Back
बिलासपुर के नैना देवी मंदिर में नवरात्रि के amid आस्था: महिषासुर मर्दिनी का इतिहास
VBVIJAY BHARDWAJ
Mar 15, 2026 08:52:22
Masanganj, Chhattisgarh
चैत्र नवरात्र स्पेशल स्टोरी- देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर का है अपना है ऐतिहासिक महत्व, मां सती के गिरे थे इस स्थान पर नयन तो पिंडी रूप में आज भी होती मां नैनादेवी की पूजा अर्चना, महिषासुर मर्दनी के नाम से भी विख्यात है यह स्थान तो हर वर्ष लाखों की संख्या में पहुंचते है देशभर से श्रद्धालुओं.
टॉप- बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश.
एंकर- मां दुर्गा के चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर आज हम आपको देवभूमि हिमाचल प्रदेश की 09 प्रमुख दिव्य शक्तियों व 51 शक्तिपीठों में शुमार श्री नैनादेवी मंदिर का इतिहास बताएंगे जो कि देशभर के श्रद्धालुओं की अपार आस्था केंद्र बना हुआ है. नैनादेवी मंदिर वही स्थान है जहां माता सती के नयन गिरे थे और मां आदि जननी ने महिषासुर राक्षस का वध किया था, पेश है एक रिपोर्ट.
वीओ-01-- अनेकता में एकता का प्रतीक भारत देश में अलग-अलग धर्मों व जाति के लोग मिलजुल कर प्रेम से रहते हैं. वहीं बात करें हिन्दू धर्म की तो हिन्दू धर्म में नवरात्रों का अपना ही अलग महत्व है. नवरात्रि जो की संस्कृत का शब्द है जिसका अर्थ है नौ रातें. जी हां देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपने मठ मंदिरों के लिए ही नहीं अपितु पहाड़ी संस्कृति व खूबसूरती के लिए विश्वभर में जाना जाता है. एक ओर जहां ऊंची पहाड़ियाँ पर रहने वाले लोग अपनी बोली व पहनावे के जरिये अपनी लोक संस्कृति को पेश करते हैं तो दूसरी ओर यहां के शक्तिपीठों व प्राचीन मंदिरों का भी अपना अलग ही महत्व है. जी हां चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर आज हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की ऊंची पहाड़ी पर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर की. गौरतलब है कि माँ नैनादेवी का मंदिर एक पवित्र तीर्थस्थल है जो देवी शक्ति के एक रूप श्री नैनादेवी को समर्पित है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित नैनादेवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है.
बाइट- संदीप शर्मा व संगीता शर्मा, फरीदाबाद से श्रद्धालु दंपत्ति.
वीओ-02-- पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान शिव की पहली पत्नी माता सती ने अपने पिता राजा दक्ष की मर्जी के खिलाफ शिवजी जी से विवाह किया था, जिससे राजा दक्ष काफी नाराज हो गए थे और इसके बाद राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया मगर अपनी बेटी सती और दामाद शिव जी को यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया, जिसके पश्चात माता सती बिना निमंत्रण के ही यज्ञ में पहुंच गईं, जबकि भगवान शिव जी ने उन्हें वहां जाने से मना किया था। वहीं यज्ञ के दौरान राजा दक्ष ने माता सती के समक्ष उनके पति भगवान शिव को अपशब्द कहे और उनका अपमान किया। पिता के मुंह से पति का अपमान माता सती से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने हवन कुंड में कूदकर प्राण त्याग दिए, जिससे भगवान शिव पत्नी के विच्छेद को सह न सके और इससे रुष्ट होकर माता सती का शव उठाकर शिव तांडव करने लगे। वहीं इस तांडव से ब्रह्मांड में प्रलय आने लगी जिसे देख भगवान विष्णु ने इसे रोकने के लिए सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के टुकड़े कर दिए और माता के शरीर के अंग और आभूषण 51 टुकड़ों में धरती पर अलग अलग जगहों पर गिरे, जिसमें माता सती के नयन जिस स्थान पर गिरे उसी स्थान को नैनादेवी मंदिर कहा जाता है जहां आज भी पिंडी रूप में मां नैनादेवी की पूजा अर्चना की जाती है.
बाइट- मुकेश गौतम, पुजारी, श्री नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर.
वीओ-03-- वहीं दैत्यकाल की एक घटना के अनुसार माँ नैनादेवी को नैना महेषमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है. एक बार जब राक्षस महिषासुर ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न किया तो वरदान के रूप में किसी नारी के हाथों मौत होने और वह नारी जन्म और मृत्यु से रहित होने का वर मांगा. महिषासुर को यह ज्ञात था कि नारी अबला होती है इसीलिए एक नारी उसका वध नहीं कर पाएगी. वर मिलने के पश्चात महिषासुर ने तीनों लोकों में तबाही मचाना शुरू किया तो देवताओं ने स्वर्ग को छोड़ इस पहाड़ी की गुफाओं में शरण ली और भगवान ब्रह्मा से मदद की गुहार लगाई, जिसपर ब्रह्मा जी ने महिषासुर को मिले वरदान के बारे में बताया और सृष्टि रचियता मां आदि जननी की स्तुति के पश्चात जब मां ज्योति रूप में यहां प्रकट हुई तो सभी देवताओं व ऋषियों ने अपना-अपना बल माता रानी को भेंट किया जिसे अपनाकर माता विराट स्वरूप में आ गयी और महिषासुर के साथ युद्ध कर उसका वध किया तब सभी देवताओं ने माता रानी को 'जै नैने नैने' कहकर संबोधित किया और तब माँ नैनादेवी को नैना महेषमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है.
बाइट- नीलम शर्मा, पुजारी, श्री नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर.
वीओ-04-- एक अन्य मान्यता अनुसार करीब 1900 वर्ष कहलूर रियासत के राजा रहे वीरचंद को सपने में मां देवी ने दर्शन दिये और इसी स्थान पर मंदिर बनाने को कहा था. इसी दौरान एक ग्वाला जब गाय चरा रहा था तो उसने देखा कि एक मछली शिला पर खड़ी हो गयी है और अपने आप ही दूध की धारा बहने लगती है, इस चमत्कार को देख ग्वाले हैरान रह जाता है और जब सूर्यास्त पर मछली वहां से चली जाती है तो ग्वाले को भी उसी रात को सपने में मां नैनादेवी दर्शन देती है व राजा वीरचंद के आने पर उसे इसी स्थान पर मंदिर बनाने की बात कहती है. वहीं राजा वीरचंद द्वारा 1900 वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण किया जाता है और आज यह शक्तिपीठ श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है.
बाइट- नीलम शर्मा, पुजारी, श्री नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर.
लुधियाना से महिला श्रद्धालु.
वीओ-फाइनल-- वहीं शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर परिसर में एक बहुत बड़ा पीपल का पेड़ है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कई सदियों से मौजूद है। वहीं मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के दाईं ओर भगवान हनुमान और भगवान गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित हैं। मंदिर के मुख्य द्वार को पार करने के बाद शेरों की दो आकर्षक मूर्तियाँ दिखाई देती हैं। मुख्य मंदिर में तीन देवताओं की छवियाँ हैं। देवी काली को सबसे बाईं ओर देखा जा सकता है। बीच में नैना देवी की छवि दिखाई देती है जबकि भगवान गणेश दाईं ओर हैं। वहीं शक्तिपीठ श्री नैनादेवी का मंदिर समुद्रतल से लगभग 1,177 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नैनादेवी का मंदिर एक त्रिकोणीय पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जहाँ से एक तरफ पवित्र आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा और दूसरी तरफ गोबिंद सागर का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है। वहीं पंजाब, हरियाणा व दिल्ली सहित देशभर से आने वाले श्रद्धालु आनंदपुर साहिब से सड़क मार्ग के जरिये अपने निजी वाहन व बस सेवा से शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते है, जबकि ट्रैन के जरिये आपको पहले आनंदपुर साहिब तक पहुंचना होगा जहां से आप सड़क मार्ग के जरिये पहुंच सकते हैं. वही हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु नवरात्रों के उपलक्ष पर शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर आते हैं और जिनकी मनोकामनाएं माता रानी पूरी करती है. नैनादेवी मंदिर के मुख्य द्वार से कुछ ही दूरी पर जहाँ श्रद्धालुओं के लिए वाहन पार्किंग की सुविधा है तो साथ ही रोपवे रिज्जू मार्ग के जरिये भी श्रद्धालु मंदिर के नजदीक मुख्य बाजार तक पहुंच सकते हैं.
बिलासपुर से ज़ी मीडिया के लिए विजय भारद्वाज की रिपोर्ट.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 15, 2026 10:02:020
Report
KSKapil sharma
FollowMar 15, 2026 10:00:50Noida, Uttar Pradesh:प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 2026 में पहुंचे इन्वेस्टर्स ने पंजाब सरकार के प्रयत्नों की करी तारीफ
0
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 15, 2026 09:36:2695
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 15, 2026 09:30:3069
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 15, 2026 08:52:01115
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 15, 2026 08:46:34178
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 15, 2026 08:46:19150
Report
VKVipan Kumar
FollowMar 15, 2026 08:45:40106
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 15, 2026 08:31:5299
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowMar 15, 2026 08:19:36198
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 15, 2026 08:18:45144
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowMar 15, 2026 08:15:42119
Report
KSKapil sharma
FollowMar 15, 2026 08:02:05160
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 15, 2026 07:45:19184
Report