Back
पच्छाद में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, दो बैलों की मौत
DVDEVENDER VERMA
Jan 27, 2026 15:00:56
Nahan, Himachal Pradesh
पच्छाद में आसमानी बिजली गिरने से महिला घायल.. बिजली गिरने से दो बैलों की मौत, पच्छाद उपमंडल की टिकरी कुठाड़ पंचायत के खड़ोह की धार गांव में मंगलवार सायं अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में एक महिला आंशिक रूप से घायल हो गई, जबकि बैलों की एक जोड़ी भी इसकी चपेट में आ गई, जिससे दो देसी बेलों की मौत हो गई। घायल महिला की पहचान शारदा देवी पत्नी भगत राम जो कि शाम के समय पशुशाला में गई हुई थी। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गनीमत यह रही कि महिला की जान बच गई। परिवार के मुखिया सोम दत्त ने बताया कि इस घटना से उनकी बैलों की जोड़ी मर जाने से आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया है कि घायल महिला शारदा देवी के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात हैं। घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दे दी गई है। वार्ड सदस्य मदन लाल ने बताया कि ये घटना मंगलवार शाम पांच बजे के करीब हुई।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowJan 27, 2026 16:20:340
Report
NSNitesh Saini
FollowJan 27, 2026 16:13:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:12:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:11:420
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 27, 2026 16:06:560
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 16:00:58Noida, Uttar Pradesh:DHARAMSHALA (HIMACHAL PRADESH): HEAVY SNOWFALL IN DHAULADHAR MOUNTAINS/ VISUALS/ REAX
0
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 15:48:090
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 27, 2026 15:45:250
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 27, 2026 15:35:070
Report
RBRohit Bansal
FollowJan 27, 2026 15:34:540
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:30:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:16:180
Report
MSManish Sharma
FollowJan 27, 2026 15:15:590
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 27, 2026 14:30:370
Report