Back
नकौदर में 900 लोगों पर पेयजल संकट: जल शक्ति विभाग से त्वरित समाधान की मांग
BSBhushan Sharma
Mar 10, 2026 12:50:46
Nurpur, Himachal Pradesh
तीन साल से पेयजल संकट से जूझ रहे नकौदर के चार वार्ड, लोगों ने जल शक्ति विभाग से लगाई गुहार एंकर – उप तहसील राजा का तालाब के नकौदर क्षेत्र में नलकूप नंबर 35 से जुड़े वार्ड नंबर 4, 5, 6 और 8 के लोगों को पिछले करीब तीन वर्षों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से लगभग 900 लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जल शक्ति विभाग को इस बारे में अवगत करवाया, लेकिन हर बार समस्या का समाधान केवल कुछ समय के लिए ही हो पाता है और बाद में फिर से पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र का दायरा बड़ा होने के बावजूद नलकूप पर लगी मोटर की क्षमता बहुत कम है। छोटी मोटर होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती और कई स्थानों पर पानी का प्रेशर भी बेहद कम रहता है। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पानी जुटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से परेशान होकर स्थानीय निवासी जल शक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। इस दौरान लोगों ने जल्द समाधान की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।-rosh jatanewalon me surinder atri, vinay sharma, gayatri sharma, meena devi, aruna, priya, seema, suresh kumari, raksha devi, anjana, sonia, satya devi, indu bala, vimla devi, anita, jyoti bala, aasha devi, neelam kumari, kanika atri, manish, akhil aur om kumar sahit anya sthaniya nivasi maujood rahe. इस बारे में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित रंधावा ने बताया कि विभाग ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना है और मामला विभाग के संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द आवश्यक कदम उठाकर समस्या का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 10, 2026 13:49:170
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 10, 2026 13:45:070
Report
KSKuldeep Singh
FollowMar 10, 2026 13:30:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 10, 2026 13:20:550
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 10, 2026 13:15:12Chandigarh, Chandigarh:ਜੋ ਪ੍ਰਸਤਾਵ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਅਮਰੀਕਾ ਵਪਾਰ ਸਮਝੌਤੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਸ ਦੀ ਕਾਪੀ
0
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowMar 10, 2026 13:06:030
Report
MSManish Sharma
FollowMar 10, 2026 13:04:44Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन के सीमावर्ती क्षेत्र खेमकरण से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हैं एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया । फिलहाल घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। उससे एक पेन और पेपर भी बरामद हुआ है
0
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 10, 2026 13:00:130
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 10, 2026 12:45:450
Report
MSManish Shanker
FollowMar 10, 2026 12:36:020
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 10, 2026 12:19:300
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 10, 2026 12:16:180
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 10, 2026 12:16:010
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowMar 10, 2026 11:46:290
Report