Back
चंबा में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों का आगमन, मुलायम ऊन के उत्पादन की उम्मीद बढ़ी
SPSomi Prakash Bhuveta
Feb 13, 2026 15:32:58
Chamba, Himachal Pradesh
एंकर
भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र भनौता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो भेड़ों की एंट्री
यह नस्ल नरम, मुलायम और महीन ऊन के लिए है विश्वप्रसिद्ध
वीओ
चंबा। भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र भनौता में ऑस्ट्रेलियन मैरिनो नस्ल की 52 उच्च गुणवत्ता वाली भेड़ों को लाया गया है। इनमें 20 नर (मेल) और 32 मादा (फीमेल) भेड़ें शामिल हैं। इन विशेष नस्ल की भेड़ों के आगमन से चंबा जिले में उच्च गुणवत्ता वाली महीन और मुलायम ऊन के उत्पादन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलियन मैरिनो नस्ल अपनी अत्यंत नरम, मुलायम और महीन ऊन के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस ऊन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष पहचान है और इसे ऊंची कीमत पर खरीदा जाता है। इस नस्ल को चम्बा लाने का मुख्य उद्देश्य बेहतर इस व्यावसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।
भनौता भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र 100 बीघा भूमि में विकसित किया गया है, जहां 500 भेड़ों के रख-रखाव की व्यवस्था है। बहरहाल यही पर ऑस्ट्रेलियन मैरिनो नस्ल की भेड़ों को रखकर आगे की प्रजनन प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।
यहां तैयार किए जाने वाले उन्नत नस्ल के मेमनों को भविष्य में स्थानीय पशुपालकों और किसानों को रियायती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
उधर, पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक पूनम ठाकुर ने बताया कि भनोता भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र में 52 ऑस्ट्रेलियन मैरीनो भेड़ें लाई गई हैं, जिनमें 20 नर और 32 मादा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह विशेष नस्ल बेहद उच्च गुणवत्ता की ऊन देती है, जो नरम, मुलायम और महीन होती है। एक भेड़ से एक बार में औसतन 3 से 4 किलोग्राम से लेकर 17-18 किलोग्राम तक ऊन प्राप्त होती है, जिसे बाजार में काफी अच्छी कीमत मिलती है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 16:05:000
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 16:04:190
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 13, 2026 16:03:430
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 13, 2026 16:03:33Noida, Uttar Pradesh:IAS पंजाब के गवर्नर का आदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों के ये ट्रांसफर
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 15:18:170
Report
RSRavi sharma
FollowFeb 13, 2026 15:16:290
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 14:50:370
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:49:300
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 14:48:580
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 14:35:080
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 13, 2026 14:30:180
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 13, 2026 14:18:220
Report
VSVARUN SHARMA
FollowFeb 13, 2026 14:04:280
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 13, 2026 14:03:520
Report