Back
भोरंज अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट के साथ नया ब्लॉक, करीब 24 करोड़ मंजूर
ASARVINDER SINGH
Jan 31, 2026 08:49:05
Hamirpur, Himachal Pradesh
जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को मंजूर दी गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, परिवहन और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का यहां व्यापक विस्तार किया गया है।
भोरंज अस्पताल के परिसर में लगभग साढे ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से नए ब्लॉक का निर्माण किया गया, जिसका उदघाटन स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। अस्पताल के दूसरे ब्लॉक का कार्य भी तेजी से जारी है। प्रदेश सरकार ने भोरंज अस्पताल को आदर्श चिकित्सा संस्थान का दर्जा देकर यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां कीं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को काफी सुविधा हो रही है।
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार करते हुए सरकार ने इस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की है और इसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत भोरंज अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के साथ-साथ डॉक्टरों के लगभग एक दर्जन पद और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 20 पद सृजित किए जाएंगे तथा अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड्स का प्रावधान किया जाएगा। इनमें आईसीयू के दस बेड और एचडीयू के 6 बेड शामिल होंगे। आइसोलेटेशन वार्ड में 24 बेड, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस और एमसीएच में 2-2 बेड होंगे। 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 2 एलडीआर और एक प्वाइंट ऑफ केयर लैब भी क्रिटिकल केयर यूनिट का हिस्सा होगी।
उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के बाद भोरंज में ही जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर यहीं पर उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AMAjay Mahajan
FollowJan 31, 2026 10:19:210
Report
KCKhem Chand
FollowJan 31, 2026 10:19:050
Report
BSBALINDER SINGH
FollowJan 31, 2026 10:18:310
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 31, 2026 10:17:030
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 31, 2026 10:06:230
Report
SGSatpal Garg
FollowJan 31, 2026 10:05:180
Report
MTManish Thakur
FollowJan 31, 2026 09:47:010
Report
MSManish Shanker
FollowJan 31, 2026 09:46:35Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਕੀਮ ਵਿੱਚ ਇਨ ਰੋਲਮੈਂਟ ਕਰਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਗਏ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਇਧਰ ਰਹਿ ਵੀ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਇਹ ਕਾਰਡ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਘਰ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ。
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 31, 2026 09:46:190
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowJan 31, 2026 09:45:570
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 31, 2026 09:22:150
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 31, 2026 09:20:020
Report
ASAvtar Singh
FollowJan 31, 2026 09:08:460
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 31, 2026 09:06:02Chandigarh, Chandigarh:कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी चंडीगढ़ रिहायश पर मुलाकात की
0
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 31, 2026 08:51:04Chandigarh, Chandigarh:ਨਵੇਂ ਆ ਰਹੇ ਬੀਜ ਬਿਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਇਤਰਾਜ਼
ਇਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨੀ ਦਾ ਹੋਵੇਗਾ ਨੁਕਸਾਨ
ਇਸੇ ਨਾਲ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਫੈਡਰਲ ਢਾਂਚੇ ਤੇ ਹਮਲਾ
0
Report