Back
CBI ने अकील अख्तर हत्या मामले में FIR दर्ज, आरोपी सूची में डीजीपी का नाम
SSSanjay Sharma
Nov 07, 2025 01:00:09
Noida, Uttar Pradesh
CBI ने अकील अख्तर हत्या मामले में FIR दर्ज की
CBI ने 6 नवंबर 2025 को अकील अख्तर की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
मामला उस शिकायत पर आधारित है जिसमें कहा गया है कि अकील अख्तर, जो पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व लोक निर्माण मंत्री रज़िया सुल्ताना के बेटे थे, उनकी मौत 16 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वे इस समय सेक्टर-4, मानसा देवी मंदिर के पास, पंचकुला में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, अकील अख्तर और उनके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। 27 अगस्त को अकील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का पता लगाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें मां और बहन भी शामिल हैं, उन्हें मारने या किसी झूठे केस में फँसाने की साजिश कर रहा है।
इस मामले में हरियाणा सरकार ने जांच CBI को सौंपने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। इसके बाद, DoPT के नोटिफिकेशन के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CBI ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) और 61 के तहत यह एफआईआर दर्ज की है।
मामले में नामजद आरोपी हैं: मोहम्मद मुस्तफा, रज़िया सुल्ताना, मृतक की पत्नी, मृतक की बहन
CBI ने पुलिस से केस की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
14
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 07, 2025 03:49:35Noida, Uttar Pradesh:PURI (BIHAR): रेत कलाकार मनस कुमार साहू ने वंदे मातरम पर रेत एनिमेशन बनाई
2
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 07, 2025 03:46:264
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 07, 2025 03:38:164
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 07, 2025 03:01:2912
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 07, 2025 02:45:3312
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 07, 2025 02:35:2312
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 07, 2025 00:46:3214
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 07, 2025 00:46:1814
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 07, 2025 00:46:0014
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 06, 2025 17:16:3814
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 06, 2025 16:49:2814
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 06, 2025 16:48:4714
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 06, 2025 15:39:0114
Report
NSNitesh Saini
FollowNov 06, 2025 15:02:0714
Report