Back
मंडी में शिकारी माता मंदिर से लौटे 8 सदस्यीय परिवार सुरक्षित मिला; खोज सफल
NSNitesh Saini
Oct 24, 2025 16:17:34
Mumbai, Maharashtra
जिला मंडी के जंजहैली के तहत शिकारी माता मंदिर से लौटते समय मार्ग भटक गया 8 सदस्यीय परिवार आज सुबह टंग्राल नाला के पास सुरक्षित मिला। यह परिवार डडौर क्षेत्र का निवासी है और कल शाम 23 अक्तूबर को करीब 7:30 बजे घने जंगल व धुंध के कारण रास्ता भटक गया था। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासन सक्रिय हो गया। रात 11:00 बजे एसडीआरएफ की टीम जंजहैली के लिए रवाना की गई और रात 2:00 बजे रुहाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर खोज-बचाव अभियान शुरू किया। लगभग सुबह 6:30 बजे सभी परिवारजन सकुशल ढूंढ लिए गए।
एसडीएम थुनाग मनु वर्मा पूरी रात स्थल पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं। पुलिस, राजस्व विभाग, होम गार्ड, दमकल और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने समन्वय से कार्य करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह अभियान पूरा किया।
इस परिवार में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सहित कुल 8 सदस्य शामिल थे, जो मंदिर से लौटते समय मुख्य मार्ग से भटक गए थे। राजेन्द्र कुमार के साथ इनकी विद्यार्थी रही जंजैहली की रहने वाली आरती भी उनके साथ मौजूद थीं। उपप्रधान ने जंजहैली पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तीन अलग-अलग खोज दल तैनात किए गए, पहला दल बूढ़ाकेदार की दिशा में, दूसरा रायगढ़ क्षेत्र से मुख्य सड़क मार्ग पर और तीसरा देज्जी से पखथियार की ओर रवाना किया गया। प्रारम्भिक खोज में सफलता न मिलने पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मंडी के माध्यम से एसडीआरएफ को तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान पूरी तरह सफल रहा और सभी सदस्य सुरक्षित अपने परिवार के साथ लौट आए हैं।
4
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 25, 2025 05:15:420
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowOct 25, 2025 05:04:480
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 25, 2025 05:03:070
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 25, 2025 04:50:230
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 25, 2025 04:50:140
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 25, 2025 04:49:592
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowOct 25, 2025 03:00:540
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 24, 2025 17:07:054
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 24, 2025 16:17:553
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 24, 2025 15:32:374
Report
KCKhem Chand
FollowOct 24, 2025 14:52:332
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 24, 2025 14:19:29Chandigarh, Chandigarh:ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸੌਂਡ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਕੋ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ 350 ਸਾਲਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੂਰਬ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ
2
Report
VKVipan Kumar
FollowOct 24, 2025 14:16:001
Report
AMAjay Mahajan
FollowOct 24, 2025 14:15:250
Report
