Back
गुरकोठा पोस्ट ऑफिस के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज
NSNitesh Saini
Mar 09, 2026 11:00:46
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
गुरकोठा पोस्ट ऑफिस शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ नौवें दिन भी जारी आंदोलन, ग्रामीणों में भारी रोष
पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण के विरोध में महिला मंडल का अनोखा प्रदर्शन, खून से लिखकर भेजा ज्ञापन
गुरकोठा पोस्ट ऑफिस बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, स्थानांतरण रोकने की उठी मांग
मंडी
एंकर : जिला मंडी के बल्ह उपमंडल के गुरकोठा क्षेत्र में उप-डाकघर के प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज होता है। ग्रामीणों का आंदोलन नौवें दिन में प्रवेश कर गया। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय महिला मंडल ने मंडी एडीसी से मुलाकात की। ग्रामीणों का कहना है कि डाकघर को यहां से हटाने का निर्णय उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगा। गुरकोठा उप-डाकघर लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को डाक और बैंकिंग से जुड़ी सेवाएं प्रदान कर रहा है। यदि इसे स्थानांतरित किया गया तो बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के गांवों के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। महिला मंडल ने खून से लिखा प्रार्थना पत्र भेजा है, जिसमें उप-डाकघर के प्रस्तावित स्थानांतरण का विरोध किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरकोठा उप-डाकघर का स्थानांतरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक के अनुसार स्थानीय पंचायत से अनुमति नहीं ली गई और ग्रामीणों की जनसुनवाई नहीं हुई।
महिला मंडल की प्रधान रेखा राणा ने कहा कि पोस्ट ऑफिस पिछले 9 दिनों से बंद पड़ा है, जिससे डाक, बैंकिंग और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक सेवा को अचानक अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना उचित नहीं है।
बाइट 01 : रेखा राणा, महिला मंडल प्रधान
गुरकोठा के पूर्व उपप्रधान लेख राम ने बताया कि पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित कर दिया गया है, पर लोगों को सूचना नहीं दी गई। विभाग मनमानी कर रहा है और लोगों की समस्याओं की परवाह नहीं की जा रही। यदि बीमार या बुजुर्ग व्यक्ति पैसे निकालने जाएगा तो परेशानी होगी।
बाइट 02 : लेख राम, गुरकोठा पूर्व उपप्रधान
एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि गुरकोठा के करीब 70 साल पुराने पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे स्थानीय पंचायतों और लोगों को परेशानी हो सकती है। सरकार से आग्रह है कि पोस्ट ऑफिस यथास्थान रखा जाए।
उधर, महिला मंडल और ग्रामीण प्रशासन से मांग करते हैं कि स्थानांतरण को रोक दिया जाए और पहले जैसी सेवाएं जारी रहें। अगर मांगे पूरी नहीं होतीं तो आंदोलन तेज होगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 09, 2026 12:17:090
Report
KSKapil sharma
FollowMar 09, 2026 12:06:260
Report
NSNitesh Saini
FollowMar 09, 2026 12:06:150
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 11:50:390
Report
DSDharmindr Singh
FollowMar 09, 2026 11:50:060
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 09, 2026 11:49:360
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 09, 2026 11:49:100
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 09, 2026 11:48:190
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 09, 2026 11:46:280
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 09, 2026 11:34:290
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 09, 2026 11:32:210
Report
KSKapil sharma
FollowMar 09, 2026 11:18:450
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 09, 2026 11:18:360
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 09, 2026 11:06:280
Report