Back
हमीरपुर में न्यायिक अधिकारी से 6 लाख की फर्जी निवेश ठगी, पुलिस जांच
ASARVINDER SINGH
Feb 13, 2026 06:33:09
Hamirpur, Himachal Pradesh
जिला हमीरपुर में एक न्यायिक अधिकारी से म्यूचुअल फंड, मनी बैक और हाई रिटर्न निवेश योजनाओं के नाम पर करीब छह लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि दो महिलाओं ने खुद को बैंक और फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताकर पूरी साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता न्यायिक अधिकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में एक महिला ने फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनका बैंक खाता निष्क्रिय हो गया है और उसे सक्रिय करने के लिए 2,360 रुपये जमा कराने होंगे। विश्वास में आकर उन्होंने संबंधित राशि जमा करवा दी। इसके बाद महिला ने उन्हें एक निवेश योजना में 10 हजार रुपये लगाने के लिए प्रेरित किया और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाया।
कुछ समय बाद उन्हें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से जुड़े आकर्षक ऑफर और कथित लाभ के स्क्रीनशॉट साझा किए जाते थे। इसी दौरान दूसरी महिला ने संपर्क कर स्वयं को एक फाइनेंस कंपनी की अधिकारी बताया। उसने एप्पल एप स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया और उसी के माध्यम से निवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई। एप पर मुनाफा दिखाकर भरोसा बनाया गया और धीरे-धीरे करीब छह लाख रुपये निवेश करवा लिए गए।इसके बाद आरोपित महिला ने 11 लाख रुपये के बड़े निवेश प्लान का प्रस्ताव दिया। इस पर न्यायिक अधिकारी को संदेह हुआ और उन्होंने योजना की सत्यता की जांच करनी चाही। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस के अनुसार संबंधित बैंक खाता शिमला जिला स्थित एसबीआई शाखा का है। बैंक से लेन-देन का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। साथ ही ठगी गई राशि को आरोपियों के खातों में फ्रीज करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि संभव हो तो धनराशि वापस दिलाई जा सके। मामले की गहन जांच जारी है।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि एक फर्जी निवेश एप्लीकेशन के माध्यम से राशि इन्वेस्ट किए जाने पर यह साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है।एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार का निवेश केवल अधिकृत (ऑथराइज्ड) एप्लीकेशन या मान्यता प्राप्त वित्तीय संस्थान के माध्यम से ही करना चाहिए। अनधिकृत या संदिग्ध एप के जरिए निवेश करने पर धन सुरक्षित रहने की कोई गारंटी नहीं होती। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यदि आरोपियों के खातों में ठगी की राशि उपलब्ध पाई जाती है तो उसे तुरंत सीज़ (फ्रीज) करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जांच में जो भी आरोपी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManuj Sharma
FollowFeb 13, 2026 08:08:190
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 13, 2026 08:07:590
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 13, 2026 08:07:340
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 13, 2026 08:05:020
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 13, 2026 07:47:530
Report
MSManish Shanker
FollowFeb 13, 2026 07:45:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 13, 2026 07:08:110
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 13, 2026 07:08:050
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 13, 2026 07:07:430
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 13, 2026 07:07:140
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 13, 2026 07:00:080
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 13, 2026 06:50:420
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 13, 2026 06:49:12Noida, Uttar Pradesh:ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਨਿਰਾਦਰ ਕਰਨ 'ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ‘ਆਪ’ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਸੰਗਰੂਰ
0
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowFeb 13, 2026 06:48:38Noida, Uttar Pradesh:ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਨਿਰਾਦਰ ਕਰਨ 'ਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ‘ਆਪ’ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਲੁਧਿਆਣਾ
0
Report