Back
पंचकूला: नाबालिग के साथ मारपीट की कोशिश, चाकू लहराते दो गिरफ्तार
DRDivya Rani
Nov 28, 2025 07:46:37
Panchkula, Haryana
पंचकूला मनसा देवी थाना पुलिस की टीम ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का अपने किसी जानकार के साथ ऑटो में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहीं मौजूद दो युवकों ने नाबालिग से माचिस मांगी। नाबालिग द्वारा माचिस न दिए जाने पर आरोपियों ने उससे कहासुनी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने गुस्से में आकर नाबालिग पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन लड़का बाल-बाल बच गया। इस बीच आरोपियों में से एक युवक का चाकू लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मनसा देवी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच एएसआई सुखजैंट द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रामपाल (उम्र 35 वर्ष) और राजकुमार पुत्र बहुरी लाल (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मनसा देवी थाना में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आज दोनो आरोपियो को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। इस घटना पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार की गुंडई, दबंगई, असामाजिक हरकत या सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों पर आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 28, 2025 07:58:070
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 28, 2025 07:56:52Amritsar, Punjab:तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल की नेता बीबी सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर आज मजीठा पुलिस स्टेशन में पेश होने पहुंची
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 07:53:020
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 28, 2025 07:46:07Noida, Uttar Pradesh:कनाडा पुलिस ढूंढ रही थी।इसलिए कनाडा से भाग कर दिल्ली आया था。
102
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 28, 2025 07:45:5759
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 28, 2025 07:17:30143
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 28, 2025 07:16:53193
Report
MSManish Shanker
FollowNov 28, 2025 07:08:10Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:नगर निगम चंडीगढ़ की हाउस मीटिंग शुरू हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले सफाई कर्मचारियों को उनके बकाये बोनस दिए गए।
261
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 28, 2025 05:06:15143
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 28, 2025 05:05:37Noida, Uttar Pradesh:IMRAN KHAN SON KASIM KHAN PIC
172
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 28, 2025 04:48:11218
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 28, 2025 04:35:17129
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 28, 2025 04:17:48195
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 28, 2025 04:17:17145
Report