Back
जालंधर लॉटरी शॉप लूट: दातर के दम पर कर्मचारियों से पैसे लूटे
AAAsrar Ahmad
Nov 17, 2025 05:15:22
Noida, Uttar Pradesh
1711ZP_JLD_SHEETAL_VIDEO_R
जालंधर में लाटरी की दुकान में लूट, दातर लेकर घुसे लुटेरे, पहले गल्ले से और फिर कर्मचारियों की जेबों से निकाले पैसे
- भाजपा नेता व पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल सरकार और साधे निशाने
जालंधर में लाटरी की दुकान लूटने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग हथियार लेकर लॉटरी की दुकान को लूट रहे हैं। लाटरी चलाने वाले लोगों की जेबों से पैसा निकाल रहे हैं। एक आदमी दातर लेकर खड़ा होकर पैसा निकालने की धमकी दे रहा है। ये भी कह रहा है कि पैसा निकाल दो नहीं तो गोली मार दूंगा। इस बीच एक आदमी गल्ले खोलकर पैसा निकलाता है और जेबों में भर लेता हूं।
इस बीच दूसरा व्यक्ति भी दातर निकाल लेता है और कहता है कि सारा पैसा निकालो।
इस वीडियो को जालंधर से भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि जालंधर पुलिस कहती है कि पूरे शहर में लाटरी नहीं चलती। इसके साथ ही सवाल किया कि अगर लाटरी नहीं चलती तो ये लूट कहां हो रही है।
जारी किए गए वीडियो में लाटरी चलाने वाले लोग कहते हैं कि हम गरीब आदमी हैं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार न करो। काफी देर तक ये लोग लाटरी की दुकान में काम करने वाले लोगों को धमकाते हैं और पैसा लूटकर जेबों में भर लेते हैं। लूट से पहले शटर नीचे गिरा दिया जाता है। लूटी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है。
शीतल अंगुराल ने लगाए कई आरोप
जालंधर में सरेआम चल रहा दड़ा सट्टा
जालंधर की पुलिस और सरकार चलाने वाले नेताओं ने ईमानदारी का एक और कारनामा किया है। मैंने कहा था कि आपके साथ शाम 7 बजे वीडियो शेयर करूंगा। इसके लिए लेट हो गया हूं। मैं आपको बताऊंगा कि जालंधर की पुलिस किस तरह काम कर रही है। यहां दड़ा-सट्टा, माफिया चरम पर है। जालंधर शहर में एक एमएलए की कुर्बानी ली जा चुकी है। जालंधर शहर में कौन-कौन लाटरी चलाते थे, पैसे लेते थे, वे बेनकाब हो चुके हैं। जालंधर की पुलिस को मैं इसलिए नाकाम कह रहा हूं कि इन कामों से सारे लोग बदनाम होते हैं। मैंने कई बार लाटरी के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे नीचा दिखाने के लिए मेरे घर के बाहर लाटरी की दुकान खुलवा दी गई। चलो, ये सब लोग देख रहे हैं। लोग गद्दी पर बिठा भी देती है और उतार भी देती है। कुछ लोगों ने मेरे घर के आगे खुलवा दी लाटरी की दुकान जालंधर पुलिस का दावा है कि पूरे शहर में एक भी लाटरी स्टाल नहीं है। मैं आपको बताऊंगा कि 13 नवंबर को किस तरह जुआ लूटा गया। वक्त था 8 बजकर 55 मिनट। हाथापाई करने का पूरा वीडियो है। एक आदमी कह रहा है कि मैं गोली भी मार दूंगा। उनके पास हथियार हैं। कई लीडर मेरे हलके को लूट रहे हैं। ये कौन से लोग हैं जो लाटरी चला रहे हैं। लोगों को लालच में डाला जा रहा है। 10-10 रुपए में लोगों को और उनके घरों को बर्बाद किया जा रहा है।
जालंधर की पुलिस सोई हुई है। इनके सामने गली-गली में लाटरी स्टाल चल रहे हैं। गैंगस्टर लोगों को कॉल कर रहे हैं。
94
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 07:37:000
Report
BSBALINDER SINGH
FollowNov 17, 2025 07:36:040
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 07:35:080
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 17, 2025 07:30:350
Report
ASAvtar Singh
FollowNov 17, 2025 07:19:0348
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 17, 2025 07:18:4957
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 06:57:15Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: DELHI: CHIEF OF ARMY STAFF GENERAL UPENDRA DWIVEDI CHAT SESSION DURING THE CURTAIN RAISER OF ‘CHANAKYA DEFENCE DIALOGUE’
93
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 06:57:09Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: FARIDABAD (HARYANA): Union Home Minister Amit Shah chairs 32nd meeting of the Northern Zonal Council visuals
125
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 17, 2025 06:57:03118
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 17, 2025 06:56:47167
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 06:34:36Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): SEVERAL INDIAN UMRAH PILGRIMS FEARED DEAD IN SAUDI ARABIA BUS ACCIDENT / VISUALS / VICTIM’S FAMILY REAX
172
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 06:15:50183
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 17, 2025 06:08:16112
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 06:07:44Noida, Uttar Pradesh:Medina के पास बस-टंकर दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका
106
Report
MSManish Sharma
FollowNov 17, 2025 06:01:31Tarn Taran Sahib, Punjab:तरन तारन शहर में चोरों के हौसले बुलंद
शहर के बीचो-बीच स्थित पासी मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दाखिल हुए चोरों ने गले में रखी नगदी पर किया हाथ साफ
पुलिस जांच में जुटी
130
Report