इस्लामपुर में खाद दुकान में हुई चोरी, बड़ी मात्रा में सामान गायब
Islampur, West Bengal:इस्लामपुर नगर पालिका के मार्केटिंग क्षेत्र में स्थित एक खाद दुकान में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने रेहान आलम की दुकान का शटर तोड़कर बड़ी मात्रा में कीमती खाद और अन्य सामान चुरा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में अधिवक्ता पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा शहर में एक अधिवक्ता पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र के जेल चौराहे की बताई जा रही है, जहां अधिवक्ता गोविंद मानणीया पर चाकू से हमला किया गया। वारदात के बाद घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे और जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है कि हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
