Back
गोल्डी गैंग से 2 करोड़ की फिरौती: दो आरोपी गिरफ्तार
AZAbhinva zeepunjabi
Mar 29, 2026 09:17:31
Noida, Uttar Pradesh
देहात पुलिस ने गोल्डी बराड़ के नाम पर एनआरआई परिवार से 2 करोड़ रुपए की फिरौती के मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव बहादुरपुर थाना बिलगा के रहने वाले तीरथ सिंह और धर्मकोट सदर के रहने वाले जसबीर सिंह उर्फ जज्जा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि वह इससे पहले किस किस से फिरौती ले चुके हैं. एसपी विनीत अहलावत ने बताया कि 21.03.2026 को गांव शंकर की रहने वाली बलजिंदर कौर ने सदर नकोदर पुलिस को शिकायत दी थी कि 12-01-2026 को करीब रात 11:30 बजे एक अज्ञात विदेशी नंबर से पति को काल आई कि तुम्हारा लड़का और लड़की बाहर हैं। धमकी देते हुए आरोपियों ने दंपति से 2 करोड़ रुपए 10 दिनों में देने की धमकी दी और कहा कि वह गोल्डी गैंग ग्रुप से बोल रहे हैं। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो अपना हिसाब लगा लेना। कुछ दिनों के बाद विदेश में रहते उनके पुत्र रंजीत सिंह ने उसे सुबह फोन करके बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर भी एक विदेशी नंबर से कॉल आया था और उसे एक व्हाट्सएप मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि हमें एक दिन में 1.5 करोड़ रुपये चाहिए वरना हम शंकर गांव में आपके घर पर गोली चला देंगे और पास में ही एक फॉर्च्यूनर और एक बड़ा घर है। जिसके बाद पीड़ित के बयानों पर पुलिस स्टेशन नकोदर सदर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 10:33:400
Report
MTManish Thakur
FollowMar 29, 2026 10:32:240
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowMar 29, 2026 10:17:10581
Report
BSBALINDER SINGH
FollowMar 29, 2026 10:03:10960
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 29, 2026 09:21:241086
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 29, 2026 09:16:361013
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 29, 2026 08:32:27965
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowMar 29, 2026 08:26:131070
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 29, 2026 08:26:00982
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 29, 2026 08:19:16996
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 29, 2026 08:17:411083
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowMar 29, 2026 08:03:421092
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 29, 2026 07:51:43969
Report
AZAbhinva zeepunjabi
FollowMar 29, 2026 07:50:291096
Report