Back
हमीरपुर में नाबालिग द्वारा छेड़छाड़, महिला की मौत; शव सड़क पर ग्रामीणों ने चक्का जाम
ASARVINDER SINGH
Nov 09, 2025 08:11:26
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले सासन का क्षेत्र में एक नाबालिक युवक की दरिंदगी का शिकार हुई 45 वर्षीय महिला के शव को नेशनल हाईवे पर रखकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। महिला के साथ हुई इस दरिंदगी को ग्रामीण किसी भी सूरत बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। नेशनल हाईवे पर खनियारा में सैकड़ो ग्रामीण एकत्रित हुए हैं तथा शव को मार्ग पर रखकर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस जघन्य अपराध के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है तथा मृतक महिला को न्याय दिलाने की मांग हो रही है। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर महिला के शव को रखकर आरोपी को मौके पर लाने की भी जोरदार मांग उठाई है। ग्रामीणों के इस आक्रोश से नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया इसके उपरांत पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। हालांकि ग्रामीण पुलिस के आश्वासन को भी अनसुना कर आरोपी को मौके पर लाकर प्रस्तुत करने की मांग कर रहे हैं।
बतादे की 3 नवंबर को शासन क्षेत्र की 43 वर्षीय रंजना कुमारि दोपहर बाद अपने खेतों की तरफ घास लाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान एक नाबालिक युवक ने गलत नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। दराटी और डंडे से महिला के ऊपर कई प्रहार किए गए। बुरी तरह से लहू लुहान महिला को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया जहां से इसे पीजीआई रेफर किया गया था। वहां पर उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है। हालांकि इस दिल दहला देने वाले मामले में ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं और नेशनल हाईवे 103 जाम कर दिया है। पुलिस की तरफ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं。
1
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 09, 2025 09:26:114
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 09, 2025 09:25:401
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 09, 2025 09:25:233
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowNov 09, 2025 09:09:07Dhuri, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤ੍ਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਧੂਰੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੜਵਾਲ ਵਿਖੇ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ
0
Report
JSJaspal Singh
FollowNov 09, 2025 09:07:340
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 09, 2025 09:05:470
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 09, 2025 08:50:110
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 09, 2025 08:34:414
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 09, 2025 08:32:142
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 09, 2025 08:31:323
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 09, 2025 08:15:113
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 09, 2025 08:12:291
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 09, 2025 08:11:081
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 09, 2025 08:10:363
Report