Back
बिलासपुर के डॉ प्रेम लाल गौतम को पद्मश्री, विज्ञान में बड़ा सम्मान
VBVIJAY BHARDWAJ
Jan 25, 2026 16:32:19
Masanganj, Chhattisgarh
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रेम लाल गौतम को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, गणतंत्र दिवस के अवसर पर जारी सूची में नाम शामिल है; उन्नत किस्म की फसल के विकास में उनका योगदान रहा. केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस वर्ष देशभर से 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कारों सहित कुल 131 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। वही इस सूची में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रेम लाल गौतम का भी नाम शामिल है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। डॉक्टर प्रेम लाल गौतम का जन्म 12 दिसंबर 1947 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उन्होंने हिमाचल कृषि कॉलेज सोलन से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से एमएससी और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी. डॉक्टर प्रेम लाल गौतम कृषि आनुवंशिकी और पौध प्रजनन के क्षेत्र में देश के जाने माने वैज्ञानिकों में से एक हैं. उन्होंने गेहूं, सोयाबीन, फॉक्सटेल मिलेट व राइस बीन सहित 12 से अधिक उन्नत फसल किस्मों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में उप महानिदेशक, राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के निदेशक, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति और पादप प्रजाति संरक्षण एवं कृषक अधिकार प्राधिकरण के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्तमान समय में डॉक्टर प्रेम लाल गौतम करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर के प्रो-चांसलर के रूप में कार्यरत हैं. पद्मश्री अवार्ड देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किया हो। यह सम्मान कला, विज्ञान, खेल, शिक्षा, समाज सेवा और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowJan 25, 2026 18:16:520
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 25, 2026 18:15:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 25, 2026 18:15:290
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 25, 2026 17:15:390
Report
VSVARUN SHARMA
FollowJan 25, 2026 16:34:140
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 25, 2026 16:05:140
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowJan 25, 2026 16:01:050
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 25, 2026 15:45:140
Report
MJManoj Joshi
FollowJan 25, 2026 15:31:270
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowJan 25, 2026 15:16:570
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 25, 2026 15:16:370
Report
SSSanjay Sharma
FollowJan 25, 2026 14:52:560
Report
RMRakesh Malhi
FollowJan 25, 2026 14:49:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowJan 25, 2026 14:49:020
Report