Back
जालंधर: बाइक शोरूम सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला, मौत
KSKapil sharma
Jan 27, 2026 11:45:55
Noida, Uttar Pradesh
जालंधर में एक दोपहिया वाहन शोरूम के सेल्समैन की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। कपूरथला चौक स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास हुई इस घटना में 32 वर्षीय जगदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की बहन सिमरनजीत कौर ने बताया कि जगदीप सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने स्थित एक शोरूम में सेल्समैन का काम करते थे। 1 जनवरी को उनका शोरूम की वर्कशॉप में काम करने वाले मैकेनिक कृष्णा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, यह विवाद उस समय सुलझ गया था। रात करीब 9:30 बजे, जब जगदीप शोरूम से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे, तो स्पोर्ट्स कॉलेज के पास कृष्णा ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से जगदीप के सिर और हाथ पर हमला कर दिया। इस हमले में जगदीप की एक उंगली कट गई और सिर की हड्डी टूट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अन्य कर्मियों ने जगदीप के घायल होने की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें पहले एनएचएस अस्पताल ले गए, फिर सिविल अस्पताल और अंत में श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने मृतक जगदीप सिंह के परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें झगड़े की शिकायत मिली थी। इस घटना को लेकर परिजनों के बयानों पर कृष्णा सहित उनके 2 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था लेकिन सूचना मिली है कि इलाज के दौरान जगदीप की मौत हो गई है। उनकी टीम ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और परिवार पर बनाया है कि आरोपियों को पेश किया जाए.
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowJan 27, 2026 16:20:340
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 27, 2026 16:13:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:12:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:11:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 27, 2026 16:06:560
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:00:58Noida, Uttar Pradesh:DHARAMSHALA (HIMACHAL PRADESH): HEAVY SNOWFALL IN DHAULADHAR MOUNTAINS/ VISUALS/ REAX
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 15:48:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 15:45:250
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 27, 2026 15:35:070
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 27, 2026 15:34:540
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:30:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:16:180
Report
MSManish Sharma
FollowJan 27, 2026 15:15:590
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 27, 2026 15:00:560
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 27, 2026 14:30:370
Report