Back
प्रधानमंत्री ने धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया; पंचकूला में सैनी मौजूद
DRDivya Rani
Oct 11, 2025 07:45:40
Panchkula, Haryana
पंचकूला पहुँचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अक्टूबर को नई दिल्ली से Prime Minister Dhan Dhaanya Krishi Yojana (PMDDKY) का करेंगे शुभारंभ। इस उपलक्ष्य में सेक्टर -5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कर रहे हैं शिरकत। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अन्नदाताओं के सम्मान और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु दी जाएगी बड़ी सौगात। आज देश के किसान भाई-बहनों को ₹42000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार दिया जाएगा। आज नई दिल्ली में देश को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, पर्यटन व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, हरियाणा विधानसभा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता बंतो कटारिया, पंचकूला भाजपा और जिला अध्यक्ष अजय मित्तल भी मौजूद। केंद्रीय समारोह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित केंद्रीय समारोह देश में धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर उनको नमन और आप सबको हार्दिक बधाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन योजना को किया देश को समर्पित। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट- मुख्यमंत्री। हमारे किसान के लिए यह खुशहाली और समृद्धि का एक नया दौर हो रहा है प्रारंभ। यह योजनाएं राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की आय बढ़ाने और पोषण युक्त अनाज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का परिणाम। हमारा देश दालों का सबसे बड़ा उपभोक्ता,जिसकी वजह से दालों को करना पड़ता है आयात। इसी कमी को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री ने शुभारंभ किया दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का। हमारी सरकार ने किसान हित में लिए कई महत्वपूर्ण फैसले। इन ऐतिहासिक योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को सफल बनाने का हम सबको लेना है संकल्प- मुख्यमंत्री। आज जिस धन-धान्य कृषि योजना का देश के 100 जिलों में शुभारंभ कर रहे हैं, उनमें हरियाणा का एक जिला नूंह भी शामिल। प्रदेश में वर्ष 2019-20 में दलहन के अधीन लगभग 1 लाख 95 हजार एकड़ क्षेत्र था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 67 हजार 500 एकड़ हुआ। हमने किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पिछले 10 सीजन में 12 लाख किसानों की फसल खरीदी। इसी फसल खरीद के उनके खातों में एम.एस.पी. पर फसल खरीद के 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये दिए। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ई-खरीद एप्लिकेशन द्वारा घर बैठे ई-गेट पास बनाने की सुविधा दी। उनकी फसल का Exit Gate Pass कटने के 48 घंटे में किया जाता है
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ASARVINDER SINGH
FollowOct 12, 2025 08:33:060
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 12, 2025 08:31:240
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 12, 2025 08:19:310
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 08:04:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 08:02:200
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 12, 2025 07:48:540
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 12, 2025 07:48:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 07:45:270
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 07:33:300
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 07:17:16Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANJINDER SINGH SIRSA (DELHI MINISTER) ON CONGRESS LEADER P. CHIDAMBARAM’S STATEMENT ON OPERATION BLUE STAR
0
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 12, 2025 07:17:02Chandigarh, Chandigarh:Manjinder Singh Sirsa Reaction on P chidambaram Op Blue-star statement
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 07:06:150
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 12, 2025 06:47:110
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 12, 2025 06:02:470
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 12, 2025 05:18:288
Report