Back
सुक्खू: RDG बंदी से हिमाचल को नुकसान; भाजपा विधायकों से जनहित में खड़े रहने आह्वान
ADAnkush Dhobal
Feb 07, 2026 12:02:01
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के पहले सत्र में कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के विधायकों के साथ उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि RDG बंद होने से राज्य सरकार को भारी नुक़सान हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को भी बैठक के लिए बुलाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में भाजपा विधायकों को भी इस परेशानी को समझते हुए जनहित में खड़े होने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने तीन वर्षों के दौरान अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल के स्वामित्व से लगभग 401 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ हुआ है और प्रतिवर्ष 20 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से कड़छम-वांगतू जल विद्युत परियोजना में राज्य को मिलने वाली रॉयल्टी 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है जिससे राज्य को हर वर्ष लगभग 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।
15वें वित्त आयोग द्वारा हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 37,199 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि यह राशि घटते अनुपात में राज्य को जारी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वर्ष 2021-22 में 10,249 करोड़ रुपये, वर्ष 2022-23 में 9,377 करोड़ रुपये, वर्ष 2023-24 में 8,057 करोड़ रुपये, वर्ष 2024-25 में 6,249 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 3,257 करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अब 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान को बंद करने से प्रदेश को लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान समाप्त करना हिमाचल जैसे पहाड़ी व कठिन भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य के साथ अन्याय है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowFeb 07, 2026 13:08:500
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 07, 2026 13:04:110
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 07, 2026 13:03:210
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 07, 2026 13:02:050
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 07, 2026 13:00:460
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 07, 2026 13:00:300
Report
KSKapil sharma
FollowFeb 07, 2026 12:33:04Noida, Uttar Pradesh:शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी दोपहर दो बजे शुरू होगा
सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ होगी
यह चौदहवीं विधान सभा का ग्यारहवां सत्र है
0
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowFeb 07, 2026 12:20:390
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 07, 2026 12:02:360
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 07, 2026 12:02:130
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 07, 2026 12:01:440
Report
KSKuldeep Singh
FollowFeb 07, 2026 12:01:310
Report
VKVarun Kaushal
FollowFeb 07, 2026 12:01:140
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 07, 2026 12:00:350
Report