Back
हिमाचल के 400 युवा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रतिभा दिखायेंगे
VKVipan Kumar
Dec 13, 2025 14:17:24
Dharamshala, Himachal Pradesh
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग : हिमाचल के 400 युवा दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
45 को दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने का मौका : वीसी
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के युवाओं का उत्साह देखते ही बनता है। प्रदेश के 400 चयनित युवा 30 और 31 दिसंबर को धर्मशाला के पीपीटी मोड़ स्थित कैंपस में होने वाले अगले चरण में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस डायलॉग के जरिए युवाओं को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण से अपनी सोच और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति सत प्रकाश बंसल ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कहीं。
उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम की नोडल एजेंसी केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला को बनाया गया है। वीसी ने बताया कि कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रदेशभर से हजारों युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद दूसरे चरण में ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। अब अंतिम चरण में 10 ट्रैक में बांटे गए 400 उम्मीदवार पीपीटी आधारित प्रस्तुतियां देंगे। प्रत्येक ट्रैक से तीन-तीन युवाओं का चयन किया जाएगा。
कुलपति ने कहा कि इन चयनित युवाओं को अगले दौर में जाने का अवसर मिलेगा और उनमें से 30 से 45 युवा राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यहां देशभर से चुने गए युवा अपने विचार साझा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर चर्चा होगी。
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने तथा उनसे संवाद का अवसर भी मिलेगा। इससे न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व की समझ और विचार रखने का अनूठा मंच भी प्राप्त होगा।
प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने की एक बड़ी पहल है। हिमाचल के युवाओं में उत्साह और ऊर्जा देखते ही बनती है। यह मंच न केवल उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ने और सीखने का अनमोल मौका प्रदान करता है।
बाइट : प्रो. सत प्रकाश बंसल कुलपति हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowDec 13, 2025 15:47:450
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 13, 2025 15:05:570
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 13, 2025 14:33:180
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 13, 2025 14:18:430
Report
VKVipan Kumar
FollowDec 13, 2025 14:18:220
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 13, 2025 14:16:500
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 13, 2025 13:46:130
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 13, 2025 13:35:160
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 13, 2025 13:16:420
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 13, 2025 12:19:100
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 13, 2025 12:18:580
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 13, 2025 12:05:330
Report
MTManish Thakur
FollowDec 13, 2025 12:05:200
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 12:04:550
Report