Back
विपक्ष के वॉकआउट के बाद सीएम सुक्खू का हमला: भाजपा को बहाना चाहिए था
SSSandeep Singh
Dec 04, 2025 09:22:01
Dharamshala, Himachal Pradesh
विपक्ष का वॉकआउट, सत्र दोपहर से पहले स्थगित — CM सुख्खू बोले, “भाजपा को आज बहाना चाहिए था”
एंकर-हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का सातवां दिन हल्की गहमागहमी के साथ शुरू हुआ, लेकिन सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे से पहले ही स्थगित कर दी गई। शिमला और धर्मशाला में हाल में हुए मामलों को लेकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।
वॉकआउट के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज भाजपा का जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन प्रस्तावित था, जिसके चलते विपक्ष को सदन छोड़ने का “बहाना” चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को भ्रष्ट बता रही है, लेकिन जनता जानती है कि वास्तव में भ्रष्टाचार किसने किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू कर चुकी है और लगातार कर्मचारी NPS से OPS में एडॉप्शन कर रहे हैं। यह दावा विपक्ष के आरोपों का सीधा जवाब माना जा रहा है।
कार्यालयों को शिमला से बाहर शिफ्ट करने के आरोपों पर सुक्खू ने स्पष्ट किया कि विभागों के मुख्य दफ्तरों को नहीं, बल्कि कुछ कॉरपोरेशनों के कार्यालयों को ही स्थानांतरित किया गया है। ये सभी दफ्तर उन सरकारी इमारतों में शिफ्ट किए गए हैं जिनका निर्माण लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है ताकि उनका सही उपयोग हो सके।
अपने लंदन दौरे को लेकर उठे विवाद पर भी मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह निजी खर्च पर थी और इसमें किसी भी प्रकार का सरकारी फंड उपयोग नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दावों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों के जनता को गुमराह कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सदन में वह सारे प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने मुद्दों से भागने के लिए वॉकआउट किया।
बाइट-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 04, 2025 09:49:590
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 04, 2025 09:37:44Noida, Uttar Pradesh:MAJITHA MLA GANEEV KAUR MAJITHIA REACTION ON MAJITHIA
81
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 04, 2025 09:36:3770
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 04, 2025 09:36:2269
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 04, 2025 09:34:300
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 04, 2025 09:16:4224
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 04, 2025 09:15:28Noida, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी करी
98
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 04, 2025 09:05:24127
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 04, 2025 09:05:09152
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 04, 2025 09:04:2587
Report
MSManish Sharma
FollowDec 04, 2025 09:01:54111
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 04, 2025 08:36:3280
Report
KBKulbir Beera
FollowDec 04, 2025 08:34:17124
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 04, 2025 08:19:46180
Report