Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
AAP पंजाब ने 27 हलकों के संगठन इनचार्ज की बड़ी घोषणा कर दी
AAAsrar Ahmad
Sept 17, 2025 06:30:12
Noida, Uttar Pradesh
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ 27 ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਹਲਕਾ ਸੰਗਠਨ ਇੰਚਾਰਜ ਤੇ ਖਰੜ ਹਲਕੇ ‘ਚ ਟਰੇਡ ਵਿੰਗ ਦੇ ਹਲਕਾ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਸਾਰੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
GPGYAN PRAKASH
Sept 17, 2025 09:18:48
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:विद्युत पोल पर करंट लगने से गिरे युवक की दर्दनाक मौत एंकर - सिरमौर जिले के उप तहसील पझोता के टाली भुज्जल पंचायत में एक युवक की बिजली के पोल से गिरकर मौत हो गई। युवक पिछले कई सालों से विभाग के साथ संलग्न था। हादसा उस समय हुआ जब बिजली के पोल पर चढ़े पुजेरली गांव के 26 वर्षीय युवक सुरजीत को करंट लगा। पोल पर करंट लगने से युवक नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए क्षेत्र वासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही से युवक की मौत भी है। वीओ - बताया जा रहा है कि युवक बिजली के पोल पर चढ़ कर बिजली लाईन को ठीक कर रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। सुरजीत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोटी पधोग में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का छात्र था और पिछले कई वर्षों से विद्युत विभाग के कार्य में संलग्न था। क्षेत्र में जब भी किसी लाइन खराबी में खराबी आती थी तो विभाग के अधिकारी सुरजीत को बुलाते थे। बीते दिन भी सुरजीत को बुलाया गया था। लाइन ठीक करने के लिए सुरजीत पोल पर चढ़ा। इसी दौरान पोल पर करंट आया। युवक को करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। लाइन में करंट आने और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों में भारी रोष है। परिजनों ने बताया कि सुरजीत की विभाग को वर्षों से सेवा दे रहा था, लेकिन अंतिम समय में विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा । उन्होंने शीला बाग पुलिस चौकी को सूचना दी, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने राजगढ़ पुलिस थाना राजगढ़ का रूख किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता भी अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों ने विभाग के प्रति नाराज़गी जताई। परिजन का कहना था कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि सुरजीत पिछले 5 वर्षों से विभाग से जुड़ा था। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ वीसी नेगी के अनुसार परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। किस स्तर पर गलती हुई है, इस बात का पता जांच के बाद ही चल पाएगा । बाईट : मृतक के परिजन ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Sept 17, 2025 09:07:30
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार में आपदा के बाद अब तक 70% सड़के खोल दी गई और वहां पर वाहनों को भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर बाकी अन्य सड़कों को भी खोल दिया जाएगा और बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी। एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बंजार विधानसभा में सैकड़ो घरों को नुकसान पहुंचा है और सरकार तथा प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को भी राहत दी गई है। सड़कों की बहाली का काम तेज किया गया है। ताकि यहां पर लोगों के बगीचों में जो सेब फंसे हुए हैं। उसे जल्द से जल्द मंडियों तक लाया जा सके। राम सिंह मियां ने केंद्रीय राज्य मंत्री के दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह यहां दौरे पर तो आए। लेकिन जनता को राहत देने के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं कर गए। ऐसे में अच्छा होता कि वह दिल्ली में बैठकर केंद्र सरकार से प्रभावित लोगों को बजट उपलब्ध करवाने की दिशा में काम करते। ताकि यहां पर राहत कार्यों को तेजी मिल सके। वही मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद कंगना रनौत पर भी तंज कसते हुए राम सिंह मियां ने कहा कि आपदा के बुरे दौर में सांसद गायब रही और अब वह मंडी में कहीं यज्ञ में शामिल हुई है। इसके बाद उनका कुल्लू मनाली का भी दौरा है। लेकिन आपदा के बाद उनका यह दौरा किसी काम का नहीं है। लोगों को जब उनकी जरूरत थी तो उसे समय वह बिल्कुल गायब रही। ऐसे में अब उनका दौरा कोई मायने नहीं रखता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं को भी केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए और प्रदेश की मदद के लिए अतिरिक्त बजट का भी प्रावधान करना चाहिए। बाइट - राम सिंह मियां एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू
0
comment0
Report
MTManish Thakur
Sept 17, 2025 09:01:51
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के भुंतर से मणिकर्ण सड़क मार्ग पर जछनी नाला इन दिनों घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बीते दिनों से इस नाले में अचानक बिना बारिश के ही मलबा आ रहा है। जिसके चलते यहां घंटों ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। इतना ही नहीं मलबा आने के चलते कई वाहन भी इसमें फंस रहे हैं। जिन्हें अन्य वाहनों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। जछनी नाला में मलबा आने के चलते लोगों को भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस नाले पर स्थाई हल निकालने की भी प्रशासन और सरकार से मांग रखी है। गौर रहे कि बीते दिनों भारी बारिश के चलते भुंतर से मणिकर्ण सड़क जगह-जगह अवरुद्ध हो गई थी। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद सड़क को बहाल तो कर दिया गया। लेकिन जछनी नाला बिना बरसात के भी मलबा लेकर सड़क पर आ रहा है। बीते दिनों भी यहां पर एंबुलेंस कई घंटे फंसी रही और कई गाड़ियां भी नाला पार करते समय मलबे में दब गई। हालांकि लोक निर्माण विभाग के द्वारा यहां पर जेसीबी मशीन तो तैनात की गई है। लेकिन बार-बार आ रहा मलबा घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मणिकर्ण घाटी के निवासी गिरीश ठाकुर, किशन ठाकुर, रमेश कुमार, दिलीप सिंह का कहना है कि घाटी के किसान और बागवान अपने उत्पाद लेकर भुंतर सब्जी मंडी पहुंचते हैं। लेकिन इस नाले में कभी भी मलबा नीचे आ गिरता है। जिसके चलते तय समय पर कृषि उत्पाद भी सब्जी मंडी नहीं पहुंच पा रहे हैं। वही छोटे और बड़े वाहनों का भी यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। अब प्रशासन को चाहिए कि वह यहां इस नाले पर कोई स्थाई व्यवस्था करें। ताकि मलबे के चलते लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। वही कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का कहना है कि जछनी नाला में अब वैली ब्रिज लगाया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। भुंतर से मणिकर्ण सड़क मार्ग में गिरे मलबे को हटाया जा रहा है और सड़क को भी चौड़ा किया जा रहा है। ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
KPKomlata Punjabi
Sept 17, 2025 08:30:45
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी आज मंडी पहुंची सांसद कंगना रनौत, पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मंडी के सिद्धकालीन मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया, महायज्ञ के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पीएम मोदी है तो मुमकिन है, जो काम मुझे दिया जाएगा वो मैं पीएम मोदी के अश्रीवाद से शिद्दत के साथ पूरा करूँगी, मैं मंडी में दूसरी बार आयीं हूँ, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही आपदा को रोकने के लिए आज मंडी में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसे विश्व का कल्याण हो सके, मंडी संसदीय क्षेत्र के कामों को लेकर गृहमंत्री से व पीएम मोदी के साथ हिमाचल दौरे पर उनके साथ रहीं, वहीं उनके आपदा के दौरान मंडी से दूरी बनाने पर कंगना ने कहा कि ये सब भड़काऊ बातें की जा रहीं है मै जनकल्याण के लिए काम कर रही हूं, 1500 करोड़ की राशि देने से पहले पीएम मोदी दे चुके हैं पहले भी कई बार हिमाचल को राशि , जिससे लेकर हमें उनका आभारी होना चाहिए, Elements: Byte
0
comment0
Report
VSVARUN SHARMA
Sept 17, 2025 08:00:35
Kapurthala, Punjab:ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ-ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਮਾਰਗ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਮਾਰੀ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ-ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਮਾਰਗ ਤੇ ਪਿੰਡ ਮੰਗੂਪੁਰ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਵਿਚਾਲੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿੰਨਾ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਲਿਆਂਦਾ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਖਮੀ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹ ਤਲਵੰਡੀ ਚੌਧਰੀਆਂ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਪਿੰਡ ਮੰਗੂਪੁਰ ਨੇੜੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋਂ ਤੇਲ ਪਵਾਉਣ ਲਈ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ PB 09 AF 2249 ਨੂੰ ਮੋੜਨ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਪਿੱਛੋਂ ਆ ਰਹੀ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਬਰੀਜਾ ਗੱਡੀ PB 76 A 0028 ਦੇ ਚਾਲਕ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਪਾਸਿਓਂ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਾਦਸਾਗ੍ਰਸਤ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੇ ਜ਼ਖਮਾਂ ਦਾ ਤਾਬ ਨਾ ਸਹਾਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਕਿਸ ਨੂੰ ਪਤਾ ਸੀ ਕਿ ਅੱਜ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਆਖਰੀ ਦਿਨ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੋਂ ਇਕੱਠੇ ਹੀ ਰੁਖਸਤ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਸ਼ਿਨਾਖਤ ਸੇਵਾ ਮੁਕਤ ਸੂਬੇਦਾਰ ਫਕੀਰ ਸਿੰਘ (73) ਪੁੱਤਰ ਉਜਾਗਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ(71) ਪਤਨੀ ਫਕੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਰਮਜੀਤਪੁਰ (ਆਲੂਪੁਰ) ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੋਈ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਥਾਣਾ ਤਲਵੰਡੀ ਚੌਧਰੀਆਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਬਾਈਟ : ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ (ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ) ਬਾਈਟ : ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ( ਐਸ ਐਚ ਓ, ਥਾਣਾ ਤਲਵੰਡੀ ਚੌਧਰੀਆਂ) ਬਾਈਟ : ਡਾ. ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ (EMO)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top