Back
जय राम ठाकур का आरोप: कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही
SSSandeep Singh
Dec 18, 2025 12:08:16
Shimla, Himachal Pradesh
जय राम ठाकुर का आरोप: कांग्रेस सरकार राजनीतिक प्रतिशोध में दर्ज कर रही है मामले, अफसरों को चेतावनी एंकर- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से काम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार बेवजह के मामले दर्ज करने का रिकॉर्ड बना रही है। आज से पहले प्रदेश में किसी भी सरकार ने इस तरह बदले की भावना से कार्य नहीं किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि मीडिया से जुड़े लोगों तक पर दर्जनों मामले दर्ज किए गए हैं। कांगड़ा वैली कार्निवल के नाम पर पैसा वसूले जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जिस खाते में यह राशि जमा की जा रही है, क्या वह पारदर्शी है। उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पर भी सीमाएं लांघने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के नाम पर भी विपक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय थोड़ा रह गया है, नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाने वालों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। दो साल बाद सरकार बदलेगी और कार्रवाई होगी। जय राम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के परिवार पर सात मामले दर्ज किए गए, उनके चाचा और छोटे भाई को भी नहीं बख्शा गया। खनन से जुड़े मामलों में गलत तरीके से केस बनाए गए और जमानत न मिलने के लिए पूरा जोर लगाया गया, हालांकि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से आशीष शर्मा को रोज थाने में बैठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे और पत्नी, सुधीर शर्मा, चेतन्य शर्मा के पिता, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह को भी अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुख राम चौधरी के खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आपदा के समय भी उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों पर केस दर्ज किए गए और आज भी 51 लोगों को थाने में बैठाया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संजौली मस्जिद मामले में 166 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। उन्होंने दावा किया कि यह सब तब हुआ जब ये लोग भाजपा में शामिल हुए, इससे पहले सब कुछ ठीक था।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BSBhushan Sharma
FollowDec 18, 2025 13:30:500
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 18, 2025 13:24:190
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 18, 2025 13:24:020
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 18, 2025 13:13:000
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 18, 2025 12:46:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 12:18:500
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 18, 2025 12:15:360
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 18, 2025 12:10:210
Report
KCKhem Chand
FollowDec 18, 2025 12:08:500
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 18, 2025 12:04:480
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 18, 2025 12:02:270
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 18, 2025 11:57:420
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 18, 2025 11:39:360
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 18, 2025 11:35:320
Report