Back
शिवराज चौहान ने कहा VB-जी राम जी अधिनियम 2025 से मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षित
SSSanjay Sharma
Dec 30, 2025 16:59:58
Noida, Uttar Pradesh
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधियों से बात की
देश भर के लगभग 45000 स्थानों से 2 लाख से अधिक मनरेगा कर्मियों से वीबी-जी राम जी अधिनियम पर हुई चर्चा
श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से वर्तमान में कार्यरत किसी भी कर्मी की सेवा प्रभावित नहीं होगी
केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण-मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसरिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों एंव केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की वार्ता की अध्यक्षता की। इस वार्ता में विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 पर विचार-विमर्श किया गया।
वार्ता में देशभर के लगभग 45 हजार स्थानों से 2 लाख से अधिक मनरेगा कर्मियों ने भाग लिया। वार्ता का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में मनरेगा में कार्यरत कर्मियों को यह आश्वस्त करना था कि, नए अधिनियम से उनकी सेवा में कोई बाधा नहीं आएगी और वह पहले की तरह ही अपनी सेवा में निरंतर बनें रहेंगे ऐसा राज्य सरकार के माध्यम से सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ एक संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 का स्वागत किया और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को धन्यवाद देते हुए यह आश्वासन दिया कि वह अधिनियम को सफलताप्रवर्तक तरीके से कार्यन्वित करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। इसी के साथ उन्होंने नए अधिनियम के तहत अपनी सेवाओं को जारी रखने और मानदेय भुगतान के बारे में प्रश्न पूछे।
अपने संबोधन में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि, अधिनियम की धारा 37 (3) के तहत यह साफ है कि, मनरेगा में कार्यरत कर्मियों का रोजगार पूरी तरह सुरक्षित है एवं जो कर्मी मनरेगा कार्यन्वित कर रहे थे, वही वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 को भी कार्यन्वित करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी सेवा आगे भी जारी रखने से संबंधित प्रावधान का राज्यों के माध्यम से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
वेतन भुगतान से संबंधित प्रश्नों के उत्तर में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि नए अधिनियम में प्रशासनिक मद में खर्च की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आगे जाकर ना केवल राज्यों के माध्यम से कर्मियों के वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा बल्कि साथ में उनकी सेवा शर्तों में सुधार की भी काफी संभावना है。
वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 पर एक प्रस्तुति भी दी गई, और अधिनियम की विशेषताओं, उद्देश्यों और कार्यान्वयन ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें 125 दिन के रोजगार और समावेशी प्रावधानों पर विशेष बल दिया गया।
अंत में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर से कर्मियों की यह आश्वासन दिया कि नए अधिनियम के लागू होने के बाद भी उनकी सेवाएं निरंतर बनी रहें, यह राज्यों के साथ मिलकर सुनिश्चित किया जाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 18:03:17Noida, Uttar Pradesh:ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਨਵੇਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਤ्ती ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਸਮੂਹ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ
0
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 30, 2025 17:35:470
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 17:33:590
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 17:23:56Noida, Uttar Pradesh:हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन ने जारी किया HAS का परिणाम
सिरमौर की मेघा सिंह कंवर HAS टॉपर
HAS परीक्षा में कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन
ट्रेनिंग के बाद सेवाएं देना प्रारंभ करेंगे चयनित अभ्यर्थी
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 17:20:300
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 30, 2025 16:37:110
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 30, 2025 15:58:510
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 30, 2025 15:06:03Chandigarh, Chandigarh:ਸੁਖਪਾਲ ਖਹਿਰਾ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਆਨ
ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਹੋ ਰਿਹਾ
ਮੈਨੂੰ ਬੋਲਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ
ये तीनों बिल सर्वसम्मति से पारित किये गये ।
थੋੜੀ देਰ ਵਿੱਚ ਮਨਰੇਗਾ मਜ਼ਦੂਰ लਾਈਵ ਹੋਣਗੇ
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 14:37:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 14:05:31Noida, Uttar Pradesh:ANI HARPAL SINGH CHEEMA (पंजाब मंत्री) पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर बयान; शिवराज सिंह चौहान के बयान; वीर बाल दिवस
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 30, 2025 14:05:140
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 30, 2025 13:37:500
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 30, 2025 13:05:000
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 30, 2025 12:53:480
Report