्की की खरीद की गई।
“प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता है। MSP पर प्राकृतिक फसलों की खरीद शुरू होने से किसानों को सुरक्षा और भरोसा मिला है। इससे ज़्यादा किसान प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ेंगे।”
“प्राकृतिक खेती में लागत बहुत कम होती है और MSP पर खरीद मिलना हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है। आज हमें अपनी फसल का पूरा मूल्य मिला है।”
“मंडी में आज खरीद प्रक्रिया बिल्कुल आसान और बिना किसी दिक्कत के हुई। सरकार की यह पहल हमारे जैसे किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है और इससे प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ेगा।”
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MSP पर की जा रही मक्की खरीद को किसान स्वागतयोग्य कदम बता रहे हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ जारी रहेगी।
183
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowNov 16, 2025 12:51:440
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 16, 2025 12:47:020
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 16, 2025 12:46:510
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 12:45:540
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 12:39:1333
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 12:20:0393
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 16, 2025 12:17:39182
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 16, 2025 12:00:23103
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 16, 2025 11:47:06176
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 16, 2025 11:07:0094
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 11:02:2671
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 16, 2025 11:01:5097
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 16, 2025 10:48:38108
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 16, 2025 10:48:26122
Report