Back
500 किसानों को नई दिशा: लंबागांव मॉडल से गांव आत्मनिर्भर
VKVipan Kumar
Feb 18, 2026 13:50:27
Dharamshala, Himachal Pradesh
संगठन से संवरती किस्मत, 500 किसानों को मिली नई दिशा, गांव बना आत्मनिर्भर
लंबागांव की नई पहल, किसान सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी
एंकर : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के लंबागांव से एक ऐसी प्रेरक कहानी सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया है कि जब किसान संगठित होते हैं तो किस्मत भी संवर जाती है। 500 से अधिक किसानों को नई दिशा देने वाला लंबागांव मिल्क फेड फार्मर प्रोड्यूसर एफपीओ आज आत्मनिर्भर गांव की मिसाल बन चुका है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।
वीओ 1: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के लंबागांव क्षेत्र में किसानों की सामूहिक पहल ने ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखी है। मई 2023 में स्थापित लंबागांव मिल्क फेड फार्मर प्रोड्यूसर एफपीओ ने खेती को फिर से लाभकारी बना दिया है。
सुआ गांव, ब्लॉक लंबागांव, तहसील जयसिंहपुर में शुरू हुई इस पहल से आज 500 से अधिक किसान जुड़ चुके हैं。
वीओ 2 : इस एफपीओ की सबसे बड़ी ताकत है महिला नेतृत्व। 10 निदेशकों में से 5 महिलाएं हैं और संचालन की कमान भी महिलाओं के हाथों में है। यह पहल ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण बन चुकी है。
वीओ 3 : इस संगठन की नींव रखने में पूर्व कुलपति चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. अशोक कुमार सरयाल की अहम भूमिका रही। सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटकर उन्होंने किसानों को संगठित किया और वैज्ञानिक खेती की ओर प्रेरित किया। आवारा पशुओं और बंदरों की समस्या से जूझ रहे किसानों को हल्दी और अदरक जैसी सुरक्षित फसलों की ओर मोड़ा गया।
वीओ 4 : वर्ष 2018 में कृषि विभाग के सहयोग से 7.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर फेंसिंग लगाई गई। करीब 20.50 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में विभाग और किसानों दोनों का योगदान रहा
नतीजा किसान फिर से जैविक गेहूं, मक्का और हल्दी की खेती करने लगे。
वीओ 5 : हाल ही में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और एफपीओ के बीच एमओयू हुआ है, जिससे किसानों को लगातार वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल रहा है।
प्रदेश सरकार द्वारा जैविक कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलो के समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने से किसानों को सीधा लाभ मिला है। पहले जहां हल्दी 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिकती थी, अब उन्हें बेहतर दाम मिल रहे हैं。
वीओ 6 : जिला निगरानी समिति द्वारा एफपीओ को तीन गतिविधियों
जैविक हल्दी, जैविक अदरक और दूध व दुग्ध उत्पादों के संग्रह व वितरण के लिए अधिकृत किया गया है। आज एफपीओ प्रतिदिन 150 से 200 लीटर दूध एकत्र कर 100 से अधिक परिवारों तक दूध, पनीर और दही पहुंचा रहा है। बड़े डेयरी किसान 35 से 40 लीटर और छोटे किसान 5 से 10 लीटर दूध बेचकर 7 हजार से 50 हजार रुपये तक प्रतिमाह अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं。
कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान के अनुसार, हल्दी की खेती से किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है और सोलर फेंसिंग से फसल सुरक्षा सुनिश्चित हुई है。
बाईट : कुलदीप धीमान कृषि उपनिदेशक कांगड़ा
उपायुक्त हेमराज बैरवा का कहना है कि यह एफपीओ संगठित प्रयास और सरकारी योजनाओं के सही उपयोग का सफल उदाहरण है। उन्होंने किसानों से ऐसी पहलों से प्रेरणा लेने की अपील की है。
बाईट : उपायुक्त कांगड़ा
वीओ : लंबागांव का यह मॉडल दिखाता है कि जब किसान संगठन की शक्ति को अपनाते हैं, वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं और सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेते हैं, तो गांव आत्मनिर्भर बन सकता है। संगठन से संवरती किस्मत की यह कहानी सिर्फ लंबागांव की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए एक प्रेरणा है।
बाईट : प्रो. डॉ. अशोक कुमार सरयाल पूर्व कुलपति कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर
बाईट : Subeesh Singh Saryal संयोजक ग्राम विकास समिति
बाईट : निशा शर्मा सिमरो देवी महिला मंडल सदस्य
बाईट : अनिता कुमारी
बाईट : श्रेष्ठा देवी
बाईट : सुरिन्द्र रणौत
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NSNaresh Sethi
FollowFeb 18, 2026 15:08:040
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 15:07:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 18, 2026 15:00:390
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 18, 2026 14:47:290
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:47:11Chandigarh, Chandigarh:ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਇੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਿੱਜਰ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:46:11Chandigarh, Chandigarh:ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਉੱਤੇ ਲਾਏ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਬਾਰੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦਾ ਬਿਆਨ
0
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 18, 2026 14:24:400
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 18, 2026 14:07:540
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 18, 2026 14:01:070
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 18, 2026 14:00:47Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:नगरीय निकाय मोहाली के चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक 18 मार्च तक बढ़ा दी है।
0
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 14:00:300
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 18, 2026 13:21:510
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 18, 2026 13:21:240
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 18, 2026 13:20:000
Report