Back
सरकार गांव के द्वार: कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान दिया
BSBhushan Sharma
Mar 11, 2026 14:31:35
Nurpur, Himachal Pradesh
हड़सर व पनालथ में 'सरकार गांव के द्वार', कृषि मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं
स्वास्थ्य व शिक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार
प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़सर तथा पनालथ में आयोजित 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आम जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना न पड़े, बल्कि अधिकारी स्वयं लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतें सुनें और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, सिंचाई, सड़ک तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में जाकर अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपमंडल स्तर पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाली सिविल अस्पताल में भी लगभग सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा चुकी है तथा यहां स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्रो. चन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में एडवांस सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जा चुकी है। प्रदेश सरकार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को चरणबद्ध तरीके से उपमंडल स्तर तक उपलब्ध करवाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल ज्वाली में 6.42 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस नए ब्लॉक में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है, उसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र को भी सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शिक्षा वातावरण मिल सके। इसके साथ ही स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किया जा रहा है तथा शिक्षकों की भर्तियां भी की जा रही हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में एक्सईन जल शक्ति अजय शर्मा, बीडीओ मनोज शर्मा, एसडीओ जल शक्ति राजेश, आरओ आशीष, नायब तहसीलदार करतार, बिजली बोर्ड के जेई साहिल, पूर्व प्रधान देशराज, हाकम, कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद, योगराज मिराज दीन, शेर सिंह, विजय, रघुनाथ, रघुवीर, चुनी लाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKapil sharma
FollowMar 11, 2026 15:47:380
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 11, 2026 15:46:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 15:03:290
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 11, 2026 14:50:390
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 11, 2026 14:32:340
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 11, 2026 14:19:340
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 11, 2026 14:04:190
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 11, 2026 14:02:030
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 11, 2026 13:24:270
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 11, 2026 13:18:120
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 11, 2026 13:03:360
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 11, 2026 13:03:260
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 11, 2026 13:02:220
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 11, 2026 12:49:300
Report