Back
PM मोदी के आह्वान पर युवाओं ने 2047 के भारत के लिए यूनिटी मार्च में शपथ ली
VKVipan Kumar
Nov 18, 2025 12:19:38
Dharamshala, Himachal Pradesh
भूलाए जा चुके नायकों के बारे में देश को बताने का पीएम ने उठाया बीड़ा धर्मशाला में जिला स्तरीय यूनिटी मार्च में बोले सांसद डा. राजीव भारद्वाज कहा, आज पूरा देश का रहा सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद राष्ट्र प्रथम, निस्वार्थी और देशभक्त एक लाख युवाओं का पीएम ने किया आहवान ऐसे कड़ में देश क लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंति पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। सरदार पटेल ने देश को एक करने में अहम भूमिका निभाई थी, उन्हें पूरा देश उनकी 150वीं जयंति पर नमन करते हुए याद कर रहा है। यह बात कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने मंगलवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय यूनिटी मार्च में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रही। डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश भर से एक लाख युवा देने का आहवान किया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम हो, जो निस्वार्थी और देशभक्त हों, जिससे कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना देखा गया है, उसे साकार किया जा सके। इस दौरान सैंकड़ों युवाओं ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से डीसी कार्यालय धर्मशाला तक यूनिटी मार्च के तहत पदयात्रा की। पदयात्रा को केंद्रीय विश्वविद्यालय से सांसद डा. राजीव भारद्वाज व इंदु गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाई। स्वदेशी के कारण देश की जीडीपी सबसे तेज सांस नशा इंटरनेशनल नेक्सस डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि नशा इंटरनेशनल नेक्सस है, हिंदुस्तान, विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है, जिस तरह से देश विश्व स्तर पर आगे बढ़ रहा है, जो देश के भीतर और बाहर की देश विरोधी ताकतों को पसंद नहीं आ रहा है, ऐसी ताकतें देश के युवा को समाप्त करने पर तुली हैं, लेकिन ऐसे लोगों के यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे। देश का युवा, नशे के खिलाफ एकजुट हो रहा है, कई संस्थाएं व संगठन भी नशे के विरोध में आगे आ रहे हैं।
71
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 13:42:320
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 18, 2025 13:42:040
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 18, 2025 13:41:070
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 18, 2025 13:36:4673
Report
DVDavit Verma
FollowNov 18, 2025 13:32:0378
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 18, 2025 13:17:44104
Report
DVDavit Verma
FollowNov 18, 2025 13:15:51120
Report
VKVipan Kumar
FollowNov 18, 2025 13:00:5585
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 18, 2025 12:46:11147
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 18, 2025 12:45:4589
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 18, 2025 12:35:28122
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 18, 2025 12:35:01145
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 18, 2025 12:34:30168
Report