Back
हिमाचल में नशा-गौ तस्करी व लव जिहाद के विरोध में विहिप ने ज्ञापन सौंपा
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 17, 2025 10:06:29
Bilaspur, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश में लागातार बढ़ रहे नशा तस्करी, गौ तस्करी, लैंड जिहाद व लव जिहाद की घटनाओं के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने उपायुक्त बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन, सरकार व प्रशासन से इस ओर विशेष ध्यान देने व बाहरी राज्यों से व्यापार व मजदूरी के नाम पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने की करी अपील. हिमाचल प्रदेश में लागातर बढ़ रहे नशा तस्करी, गौ तस्करी, लैंड जिहाद व लव जिहाद की घटनाओं के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा है. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि अन्य राज्यों से मजदूरी व व्यापार के नाम पर प्रदेश में आने वाले कुछ शरारती तत्व इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है जिससे देवभूमि हिमाचल के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस बात की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि चंबा का मनोहर हत्याकांड हो या फिर सुंदरनगर में अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण की कोशिश करने का मामला हो एक विशेष धर्म के लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं है. वहीं बिलासपुर जिला के स्वारघाट में गौ तस्करी में संलिप्त लोगों की बात हो या फिर विशेष धर्म से तालुक रखने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अपनी से आधी उम्र की लड़की को भगा ले जाने के मामले में भी पुलिस प्रशासन कोई ठोस कारवाही नहीं कर पाई है जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं तुषार डोगरा ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि लव जिहाद, नशा तस्करी, पशु तस्करी व लैंड जिहाद जैसे मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इनमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाए और अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन की जाए ताकि प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों पर लगाम लग सके और देवभूमि में शांति व सुकून कायम हो सके.
168
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 17, 2025 11:58:540
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 17, 2025 11:55:490
Report
KCKhem Chand
FollowNov 17, 2025 11:54:130
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 11:50:390
Report
NRNARINDER RATTU
FollowNov 17, 2025 11:50:27Nawanshahr, Punjab:ਜਿਲ੍ਹਾ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਥਾਣਾ ਬੰਗਾ ਦੇ ਬਸੱ ਸਟੈਂਡ ਕੋਲ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਉੱਤੇ ਅੰਨੇਵਾਹ ਚਲਾਈਆਂ ਗੋਲੀਆਂ. ਜਿਸ ਵਿਚ ਚਾਰ ਵਿਆਕਤੀਆਂ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਹੋਏ ਜਖਮੀ..ਬਾਈਟ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ
0
Report
VKVarun Kaushal
FollowNov 17, 2025 11:48:580
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 17, 2025 11:46:580
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 17, 2025 11:44:240
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 11:38:520
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 17, 2025 11:38:060
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 17, 2025 11:37:440
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 17, 2025 11:35:080
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 17, 2025 11:32:260
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 17, 2025 11:17:3360
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 11:16:54107
Report