Back
चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप, मॉल और मार्केट में शराब बिकेगी; नई एक्साइज पॉलिसी मंजूर
MJManoj Joshi
Mar 26, 2026 08:46:02
Chandigarh, Chandigarh
चंडीगढ़ में अब पेट्रोल पंप, मॉल और मार्केट में भी शराब बेचने की अनुमति मिलेगी। शराब की दुकानों पर सिर्फ कैश नहीं, डिजिटल पेमेंट (जैसे कार्ड, POS मशीन) भी जरूरी होगा। बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर भी अब लाइसेंस लेकर विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेच सकेंगे।
बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोमीटर (शराब जांच मशीन) रखना जरूरी ہوگا, ताकि लोग अपना अल्कोहल लेवल चेक कर सकें। यह प्रावधान चंडीगढ़ की नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 में किए गए हैं। जिसे प्रशासक ने आज मंजूरी दी है।
बुधवार (25 मार्च) को हुए दूसरे दौर की ई-टेंडरिंग में 11 शराब ठेकों (Vends) के लिए कुल 19 बोलियां प्राप्त हुईं। जिसमें रिजर्व प्राइस 53.94 करोड़ रुपये बताया गया था। जबकि 62.38 करोड़ रुपये में यह ठेके बिके हैं। रिजर्व प्राइस में करीब 15.64% का इजाफा हुआ है। इस राउंड में प्रशासन को 38 लाख रुपये केवल आवेदन फीस के रूप में मिले हैं।
पेट्रोल पंप और मॉल में शराब: नई L-2D लाइसेंस श्रेणी शुरू की गई है, जिसके तहत स्वीकृत वाणिज्यिक बाजारों, पेट्रोल पंपों और मॉल में 300 वर्ग फुट के न्यूनतम क्षेत्र वाली दुकानों में आयातित वाइन और बीयर की खुदरा बिक्री की अनुमति होगी
संगठित डिपार्टमेंटल स्टोर को L-10B लाइसेंस दिया जाएगा। 30 लाख रुपये की फीस होगी। जिससे वे आयातित विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेच सकेंगे । खुदरा विक्रेताओं को अपनी दुकानों के आसपास सफाई बनाए रखनी होगी और डस्टबिन रखने होंगे, अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा
दुकानदारों को अपनी दुकान के आसपास सफाई रखनी होगी, नहीं तो जुर्माना लगेगा। शराब ले जाने वाले हर वाहन में GPS ट्रैकिंग जरूरी होगी। कुछ वाहनों में डिजी-लॉक सिस्टम भी लगाया जाएगा, ताकि छेड़छाड़ न हो सके। हर बोतल पर बारकोड और सिक्योरिटी लेबल होगा, जिससे उसे ट्रैक किया जा सके。
सभी दुकानों और प्लांट में 24 घंटे CCTV कैमरे लगाना जरूरी होगा। फैक्ट्रियों में फ्लो मीटर लगाया जाएगा, जिससे उत्पादन पर नजर रखी जा सके। दूसरे राज्यों से आने वाली कुछ शराब पर सीमा (कोटा) तय की गई है। कुल 97 लाइसेंस के जरिए लगभग 454 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 09:46:410
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 26, 2026 09:45:410
Report
MSManish Shanker
FollowMar 26, 2026 09:35:141020
Report
MSManish Shanker
FollowMar 26, 2026 09:32:411025
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 09:32:03910
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 26, 2026 09:31:54Amritsar, Punjab:Rupees 1 lakh / Gajj 150 Gajj. Both Rate and Gajj are approximately. Amritsar Pearl Group building sealed.
856
Report
NLNitin Luthra
FollowMar 26, 2026 09:30:29903
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 09:20:22Chandigarh, Chandigarh:ਚਾਰ ਸਾਲ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਤਹਿਤ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ
980
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 26, 2026 09:19:57953
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 26, 2026 09:19:48984
Report
ASARVINDER SINGH
FollowMar 26, 2026 09:19:291087
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 26, 2026 09:19:071048
Report
MJManoj Joshi
FollowMar 26, 2026 09:18:121074
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowMar 26, 2026 09:02:40992
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 26, 2026 09:01:281083
Report