Back
कनाडा: अमृतधारी सिख वकील प्रभजोत सिंह की जीत; शपथ नियम बदलेगा
SSSanjay Sharma
Dec 24, 2025 06:23:02
Noida, Uttar Pradesh
अमृतधारी सिख वकील ने कनाडा में कोर्ट केस जीता है। एडवोकेट प्रभजोत सिंह ने किंग चार्ल्स तृतीय के प्रति निष्ठा की शपथ लेने से इन्कार कर दिया था और इसको 2022 में कोर्ट में चुनौती दी थी।
मुक्तसर जिले के गांव वड़िंग के मूल निवासी और अमृतधारी सिख वकील प्रभजोत सिंह ने कनाडा में एक ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई जीत ली है। प्रभजोत सिंह ने किंग चार्ल्स तृतीय के प्रति निष्ठा की शपथ लेने से इन्कार कर दिया था और इसको 2022 में कोर्ट में चुनौती दी थी। तीन साल की लड़ाई के बाद आखिरकार अल्बर्टा सरकार को अपने कानून में बदलाव के झुकना ही पड़ा।
प्रभजोत सिंह एडमोंटन (अल्बर्टा) में रह रहे हैं। उन्होंने डलहौजी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई पूरी की और अल्बर्टा में वकालत शुरू करने के लिए आर्टिकलिंग की प्रक्रिया में थे। इसी दौरान नियम के तहत उन्हें कनाडा के मौजूदा सम्राट किंग चार्ल्स के प्रति निष्ठा की शपथ लेनी थी। प्रभजोत ने यह कहते हुए शपथ लेने से इनकार कर दिया था कि वह एक अमृतधारी सिख है और इसके नाते वह केवल अकाल पुरख के प्रति ही निष्ठा की शपथ ले सकते हैं। सिख मर्यादा के अनुसार किसी सांसारिक शासक के प्रति सच्ची निष्ठा की शपथ लेना उनके धार्मिक विश्वासों के विरुद्ध है।
इसके बाद प्रभजोत सिंह ने 2022 में इस नियम को अदालत में चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी कि यह शर्त उन्हें धर्म और पेशे में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर करती है जो कनाडाई चार्टर ऑफ राइट्स एंड फ्रीडम के तहत प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। निचली अदालत ने 2023 में याचिका खारिज करते हुए शपथ को प्रतीकात्मक बताया, लेकिन प्रभजोत ने हार नहीं मानी और अल्बर्टा कोर्ट ऑफ अपील में अपील दायर की। दिसंबर 2025 में अल्बर्टा कोर्ट ऑफ अपील के तीन जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से निचली अदालत का फैसला पलट दिया। कोर्ट ने कहा कि शपथ केवल प्रतीकात्मक नहीं बल्कि यह प्रभजोत सिंह पर वास्तविक और गंभीर दबाव डालती है। अदालत ने इसे चार्टर की धारा 2(ए) के तहत धर्म की स्वतंत्रता का उल्लंघन माना। कोर्ट ने प्रांत को 60 दिनों के भीतर नियम में संशोधन के आदेश दिए हैं।
अदालत ने क्या विकल्प सुझाए
शपथ की अनिवार्यता समाप्त की जाए。
शपथ को वैकल्पिक बनाया जाए。
शब्दों में बदलाव कर राजा के प्रति निष्ठा हटाई जाए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowDec 24, 2025 09:41:440
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 24, 2025 09:36:470
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 24, 2025 09:36:170
Report
DKDevinder Kumar Kheepal
FollowDec 24, 2025 09:35:390
Report
BSBhushan Sharma
FollowDec 24, 2025 09:32:190
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 24, 2025 09:21:010
Report
MTManish Thakur
FollowDec 24, 2025 09:17:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 24, 2025 09:16:28Noida, Uttar Pradesh:This is precisely the reason why a five year mayor of MCChandigarh directly elected by the people is necessary. To stop this.
0
Report
MSManuj Sharma
FollowDec 24, 2025 09:04:330
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 24, 2025 08:58:220
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 24, 2025 08:46:540
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:38:160
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:36:09Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ में बदले राजनीतिक समीकरण, आप को मेयर चुनाव से पहले बड़ा झटका, AAP पार्टी के 2 पार्षद भाजपा में शामिल; पार्षद सुमन देवी और पूनम देवी ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया
0
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:24:490
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 24, 2025 08:20:380
Report
