Back
कुल्लू घाटी में ब्यास नदी पर राफ्टिंग फिर शुरू, पर्यटन पटरी पर लौटा
MTManish Thakur
Oct 27, 2025 12:11:05
Kullu, Himachal Pradesh
लंबे इंतजार के बाद ब्यास नदी फिर से रोमांच से भर उठी है। ठंडी हवाओं और नीले आसमान के बीच अब ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग बोट्स झूम रही हैं और सैलानियों के चेहरे पर रोमांच की चमक साफ झलक रही है। लंबे अरसे बाद कुल्लू घाटी में पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। ब्यास के जलस्तर और मौसम के अनुकूल होते ही पर्यटन विभाग ने सीमित रूप में राफ्टिंग गतिविधियां शुरू करने की अनुमति दी है। इन दिनों जिले में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। घाटी में साहसिक गतिविधियां करने को पर्यटक प्राथमिकता दे रहे हैं। ब्यास नदी की लहरों पर पर्यटक रोमांच का सफर कर रहे हैं। नदी के किनारे राफ्टिंग पॉइंट पर सैलानियों का जमघट लगना शुरू हो गया है। करीब दो सप्ताह से कुल्लू से मनाली के बीच ब्यास की लहरों में चहल-पहल लौट आई है। काफी संख्या में देश के कोने-कोने से आने वाले सैलानी नदी किनारे उतरकर राफ्टिंग गतिविधियां कर रहे हैं। लिहाजा रायसन से बबेली और बबेली से बाशिंग के बीच राफ्टिंग स्ट्रैच में सैलानियों ने राफ्टिंग की। गौरतलब है कि इस बार बरसात के दौरान बाढ़ आने से घाटी में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गया था लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। सड़क खुल जाने के बाद घाटी में साहसिक पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी गई है। एक तरफ जहां नौ से अधिक साइटों पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां आरंभ कर दी गई हैं तो वहीं ब्यास नदी में राफ्टिंग गतिविधियां भी शुरू होने से घाटी में पर्यटन पटरी पर लौटने लगा है। घाटी में पर्यटकों की संख्या में भी काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में घाटी के पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे खिलने लगे हैं।
पर्यटन कारोबारी विक्की का कहना है कि अब उनका पर्यटन कारोबार धीरे धीरे बढ़ने लगा है। उनका कहना है कि अब पर्यटन से संबंधित तमाम गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में और अधिक पर्यटकों को घाटी आने की संभावनाएं हैं। इससे घाटी में पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को फायदा मिलेगा。
बाइट - विक्की पर्यटन कारोबारी
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowOct 27, 2025 15:16:280
Report
SGSatpal Garg
FollowOct 27, 2025 15:08:070
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 27, 2025 14:50:012
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 27, 2025 14:48:21Noida, Uttar Pradesh:TARN TARAN (PUNJAB): STUBBLE BURNING CONTINUES IN PARTS OF PUNJAB/ VISUALS FROM THATHGARH VILLAGE
0
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 27, 2025 14:31:340
Report
SSSanjay Sharma
FollowOct 27, 2025 14:31:170
Report
VSVARUN SHARMA
FollowOct 27, 2025 14:23:390
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 27, 2025 14:23:170
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowOct 27, 2025 14:23:050
Report
HSHitesh Sharma
FollowOct 27, 2025 14:22:500
Report
MSManish Shanker
FollowOct 27, 2025 14:22:250
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 27, 2025 14:21:470
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 27, 2025 14:21:400
Report
JSJagmeet Singh
FollowOct 27, 2025 13:53:270
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 27, 2025 13:52:010
Report
