Back
15 साल बाद पौंग झील में टैग्ड प्रवासी पक्षी मिले; GPS टैंगिंग की तैयारी
ASARVINDER SINGH
Feb 14, 2026 10:01:00
Hamirpur, Himachal Pradesh
प्रवासी परिंदों का पसंदीदा स्थान बनती जा रही है। वन्य प्राणी विभाग को 15 साल बाद कॉलर लगा हुआ प्रवासी परिंदा मिला है। बार हेडेड गूज पक्षी को वर्ष 2011 में टैग किया गया था। इसका टैग नंबर एच-74 था। हर साल पक्षियों की गणना होती रही लेकिन इस पक्षी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं लगी थी। इस बार यह पक्षी पौंग झील में देखा गया है। बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी व विभाग की तरफ से की गई पक्षियों की गणना के दौरान यह परिंदा भी पौंग झील में पाया गया। इसके साथ ही इसी प्रजाति का टैग नंबर सी-42 और ए-20 भी मिला है। पी-42 को वर्ष 2022 में टैग किया गया था जबकि ए-20 को 2023 में कॉलर लगया गया था। यह पक्षी भी इस बार पौंग झील पहुंचे थे। अब वन्य प्राणी विभाग आगामी समय में जीपीएस टैंगिंग की सोच रहा था ताकि इस बात का पता लाया जा सके की पक्षी कहां-कहां पर ज्यादा प्रवास करते हैं। अगर पक्षियों की आयु की बात करें तो इनकी अधिकतर आयू 15 से 18 वर्ष ही मानी जाती है। ऐसे में 15 साल पूर्व टैग किए गए पक्षी का मिलना विभाग के लिए काफी सुखद है। वन्य प्राणी विभाग की माने तो आगामी समय में पक्षियों की गणना के दौरान जीपीएस टैंगिंग के बारे में सोचा जा रहा है ताकि पक्षियों के आवागमन का पता चलता रहे। इससे यह भी पता चल पाएगा कि पक्षी कहां पर अपना ठिकाना बनाते हैं तथा भोजन की तलाश के लिए कहां कहां जाते हैं। इनकी लोकेशन से इनकी गणना में भी सहयोग मिलेगा। पक्षी कहां पर प्रजनन करते हैं इसका पता लगाने में भी जीपीएस टैगिंग काफी कारगर साबित होगी। भारतीय वन्य जीव विभाग के डीएफओ रेजिनॉल्ड रॉयस्टन का कहना है कि वर्षों बाद कई प्रवासी पक्षी इस बार पौंग झील में पहुंचे हैं। गणना के दौरान ये पक्षी विभाग को मिले हैं। आगामी समय में जीपीएस टैंगिंग के बारे में विचार किया जाएगा ताकि उन जगहों पर सही पता लगाया जा सके जहां पर यह प्रजनन करते हैं।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 14, 2026 11:51:550
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 14, 2026 11:51:380
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 14, 2026 11:47:390
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 14, 2026 11:45:180
Report
BSBALINDER SINGH
FollowFeb 14, 2026 11:36:310
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 14, 2026 11:35:190
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 14, 2026 11:30:390
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 14, 2026 11:18:310
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 14, 2026 11:18:080
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowFeb 14, 2026 11:07:170
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 14, 2026 11:06:58Noida, Uttar Pradesh:COLOMBO (SRI LANKA): ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026 / PRACTICE SESSION OF PAKISTAN’S CRICKET TEAM
0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 14, 2026 11:02:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 14, 2026 10:53:310
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 14, 2026 10:48:280
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 14, 2026 10:45:250
Report