Back
फगवाड़ा में विवाहिता की मौत: पति समेत ससुरालियों पर हत्या का FIR
VSVARUN SHARMA
Sept 24, 2025 18:31:32
Kapurthala, Punjab
फगवाड़ा में जहर पिलाकर विवाहिता की हत्या:मायके वालों ने शव लेने से इनकार किया; पति पर चाची के साथ अफेयर का शक था
कपूरथला के गांव रावलपिंडी में एक विवाहिता की संदिघ्ध हालातो में मौत होने की खबर है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति सहित 4 ससुरालिओ ने मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसको जबरदस्ती जहरीली दवाई भी पिलाई है। हालात बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और गत दिवस डीएमसी में बेटी की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। वहीँ विवाहिता के पिता के बयान पर पति, चाची सास, ननद और जेठानी पर हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दूसरी तरफ मायके पक्ष ने बताया कि जब तक आरोपिओ की गिरफ़्तारी नहीं होती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जायगा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी शामनगर फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी मुस्कान (22 वर्ष) की शादी 5 अप्रैल 2023 को सनी कुमार पुत्र शिंदरपाल वासी गांव रावलपिंडी के साथ हुई थी। मुस्कान के कोई औलाद भी नहीं है।
21 सितंबर को सुबह लगभग 11 बजे उन्हें सूचना मिली के मुस्कान के पति सनी कुमार, ननद सिमरन, चाची सास मंजू और जेठानी गुरप्रीत कौर सभी वासी रावलपिंडी ने मिलकर उनकी बेटी मुस्कान के साथ मारपीट की और फिर जबरदस्ती उसको जहरीली दवाई पिलाई। जिस कारण मुस्कान की तबियत बिगड़ गई। मुस्कान को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया।
गत दिवस जालंधर के निजी अस्पतल के डॉक्टर ने मुस्कान की तबीयत गंभीर होने के चलते डीएमसी लुधियाना में रेफर कर दिया। डीएमसी लेजाने पर वहां तैनात में डॉक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।
थाना रावलपिंडी की पुलिस के अनुसार विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति सनी कुमार, ननद सिमर, चाची सास मंजू तथा जेठानी गुरप्रीत कौर के खिलाफ हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
2
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBALINDER SINGH
FollowSept 24, 2025 18:32:013
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowSept 24, 2025 17:49:123
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 24, 2025 16:45:320
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 24, 2025 16:03:344
Report
VSVARUN SHARMA
FollowSept 24, 2025 15:49:053
Report
KCKhem Chand
FollowSept 24, 2025 15:02:103
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 24, 2025 15:00:582
Report
KSKuldeep Singh
FollowSept 24, 2025 14:51:103
Report
TSTEJINDER SINGH
FollowSept 24, 2025 14:49:293
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 24, 2025 14:19:427
Report
SSSanjay Sharma
FollowSept 24, 2025 14:18:42Noida, Uttar Pradesh:ANI EVE R29...ANI LADAKH SONAM ON PROT
LADAKH: LADAKH ACTIVIST SONAM WANGCHUK ADDRESSES MEDIA VIA ZOOM CALL
2
Report
ATAkashdeep Thind
FollowSept 24, 2025 14:15:503
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowSept 24, 2025 14:15:301
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowSept 24, 2025 14:02:390
Report