Back
नीता राणा ने खो-खो में देश का नाम रोशन किया, सरकार से इनाम की मांग
MTManish Thakur
Nov 06, 2025 09:33:34
Kullu, Himachal Pradesh
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीत कर जहां भारत का नाम रोशन किया। तो वही हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की रहने वाली बेटी भी इस क्रिकेट टीम में शामिल रही। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका को एक करोड रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की गई। ऐसे में खिलाड़ियों में भी जहां काफी खुशी है। तो वहीं कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं। जो देश का नाम रोशन करने के बाद भी आज सरकारी मदद की राह ताक रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि क्रिकेट में जीत से खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया। वो भारत के लिए गर्व की बात है। लेकिन इसके बावजूद भी कई ऐसे खिलाड़ी है। जो कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। लेकिन उन्हें सरकार की ओर से ना तो कोई इनाम दिया जा रहा है और ना ही किसी अन्य प्रकार की सुविधा। ऐसी ही एक खिलाड़ी है कुल्लू के खराहल की रहने वाली नीता राणा। नीता राणा ने दिल्ली में जनवरी 2025 में पहली बार हुए खो खो के वर्ल्ड कप में भारत की टीम में हिस्सा लिया था और भारत की टीम ने वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा किया था।
खो खो खिलाड़ी नीता राणा की पढ़ाई जिला कुल्लू के खराहल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पूरी हुई और तीसरी क्लास से ही उन्होंने खो खो खेलना शुरू किया था। नीता राणा अब तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भी एक सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा जमा चुकी है। इसके अलावा खो खो वूमेन लीग में भी सेकंड रही है। ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर 2022 का खिताब भी निया राणा के नाम है। इसके अलावा स्कूल के दौरान भी नीता राणा ने दो नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था। पहली बार नीता ने साल 2014 में मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लिया था। ऐसे में कई बार राज्य, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में नीता राणा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।
नीता राणा का कहना है कि सरकार क्रिकेट के खिलाड़ियों को सम्मान दे रही है। वह अच्छी बात है। लेकिन उन्हें अभी तक सरकार की ओर से ना तो कोई इनाम मिल पाया और ना ही उन्हें सरकारी नौकरी मिल पाई है। नीता राणा ने बताया कि वह काफी गरीब परिवार से संबंध रखती है और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आर्थिक मदद की भी आवश्यकता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द खेल नीति के तहत मिलने वाली इनामी राशि दे और उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए सरकारी नौकरी का भी प्रावधान किया जाए। नीता राणा ने बताया कि अगर सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नहीं देती है। तो आने वाले समय में युवा खेलों की ओर अपना रुझान बंद कर देंगे। ऐसे में युवा खेलों के प्रति आकर्षित हो। उसके लिए सरकार को खेल नीति की द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को राहत देनी चाहिए।
बाइट - नीता राणा
खो-खो में अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप में देश का नाम रोशन करने वाली नीता राणा को भी इनाम के तौर पर एक करोड़ रुपये की घोषणा की जानी चाहिए। सरकार नीता राणा के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है। तलोगी पंचायत के पूर्व उप प्रधान अनिल राणा ने कहा कि जिस तरह से हिमाचल की बेटी रेणुका को क्रिकेट के क्षेत्र में वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है उसी तरफ पर खो-खो में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नीता राणा को भी एक करोड़ रुपये की घोषणा करनी चाहिए।
बाइट - अनिल राणा
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 06, 2025 11:44:470
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 11:42:570
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 06, 2025 11:42:420
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 11:34:050
Report
NSNavdeep Singh
FollowNov 06, 2025 11:24:050
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 06, 2025 11:10:41Shimla, Himachal Pradesh:5:30 Himachal Debate
विनीत गौतम
नेता, हिमाचल कांग्रेस
अखिलेश कपूर
प्रवक्ता, हिमाचल बीजेपी
प्रतिभा सिंह
अध्यक्ष, हिमाचल कांग्रेस
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 06, 2025 11:07:370
Report
SGSatpal Garg
FollowNov 06, 2025 10:52:140
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 06, 2025 10:35:020
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 06, 2025 10:34:470
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 06, 2025 10:34:080
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 06, 2025 10:31:200
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 06, 2025 10:18:250
Report
SSSandeep Singh
FollowNov 06, 2025 10:17:590
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 06, 2025 10:11:200
Report