Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली: Mallikarjun Kharge का रुपया-डॉलर पर प्रमुख बयान, कांग्रेस की प्रतिक्रिया
AAAsrar Ahmad
Dec 04, 2025 06:18:28
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: MALLIKARJUN KHARGE (RAJYA SABHA LOP & CONGRESS NATIONAL PRESIDENT) ON INDIAN RUPEE PERFORMANCE AGAINST US DOLLAR
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
SSSandeep Singh
Dec 04, 2025 06:34:16
Dharamshala, Himachal Pradesh:BIS ने नया भूकंपीय मानचित्र जारी किया है। हिमालय क्षेत्र को अब सीस्मिक ज़ोन-6 में रखा गया है; यह देश का सबसे हाई रिस्क ज़ोन माना जा रहा है। इसका सीधा असर हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ेगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी से हमारे संवाददाता संदीप सिंह ने खास बातचीत की। मंत्री ने कहा कि भविष्य में निर्माण के नियम पूरी तरह बदलने वाले हैं और प्रदेश के सभी सरकारी भवनों की रिमैपिंग अनिवार्य होगी। BIS के नए भूकंपीय मानक हिमाचल के लिए खतरे की घंटी बजा रहे हैं। पूरा हिमालय अब सीस्मिक ज़ोन-6 में है—भूकंप का सबसे संवेदनशील इलाका। मंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में नए निर्माण के नियम सख़्त होंगे और पुराने नियमों से बने ढांचे मान्य नहीं होंगे; प्रदेश के सरकारी भवनों की रिमैपिंग तुरंत करनी चाहिए और हाई-रिस्क भवनों के स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य होंगे। सरकार BIS के मानक अपनाने के लिए विस्तृत एक्शन प्लान बना रही है ताकि बड़े प्राकृतिक खतरे से पहले सुरक्षा मजबूत की जा सके।
89
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Dec 04, 2025 06:31:39
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई के बड़वी गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक रिहायशी मकान में आग भड़क गई। इस घटना में आठ परिवारों के लगभग 50 कमरे जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में प्रकाश, प्रताप, बलवीर, सुरेश, सीमित भूस्तू, देनी, जोवन, राजेंद्र और ओम के घर जल गए। वहीं, प्रशासन ने प्रभावित प्रति परिवार को 5 हजार फौरी राहत प्रदान की है। इसके अलावा रहने के लिए तिरपाल और कंबल भी वितरित किए गए। वहीं प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी शरण ले ली है। आसपास के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भीषण आग की वजह से ज्यादातर ग्रामीण घरों में रखा सामान भी बाहर नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोग दिनभर खुद भी आग बुझाने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने पावर स्प्रेयर चलाकर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर लकड़ी के मकान होने की वजह से इसे काबू करना कठिन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटखाई से दमकल वाहन बड़वी गांव भेजे गए। मगर खराब सडक़ और ट्रैफिक जाम के कारण दमकल वाहन देरी से पहुंचे। इस वजह से लोगों में रोष देखा गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोटखाई फायर स्टेशन के इंचार्ज केसर नेगी ने बताया कि उनकी टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपए के नुकसान का आकलन है। मगर अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर सभी पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित राहत, कंबल और तिरपाल उपलब्ध करवाया। प्रशासन ने पीडि़तों को आसपास ही एक सुरक्षित मकान में अस्थायी रूप से ठहरने की व्यवस्था कर दी है, ताकि वे राहत कार्य पूरा होने तक वहीं रह सकें।
86
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Dec 04, 2025 05:47:21
Banur, Punjab:विशेष पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की न्याय प्रणाली में एक डिजिटल क्रांति के रूप में फैसला लिया गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के वकील निखिल थंममन बनूर ने बताया कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते कहा था कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े विशेष केसे जनतक न किए जाएं। जिस कारण केस से जुड़े लोगों को भारी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन वकील निखिल थमन की तरफ से डाली गई जनहित याचिका की सुनवाई के बाद अब पंजाब एंड हरियाणा न्यायालय के फैसले में घरेलू हिंसा, रेप केस, बच्चों से जुड़े केस और POCSO survivors को एक बड़ी राहत मिलेगी। अब विशेष केस से जुड़े प्रतिभागियों और वकीलों को केस संबंधी आदेश online portal/मोबाइल पर मिल सकेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से जारी किए गए आदेश के बाद अब विशेष केस से जुड़े लोगों को सामाजिक शर्मिंदगी और कैसे से जुड़े आदेश लेने के लिए अधिक खर्च जैसे मामलों में राहत मिलेगी। वकील निखिल थंममन ने कहा कि जनहित याचिका पर जारी आदेश से विशे‍ष केस की सुनवाई में अब तेजी आ सकेगी।
106
comment0
Report
AAAsrar Ahmad
Dec 04, 2025 05:36:08
Noida, Uttar Pradesh:कनाडा में गैंगवार: भारतीय गैंगस्टर दो गुटों में बंटे, न्यूज़ीलैंड में कबड्डी प्रमोटर के घर फायरिंग कनाडा में शरण लिए कई भारतीय गैंगस्टर अब दो बड़े गुटों में बंटकर अपना नेटवर्क चला रहे हैं। ये दोनों गिरोह पंजाब के अपराध जगत से जुड़े माने जाते हैं। गोल्डी बराड़ – रोहित गोडारा गैंग लॉरेंस बिश्नोई – हैरी बॉक्सर – गोल्डी ढिल्लों गैंग जानकारी के मुताबिक, झगड़े के बाद रोहित गोडारा ने गोल्डी बराड़ का साथ पकड़ लिया और दोनों ने मिलकर अलग गैंग बना लिया। दूसरी तरफ, गोल्डी ढिल्लों और हैरी बॉक्सर कनाडा से ही लॉरेंस बिश्नोई के इशारों पर काम संभाल रहे हैं, जो फिलहाल भारत की जेल में बंद है। गैंग का अहम सदस्य अनमोल बिश्नोई हाल ही में भारत वापस भेजा गया (डीपोर्ट), जिससे गिरोह की अंतरराष्ट्रीय पकड़ थोड़ी कमजोर हुई है। इसी बीच, गोल्डी ढिल्लों ने न्यूज़ीलैंड में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि यह हमला एक कबड्डी लीग प्रमोटर के घर पर हुआ, जिसमें बीती रात गोलियां चलाई गईं। पुलिस को शक है कि यह हमला दोनों गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा है। इन गिरोहों के तार कनाडा, न्यूज़ीलैंड और पंजाब में चल रहे एक्सटॉर्शन (वसूली) और सट्टेबाज़ी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।
124
comment0
Report
SSSandeep Singh
Dec 04, 2025 05:17:26
Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला में आज भाजपा का सुखू सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल होंगे 7 सांसद, प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, विधायक और हजारों कार्यकर्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से बातचीत, एंकर- धर्मशाला में एक और हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ आज विधानसभा परिसर से थोड़ी ही दूरी पर जोरावर मैदान में भाजपा राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने जा रही है इस प्रदर्शन का मुख्य मकसद व्यवस्था पतन के 3 साल बदलो बदले भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के मुद्दे प्रदर्शन करना है इस प्रदर्शन के लिए खास तौर पर हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसद सहित प्रदेश प्रभारी वह विधायक और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम स्थल से हमारे संवाददाता संदीप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल से खास बातचीत की है लिए आपको सुना देते हैं क्या कह रहे हैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
168
comment0
Report
KSKuldeep Singh
Dec 04, 2025 04:19:25
Banur, Punjab:ट्राई सिटी का सीसीटीवी कड़ी के तहत बनूर में थाना रोड फ्लाईओवर और बनो माता फ्लाईओवर के नीचे बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स का मामला सामने आया है। फ्लाईओवर के नीचे अंधेरा होने कारण किसी भी तरह की वारदात होने का डर हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 6-7 महीनों से स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी है, जिस कारण लोगों को भारी दिक्कत परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। शहर वासियों का कहना है कि फ्लाईओवर के दोनों तरफ मंदिर और गुरुद्वारा साहिब स्थित है, लोगों को शाम के वक्त और अल-सुबह धार्मिक स्थान में माथा टेकने के लिए पुल के नीचे से अंधेरे में गुजरना पड़ता है। थाना रोड और बन्नो माता मंदिर के फ्लाईओवर के नीचे काम धंधा कर रहे रेहड़ी-फड़ी वालों को भी अंधेरे में दिक्कत उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं ट्राई सिटी का सीसीटीवी कैमरे के जरिए फ्लाईओवर के दोनों तरफ स्थित सर्विस रोड की स्ट्रीट लाइट्स भी पिछले लंबे समय से बंद पड़ी है, जिस कारण सर्विस रोड से गुजरने वाले लोग भी अंधेरे में गुजारने को मजबूर है।
124
comment0
Report
Advertisement
Back to top