Back
हिमाचल SC आयोग की प्राथमिकता: अनुसूचित जाति और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा
BSBhushan Sharma
Nov 06, 2025 14:47:44
Nurpur, Himachal Pradesh
लोकेशन नूरपुर भूषण शर्मा
अनुसूचित जाति एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : कुलदीप कुमार धीमान
नगरोटा सूरियां में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एलीट ग्रुप की बैठक आयोजित
कुलदीप धीमान आज नगरोटा सूरियां रेस्ट हाउस में आयोजित एलीट ग्रुप की बैठक में पहुंचे, जहां उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया。
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोग को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। आयोग का प्रयास है कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित समस्याओं का समाधान यथासंभव मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए。
धीमान ने कहा कि आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी देश में छुआछूत जैसी कुरीतियां पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। हिमाचल जैसे देवी-देवताओं की भूमि में भी कहीं-कहीं जात-पात की समस्या अभी भी विद्यमान है, जिसे समाप्त करने के लिए आयोग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी समुदायों के बीच सामाजिक ताना-बाना और एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है。
उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहने का आह्वान किया। श्री धीमान ने कहा कि एलीट ग्रुप के सदस्यों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखकर उनके समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा。
इस अवसर पर एलीट ग्रुप के संयोजक प्रेम चंद विश्वकर्मा, सदस्य साब धीमान, मदन लाल कबीर, गुरुदेव भारती, ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी डॉ. गुलशन, ब्लॉक कांग्रेस सचिव देहरा फौजा सिंह धीमान, ब्लॉक कांग्रेस सचिव नगरोटा सूरियां रामपाल धीमान, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 17:45:53115
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 17:03:06193
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 14, 2026 17:01:02247
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 14, 2026 16:01:26193
Report
KPKomlata Punjabi
FollowMar 14, 2026 15:15:52195
Report
VKVarun Kaushal
FollowMar 14, 2026 15:01:15134
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 14:53:09Noida, Uttar Pradesh:SGPC member Dilbag Singh Virk on Amit Shah Moga Rally.
100
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 14, 2026 14:49:34106
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 14:47:04190
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 14, 2026 14:34:45124
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:34:19129
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 14, 2026 14:33:46223
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 14, 2026 14:03:42Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AMAR SINGH (CONGRESS): HOME MINISTER AMIT SHAH'S STATEMENT/ DRUGS ISSUE IN PUNJAB/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ PUNJAB LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2027/AAP
146
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 14, 2026 13:52:20152
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowMar 14, 2026 13:51:45218
Report