Back
हिमाचल विधानसभा का दूसरा दिन हंगामे में, विपक्ष के नारों और स्थगन पर तकरार
SSSandeep Singh
Nov 27, 2025 08:49:04
Dharamshala, Himachal Pradesh
हिमाचल विधानसभा का दूसरा दिन भी हंगामेदार, सदन में विपक्ष ने की नारेबाजी,
एंकर-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन लगातार तनाव और शोर-शराबे के बीच गुज़रा। तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में सुबह से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के आमने-सामने आने से माहौल गर्मा गया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, सत्तापक्ष ने नियम 67 के तहत लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर अधूरी चर्चा का मुद्दा उठाया कि जब तक इस पर चर्चा पूरी नहीं होती, आज के किसी अन्य बिज़नेस पर आगे न बढ़ा जाए लेकिन इसी बात पर सत्ता और विपक्ष में करीब 35 मिनट तक जोरदार तकरार चलती रही। स्पीकर ने अंत में यह स्पष्ट किया कि स्थगन प्रस्ताव पर ही आगे की चर्चा जारी रहेगी।
VO-जैसे ही मंत्री जगत सिंह नेगी ने पंचायत चुनाव में देरी पर अपना पक्ष रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणी की, भाजपा विधायक भड़क गए और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।
विपक्ष का सीधा हमला ,जयराम ठाकुर का बयान
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा—
मंत्री जगत सिंह नेगी का सदन में व्यवहार ठीक नहीं।
अगर ऐसा ही रवैया रहा तो विपक्ष आगे की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेगा।
केंद्र से आई राहत राशि पर सरकार लगातार गुमराह कर रही है।
11 दिसंबर पर सियासत गरमाई, सरकार के 3 साल का जश्न चर्चा में
दूसरी ओर विपक्ष ने सरकार के 11 दिसंबर को मंडी में होने वाले बड़े जश्न पर सवाल दागे। धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा ने कहा—
सरकार का जश्न मनाना गलत है।
सरकार कर्ज़ में डूबी और नाकाम हो चुकी है।
पंचायत चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं।
सत्ता पक्ष का जवाब — संजय अवस्थी ने दी सफाई
सत्ता पक्ष से विधायक संजय अवस्थी ने कहा—
सरकार पंचायत चुनाव पर गंभीर है।
कानूनी और तकनीकी त्रुटियों को दूर किया जा रहा है।
विपक्ष सदन का कीमती समय बर्बाद कर रहा है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 09:07:070
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 27, 2025 09:06:210
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 27, 2025 09:02:440
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 09:01:49Noida, Uttar Pradesh:ROHTAK: PUNJAB CM BHAGWANT MANN MEETS FAMILY MEMBER OF BASKETBALL PLAYER WHO DIED IN FREAK COURT ACCIDENT IN ROHTAK VISUALS
0
Report
MSManuj Sharma
FollowNov 27, 2025 09:00:420
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 27, 2025 08:57:2885
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 08:56:3838
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowNov 27, 2025 08:53:2182
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 27, 2025 08:49:4787
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowNov 27, 2025 08:49:3020
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 27, 2025 08:46:0563
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 27, 2025 08:45:5339
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 27, 2025 08:45:3796
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 27, 2025 08:31:1556
Report