Back
स Sukhkhur सरकार के तीन साल: हिमाचल कांग्रेस में नए अध्यक्ष की तलाश चरम पर
SSSandeep Singh
Nov 17, 2025 08:03:22
Kullu, Himachal Pradesh
सरकार के 3 साल, संगठन की परीक्षा
सुक्खू सरकार तीन साल पूरे… कांग्रेस संगठन अब भी खाली! हिमाचल कांग्रेस: नया कप्तान कौन? प्रश्न वही—प्रतिभा सिंह या नया चेहरा? अध्यक्ष की दौड़ में छह दावेदार दिल्ली में मंथन… कई नाम सबसे आगे कार्यकर्ताओं का बढ़ता रोष सत्ता में सरकार, लेकिन संगठन ज़मीन पर कमज़ोर जातीय–क्षेत्रीय संतुलन साधने की बड़ी चुनौती फैसला कब? पंचायत चुनाव या उसके बाद? नए अध्यक्ष घोषणा के इंतज़ार में पूरा हिमाचल
रोहित ठाकुर—हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री, jubblal कटकहाई विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार के विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल के पोते, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के क़रीबी
विनय कुमार—हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष, श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक, पिता डॉ. प्रेम सिंह भी रहे छह बार के विधायक, हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, वीरभद्र सरकार में रहे लोक निर्माण विभाग के CPS, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के क़रीबी नेताओं में शुमार
सुरेश कुमार—भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पहली बार के विधायक, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी, BJP का गढ़ माने जाने वाली भोरंज विधानसभा से हासिल की जीत
आशीष बुटेल—पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार के विधायक, सुक्खू सरकार में रहें शिक्षा विभाग के CPS, कांग्रेस के क़द्दावर नेता बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी
विनोद सुल्तानपुरी—कसौली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार के विधायक, पूर्व में हिमाचल कांग्रेस के महासचिब, पूर्व सांसद KD सुल्तानपुरी के बेटे, शिमला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद मिली हार, पिता KD सुल्तानपुरी भी 11 फ़रवरी 1986 से 14 जून 1989 तक रहे हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष
कुलदीप सिंह राठौर—AICC प्रवक्ता, ठियोग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार के विधायक, 10 जनवरी 2019 से 26 अप्रैल 2022 तक हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष, संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव, सोनिया गांधी से घनिष्ठ संबंध
संगठन की सबसे बड़ी चुनौती—कांग्रेस सत्ता में है… लेकिन संगठन का हाल ऐसा कि कार्यकर्ता अपनी ही सरकार से गिले-शिकवे लेकर घूम रहे हैं। और जब कार्यकर्ताओं की बात सरकार तक ना पहुँचे—तो ग़ुस्सा सीधे अध्यक्ष के सिर पर फूटता है। अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले कांग्रेस आलाकमान छह नेताओं को दिल्ली बुलाकर अलग अलग बात कर चुकी है. कोई नेता अपने साथ कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं चाहता, तो किसी नेता को अध्यक्ष बनने के बाद दौरों पर खर्च होने वाले पैसों की चिंता है।
मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े लीडर का बयान तो यह दर्शाता है की किसी भी वक़्त नए अध्यक्ष का नाम का एलान होगा, लेकिन सवाल वही है की कब? क्या जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधकर ,एक मज़बूत चेहरा सामने आएगा? या फिर सब कुछ टल जाएगा पंचायत चुनावों के बाद तक? क्योंकि सच यही है—अगर कार्यकर्ताओं का रोष नहीं थमा… तो 2027 में कांग्रेस की राह कितनी चुनौती पूर्ण होगी यह आंका जा सकता है। आज के लिए बस इतना ही आप बने रहिए ZPHH के साथ, धन्यवाद।
104
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 09:41:180
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 17, 2025 09:39:070
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 17, 2025 09:36:460
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 17, 2025 09:35:170
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 09:27:520
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 17, 2025 09:21:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 09:21:260
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 17, 2025 09:21:180
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowNov 17, 2025 09:20:490
Report
KCKhem Chand
FollowNov 17, 2025 09:17:03111
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowNov 17, 2025 09:16:12108
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 17, 2025 09:14:5265
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 17, 2025 09:14:4371
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 17, 2025 09:12:4931
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 17, 2025 09:10:5122
Report