Back
पंजाब में गैंगस्टर विरोधी मुहिम: 70 गिरफ्तार, हेल्पलाइन शुरू
KSKapil sharma
Jan 21, 2026 10:02:16
Noida, Uttar Pradesh
पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टर के खिलाफ कल से मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में पुलिस ने अभी तक 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आज पुलिस की ओर गढ़े में यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीते दिन गैंगस्टरों के 50 सदस्यों को राउंडअप किया गया था, जिनमें से 15 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया। इसी के चलते आज गढ़े में दोबारा से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 4 एडीसीपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 200 पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों में रेड की जा रही है। इस रेड के दौरान आज 70 व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद शाम तक राउंडअप किए गए व्यक्तियों को लेकर जानकारी सांझा की जाएगी। बताते दें कि बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के सफल प्रयासों के बाद अब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में मॉर्डन तकनीक के मैथेड का इस्तेमाल किया जाएगा और पंजाब में गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाएगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब के लोगों ने नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस का साथ दिया है, उसी तरह अब गैंगस्टरवाद के खिलाफ भी वह सरकार और पुलिस का सहयोग करें ताकि गैंगस्टरवाद का खात्मा किया जाए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 04:47:28Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री सेहत योजना के आज होने वाले आगाज़ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर नेता नील गर्ग की प्रतिक्रिया
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 04:45:30Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सेहत योजना के आज होने वाले आगाज़ पर आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का बयान
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 04:33:280
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 22, 2026 04:32:440
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 04:30:540
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 04:01:260
Report
SSSandeep Singh
FollowJan 22, 2026 04:01:000
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:49:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 03:47:150
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 22, 2026 03:46:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:36:100
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 22, 2026 03:33:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 22, 2026 03:19:400
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 21, 2026 17:30:280
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 21, 2026 17:06:190
Report