Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
South 24 Parganas743338
नामखाना में सड़क दुर्घटना: टोटो चालक सहित दो छात्रों की गम्भीर हालत
NGNakibUddin gazi
Nov 04, 2025 05:35:49
Jalabaria, West Bengal
দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার নামখানা সিআইডি র অফিসের সংলগ্ন ১১৭ নম্বর জাতীয় সড়কের ওপর ভয়াবহ পথে দুর্ঘটনা, স্থানীয় প্রশাসন সূত্রে জানা যায় একটি ইট বোঝায় গাড়ি নামখানা দিক থেকে বকখালির দিকে যাচ্ছিল অপরদিকে বকখালির দিক থেকে নামখানার দিকে একটি টোটো চালক স্কুলের দুই ছাত্র নিয়ে যাচ্ছিল তখনই নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে টোটো সাথে সজরে ধাক্কা লাগে এবং এই দুর্ঘটনার কারণে টোটো তে থাকা দুইজন ছাত্র এবং টোটো চালক গুরুতর আহত হয়, স্থানীয় মানুষসের সহযোগিতায় ঐ তিনজনকে পাঠানো হয় দারিকনগর গ্রামীণ হাসপাতালে সেখানে প্রাথমিক চিকিৎসার পর কাকদ্বীপ মহকুমা হাসপাতাল পাঠানো হয়। নামখানা পুলিশ পৌঁছে থেকে ঐ গাড়ি এবং টোটো থেকে উদ্ধার করে নামখানার থানায় নিয়ে যায় আর এই দুর্ঘটনার কারণে ১১৭ নম্বর জাতীয় সড়কের ওপর কিছুক্ষণ যানজট সৃষ্টি হয় তবে প্রশাসনের তৎপরতায় পরিস্থিতি নিয়ন্ত্রনে আসে।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
Nov 04, 2025 10:47:40
Gaya, Bihar:हम पार्टी के प्रचार वाहन से अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त, प्रचार वाहन का चालक हुआ फरार गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रौना रेलवे गुमटी के पास मंगलवार की सुबह हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से 17 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त कर गाड़ी को थाना लाया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे दीपा मांझी के प्रचार वाहन के रूप में चल रही एक पिकअप गाड़ी की एक बाइक सवार से हल्की टक्कर हो गई। इसको लेकर स्थानीय लोगों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। गाड़ी की जांच-पड़ताल के दौरान उसमें प्लास्टिक से ढकी हुई अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं। बताया गया कि उक्त वाहन पर एनडीए समर्थित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की हम प्रत्याशी दीपा मांझी के बैनर-पोस्टर लगे हुए थे और उसी में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन से कुल 17 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 04, 2025 10:47:11
0
comment0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
Nov 04, 2025 10:46:55
Sukma, Chhattisgarh:एंकर- जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने एक गुप्त कार्रवाई के दौरान नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पर्दाफाश कर उसे ध्वस्त कर दिया। यह फैैक्ट्री माओवादियों के लिए हथियारों की मरम्मत और निर्माण का प्रमुख ठिकाना थी, जहाँ से संगठन को लगातार हथियारों की सप्लाई की जाती थी। कार्रवाई के दौरान 17 रायफल, एक रॉकेट लांचर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह फैक्ट्री लंबे समय से सक्रिय थी और माओवादियों की कई बड़ी वारदातों के पीछे यहीं से तैयार किए गए हथियार इस्तेमाल होते थे। डीआरजी की यह रणनीतिक कार्रवाई नक्सली नेटवर्क पर बड़ा झटका मानी जा रही है। ऑपरेशन को पूरी गोपनीयता और सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया, जिससे सुरक्षा बलों को बिना किसी नुकसान के बड़ी सफलता हाथ लगी। सुकमा पुलिस ने कहा है कि “अब माओवादियों के पास सिर्फ एक रास्ता बचा है आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना।” पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी माओवादी आत्मसमर्पण करेंगे, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और पुनर्वास का पूरा अवसर दिया जाएगा, ताकि वे समाज में नया जीवन शुरू कर सकें।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Nov 04, 2025 10:46:15
Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस नाले को लोगों की समस्याओं का हल बताया जा रहा था, वही अब उनकी मुसीबत बन गया है। पानी की निकासी के लिए बनाया गया यह नाला बनने से पहले ही जगह-जगह से टूटने लगा है। हिरणकी चेक पोस्ट से लेकर नत्थूपुरा मैन स्टैंड और अमृत विहार तक फैले इस बड़े नाले का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से करवाया जा रहा था। यह नाला रिहायसी इलाकों के पानी की निकासी के लिए बनाया गया था ताकि बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। नाला अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ कि बीच-बीच से इसकी दीवारें ढहने लगी हैं। जहां यह नाला लोगों के लिए “लाइफ लाइन” बनना था, वहीं अब यह खतरे की लाइन बन चुका है। नाले के किनारे की दीवारें टूटकर सड़कों पर फैल गई हैं, जिससे राहगीरों के लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही की वजह से यह हाल हुआ है। सरकारी पैसे से नाला बना तो जरूर, लेकिन घटिया काम हुआ है। दीवारें खुद-ब-खुद गिर रही हैं, और अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। Local residents के अनुसार नाले के टूटने से जहां सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, वहीं यह अब गंदगी और मच्छरों का घर बन चुका है। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी मौन हैं। बुराड़ी का यह अधूरा और टूटता नाला अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। सवाल ये है कि जब नाला बनने से पहले ही इसकी हालत ऐसी है, तो तैयार होने के बाद इसका क्या हाल होगा? क्या जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा या फिर बुराड़ी के लोग यूं ही परेशान होते रहेंगे?
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Nov 04, 2025 10:45:58
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के दिनारा से है। जहां दिनारा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। दिनारा सीट राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में चले जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि एनडीए के अन्य घटक दलों का कितना सहयोग राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह को मिलता है। क्योंकि जदयू के पुराने नेता पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह बागी होकर यहां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ गए हैं। ऐसे में आलोक सिंह का कहना है कि वह इंडिया के सभी घटक दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक का आशीर्वाद प्राप्त है। उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान तथा जीतन राम नाम मांझी के संदेश को लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिनारा विधानसभा सीट पर इस बार एनडीए का प्रत्याशी की जीत होगी 2020 के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अलग हो जाने के कारण यहां एनडीए की हार हुई थी। ऐसे में इस बार दिनारा में आरएलएम के प्रत्याशी आलोक सिंह का कहना है कि हर हाल में दिनारा की जनता इस बार उन्हें जीत दिलाकर सदन में भेजेगी। वह ही एनडीए के पांचो शीर्ष नेताओं के संदेश को लेकर जन-जन तक जा रहे हैं। बता दे की दिनारा में राजद ने राजेश यादव पर भरोसा जताया है.
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Nov 04, 2025 10:44:41
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल का अवैध उत्खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है, कलेक्टर न्यायालय ने कबरई की कंपनी मेसर्स भाऊ स्टोन मिल बदौराकला पर अवैध पत्थर उत्खनन पर लीज से ज्यादा पत्थर निकालने पर 73 करोड़ 44 लाख का जुर्माने की कारवाई की है। इस मामले की जांच खनिज विभाग और राजस्व अमले ने 25 जनवरी 2021 में की गई थी, खदान ठेकेदार ने स्वीकृत क्षेत्र से अधिक जगह पर अवैध उत्खनन किया गया पाया गया था, टीम ने लगभग 2 लाख 4 हजार घन मीटर अवैध उत्खनन का केस बना था, कलेक्टर न्यायालय में लंबे समय से चल रहे इस केस पर फैसला दिया गया। इस फैसले पर आदेश दिया कि कंपनी यदि समय सीमा के अंदर जुर्माना जमा नहीं करवाती है, तो उसे जुर्माने की दुगुनी राशि जमा करना होगी。
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Nov 04, 2025 10:44:20
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल का अवैध उत्खनन पर अब तक की सबसे बडी कारवाई की है ,कलेक्टर न्यायालय ने कबरई की कंपनी मेसर्स भाऊ स्टोन मिल बदौराकला पर अवैध पत्थर उत्खनन पर लीज सै ज्यादा पत्थर निकालने पर 73 करोड़ 44 लाख का जुर्माने की कारवाई की है ,इस मामले की जांच खनिज विभाग और राजस्व अमले ने 25 जनवरी 2021 में की गई थी,खदान ठेकेदार ने स्वीकृत क्षेत्र से अधिक जगह पर अवैध उत्खनन किया गया पाया गया था ,टीम ने लगभग 2 लाख 4 हजार घन मीटर अवैध उत्खनन का केस बना था, कलेक्टर न्यायालय मे लंबे समय से चल रहे इस केस पर फैसला दिया गया।,इस फैसले पर आदेश दिया कि कंपनी यदि समय सीमा के अंदर जुमार्ना जमा नही करवाती है ,तो उसे जुमार्ना की दुगनी राशि जमा करना होगी।
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 04, 2025 10:42:29
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर में तीन तलाक और दहेज़ प्रताड़ना का मामला, पुलिस ने मामला दर्ज किया तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ तीन तलाक और दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे पैसों और दहेज़ के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे。 शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे तीन बार "तलाक" कहकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके अलावा, उसके मुताबिक, पति और सास-ससुर ने समय-समय पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया। तुकोगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई शिकायत और जांच के अनुसार तय की जाएगी।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Nov 04, 2025 10:42:18
Panchkula, Haryana:आमतौर पर पुलिस की वीरता की कहानियों में इंसानी चेहरों का जिक्र होता है, मगर फतेहाबाद पुलिस की एक हालिया और ऐतिहासिक कामयाबी के पीछे दो ऐसे वीर योद्धा हैं, जो चार पैरों पर चलते हैं लेकिन जिनकी नाक ने बड़े-बड़े अपराधियों की नींदें उड़ा दीं। ये हैं - स्वान टीम के प्रशिक्षित स्वान (डॉग) ‘जैक‘ और ‘रैम्बो‘। इन दोनों ने अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और पुलिस बल के साथ तालमेल के ज़रिए ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। *ये केवल डॉग नही बल्कि हमारी टीम के हैं अग्रिम योद्धा-डीजीपी हरियाणा* पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने इस ऑपरेशन की सराहना करते हुए कहा कि जैक और रैम्बो जैसे स्वान अब केवल पुलिस के सदस्य नहीं बल्कि असली हीरो हैं। उन्होंने कहा कि ये स्वान हमारी आंख और नाक बनकर काम करते हैं और आपराधिक नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंक फेंकने में यह स्वान-शक्ति बेहद कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, और आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। *गुप्त सूचना और गोरखपुर की धरपकड़* सोमवार की सुबह, जब भूना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर गोरखपुर गांव में एक संदिग्ध घर की तलाशी के लिए निकली, तो साथ थे जैक और रैम्बो भी। मौके पर पहुंचते ही जैक ने अपनी सधी चाल और तीव्र सूंघने की शक्ति से संदिग्धता जताई और घर के एक हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। रैम्बो भी उसी दिशा में इशारा करता हुआ आगे बढ़ा, जिससे पुलिस टीम का शक और गहरा हुआ। *गुप्त कक्ष का खुलासा और बरामदगी* दोनों स्वानों की सतर्कता ने कमांडो दस्ता को तुरंत सक्रिय किया और घर के भीतर बने एक गुप्त कक्ष का पता चल गया। इस कक्ष में छिपाए गए हथियारों और कारतूसों ने इस पूरे नेटवर्क का सच सामने ला दिया। चार अवैध हथियार, 14 जिंदा कारतूस और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बीस लीटर लाहन, सब कुछ इसी छुपे हुए कमरे से बरामद हुआ। *अपराधियों में हड़कंप, जनता में भरोसा* ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ की इस सफलता ने न केवल अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है, बल्कि आम जनता में पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास को और प्रगाढ़ किया है। जैक और रैम्बो जैसे प्रशिक्षित स्वान यह साबित कर रहे हैं कि जब तकनीक, मानव कौशल और पशु शक्ति एकसाथ हो जाएं, तो अपराध और नशे के खिलाफ लड़ाई में जीत निश्चित है। *स्वानःपुलिस परिवार के समर्पित प्रहरी* हरियाणा पुलिस की स्वान यूनिट में काम करने वाले ये डॉग सिर्फ़ एक ऑपरेशन का हिस्सा नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के ऐसे सदस्य हैं, जिनकी प्रतिबद्धता और पराक्रम हर समय जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहता है। जैक और रैम्बो की यह कहानी केवल एक अभियान की नहीं, बल्कि इस बात का सबूत है कि असली प्रहरी कभी थकते नहीं-भले ही वे इंसान हों या स्वान।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top