Back
सुक्खू सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल सुधारों पर तेज फोकस
ADAnkush Dhobal
Feb 07, 2026 15:02:34
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए दूसरे दिन अंतिम सत्र में शिमला और कांगड़ा जिला के विधायकों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और डेटा स्टोरेज पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनेक क्रांतिकारी निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाल ही के एक राष्ट्रीय सर्वे में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में हिमाचल प्रदेश 16 राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि वर्ष 2021 में राज्य 21वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं देने के लिए चिकित्सा संस्थानों में उच्च तकनीक की मेडिकल मशीनरी उपलब्ध करवा रही है। सरकार ने चमियाणा तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी है। जल्द ही सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों को प्रदान कर दी जाएगी।
CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए राज्य में निवेशक हितैषी सुधारात्मक पहल की हैं, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश, केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2024’ में ‘टॉप एचीवर राज्य’ बना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश डिजिटल नवाचारों में प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर रहा है। सरकारी काम-काज में डिजिटाइजेशन और ई-फाइलिंग प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। नागरिक केन्द्रित डिजिटल सेवा वितरण में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हिमाचल को ‘पीपल फर्स्ट इंटीग्रेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से तैयार 2025 की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में मानव विकास सूचकांक औसत 0.78 है, जो राष्ट्रीय औसत 0.63 से अधिक है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 07, 2026 17:32:260
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 07, 2026 17:32:030
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 07, 2026 17:31:390
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowFeb 07, 2026 17:19:410
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 07, 2026 16:30:530
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 07, 2026 16:16:260
Report
NSNavdeep Singh
FollowFeb 07, 2026 16:15:45Moga, Punjab:3 IAS ਅਤੇ 1 PCS ਅਫਸਰ ਦਾ ਤਬਾਦਲਾ .... ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ IAS ਗੁਰਕਿਰਤ ਕਿਰਪਾਲ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਨਵੀਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ।
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 15:47:210
Report
KBKulbir Beera
FollowFeb 07, 2026 15:18:100
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 07, 2026 15:00:38Noida, Uttar Pradesh:Faridabad ke surajkund mele me tutta jhula video hua viral
0
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 07, 2026 14:51:390
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 07, 2026 14:50:370
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 07, 2026 14:50:230
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 07, 2026 14:18:240
Report