Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Paschim Medinipur721150
चंद्रकॉनामें तृणमूल गुटबंदी, 4 घायल अस्पताल में भर्ती
CDChampak Dutta
Oct 21, 2025 05:46:16
Kaji Chak, West Bengal
তৃণমূলের হাতে আক্রান্ত তৃণমূল,গোষ্ঠীদ्वন্দ্বের ছায়া চন্দ্রকোণায়!আহত হয়ে হাসপাতালে ভর্তি ৪ জন। ঘটনাটি ঘটে কালীপুজোর রাতে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার চন্দ্রকোনা ১ নম্বর ব্লকের লক্ষ্মীপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের ইন্দা গ্রামে। খবর পেয়ে আহতদের পুলিশ গিয়ে উদ্ধার করে নিয়ে আসে ক্ষীরপাই হাসপাতালে,পরে অবশ্য দুইজনকে স্থানান্তরিত করা হয় ঘাটালে। এলাকার তৃণমূল কর্মী সুরজ আলি গায়েন, হাসেন মুলা।তাদের অভিযোগ রাতের বেলায় তাদের একা পেয়ে এলাকার তৃণমূল কর্মী সৌদুল লোকজন নিয়ে তাদের উপর হঠাৎ আক্রমন করে,সৌদুল অঞ্চল তৃণমূল সভাপতি মফু সরকারের লোক বলে অভিযোগ।এমনকি অঞ্চল সভাপতি মফু সরকারের নেতৃত্বেই এই হামলা হয়েছে বলে অভিযোগ তাদের।পাল্টা সৌদুলের পরিবারের দাবি সুরজের নেতৃত্বেই তাদের মারধর করা হয়।ঘটনার খবর পেয়ে রাতেই গ্রামে গিয়ে পৌঁছায় চন্দ্রকোনা থানার পুলিশ।আহতদের দেখতে রাতেই হাসপাতালে আসে ব্লক তৃণমূলের সভাপতি সূর্যকান্ত দোলই,তবে ব্লক সভাপতির সাফ কথা, কোন দুষ্কৃতীর দলে জায়গা নেই।আহত তৃণমুল কর্মী ও তাদের পরিবারের কথা অনুযায়ী,লক্ষ্মীপুর অঞ্চল সভাপতি মফু সরকার চন্দ্রকোনার বিধায়ক অরুপ ধাড়ার অনুগামী।চন্দ্রকোনা ১ নম্বর ব্লকে বিধায়ক ও ব্লক সভাপতির মধ্যে অভ্যন্তরিন কোন্দল রয়েছে।সম্প্রতি ব্লক তৃণমূল কংগ্রেসের বিজয়া সম্মিলনী অনুষ্ঠানে যোগ দেওয়া ও গতকাল অঞ্চলের শ্রীনগরে কালী পুজোর উদ্বোধন অনুষ্ঠানে উপস্থিত হয়েছিলেন নবনিযুক্ত ব্লক সভাপতি সূর্যকান্ত দোলই,সেই অনুষ্ঠানে গিয়েছিলেন অঞ্চলের আহত এই তৃণমূল কর্মীরা,তাই তাদের বিধায়কের অনুগামী অঞ্চল সভাপতি মফু সরকারের ইন্ধনে মারধর আক্ৰমণ করা হয় বলে দাবি আহত তৃণমূল কর্মী ও তাদের পরিবারের।গোটা ঘটনায় এলাকায় রয়েছে উত্তেজনা।যদিও এই ঘটনায় এখনও অঞ্চল সভাপতি বা বিধায়কের তরফে কোনো প্রতিক্রিয়া মিলেনি।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MTMadesh Tiwari
Oct 21, 2025 14:31:25
Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के साखे खास गांव में जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वही उन्होंने गोपालगंज के बीजेपी प्रत्याशी सुभाष सिंह को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने की अपील की। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 में बिहार में सिर्फ 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे। वही आज बिहार में 2 करोड़ 14 लाख लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन है। डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आज बिहार के 1 करोड़ 90 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रहीं है। सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले लोग 5 घंटे से ज्यादा समय में पटना पहुंचते थे। लेकिन अब गोपालगंज से पटना सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जा रहे है। उन्होंने आखिर गोपालगंज के लोगों के लिए क्या किया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सड़के बनीं। जिससे एक से डेढ़ घंटे में अब पटना से दूसरे जगह लोग पहुंच जा रहे है। सम्राट चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में लगातार 5 बार कमल खिलता रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को बीजेपी से प्रत्याशी बनाया गया है। उनको इस कमल को खिलते रहे इसके लिए प्रयास करना है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के करीब 90 फीसदी लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बन चुके है। जिससे उनका मुफ्त इलाज संभव हो पाया है। सम्राट चौधरी ने कहा जब लालू यादव और उनकी पत्नी बिहार में सीएम थे तब यहां गोपालगंज और बेतिया के इलाके में डाकू रहते थे। अब नीतीश कुमार के सुशासन का राज है। इस मौके पर मंत्री जनक राम सहित एनडीए के कई नेता और पार्टी प्रत्याशी मौजूद थे।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 21, 2025 14:31:08
Palwal, Haryana:palwal एंकर :खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से पलवल के आगरा चौक के सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया。 खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि आगरा चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब 6 महीने का समय लगेगा उसके बाद आगरा चौक भव्य और एक दर्शनीय चौक में परिवर्तित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है। पलवल में विकास का पहिया लगातार चलता रहेगा。 मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में 100 बैंड का सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। पलवल में नगर परिषद एवं पीडल्ब्यूडी विभाग द्वारा मॉडल रोड़ बनाए जा रहे है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पलवल शहर में एंट्री पाइंट पर दो सुंदर गेट बनाए जाएगें। रेलवे लाइन पार क्षेत्र में लोगों को बिजली,पानी,सडक़ जैसे मूलभूत सुविधाऐं प्रदान की जाएगी。 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की सडक़ों को गढ्ढïा मुक्त किया जाएगा。 इस दौरान खेल राज्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में अब जान नहीं है उनकी आपस की लड़ाई कुछ दिन बाद सडक़ों पर नजर आएगी。 मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि विपक्ष सदमे में है जैसे उनका दिमाग संतुलन डगमगा गया है जिससे वो उलूल जलूल बातें करते हैं। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्यमंत्री हरियाणा
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 21, 2025 14:30:42
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Oct 21, 2025 14:30:11
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दिवाली के बाद बढ़ा एयर क्वालिटी इंडेक्स नासा की सैटेलाइट इमेजरी के आज के आंकड़ों के अनुसार दक्षिण हरियाणा में पराली जलाने या अन्य फायर काउंट बेहद कम उत्तर हरियाणा में कई जगहों पर जलाई जा रही पराली उत्तर हरियाणा के मुकाबले दक्षिण हरियाणा में पराली जलाने के मामले कम, लेकिन फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब पंजाब में हरियाणा से ज्यादा जगहों पर जलाई जा रही पराली लेकिन पंजाब और पाकिस्तान की सीमा पर पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में जलाई जा रही पराली। पूर्व की और बहने वाली हवा से भी हरियाणा और पंजाब में बढ़ जाता है प्रदूषण, क्योंकि यह हवा पाकिस्तान की ओर से भारत की और आती है।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Oct 21, 2025 14:20:07
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में एक दलित युवक को इस लिए दबंगों ने पीटा कि गली की शिकायत लेकर दलित युवक दबंग के घर पहुंच गया, दबंगों ने शिकायत लेकर पहुंचे दलित युवक को पेड़ से बांध दिया, कपड़े फाड़ दिए और लाठी डंडा से जमकर पीटा, पेड़ से बांध कर इतना पीटा कि लाठी डंडे तक टूट गए, किसी तरह युवक भाग कर गन्ने के खेत में छुप कर अपनी जान बचाई। बता दें पीड़ित श्री चंद ने बताया कि मैं अपने बड़े भाई के साथ बस्ती से घर जा रहा था, रस्ते में शिव शांत उनको रोक कर गाली देने लगा, श्री चंद जब अपने घर पहुंचा तो घटना की जानकारी घर वालों को दी, घर वालों ने कहा कि इस की शिकायत शिव शांत के परिजनों से की जाए, इस के बाद श्री चंद अपनी बहन के साथ कार से आधार ठीक कराने जा रहा था तो रस्ते ने शिव शांत के घर पर रुक कर परिजनों से शिकायत की लेकिन घर वालों ने शिकायत अपने लड़के को समझाने के बजाय श्री चंद को गली देने लगे, उस की बहन को कार से निकाल कर मार पीट करने लगे, कार का शीशा तोड़ दिया और अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़ित को पहले लाठी डंडा से जमकर पीटा उस के बाद उस की शर्ट फाड़ दी और रस्सी से पेड़ में बांध कर जमकर पीटा, पीड़िता सीमा ने बताया कि जब हम लोग घर वालों से शिकायत करने के पहुंचे तो उन्होंने जाती सूचक गालियाँ देते हुए गाड़ी से खींच कर मुझे पीटा उस के बाद मेरे दोनों भाइयों को मारा पीटा, मेरे भाई को पेड़ से बांध कर नंगा करके इतना मारा कि डंडा तक टूट गया, कार के शीशे तोड़ दिए, कार में रखा 42 हजार नगद और गले से सोने की चैन छीन लिए। सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, घायल लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है, गांव ने पुलिस फोर्स तैनात कर दी है, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Oct 21, 2025 14:19:51
Noida, Uttar Pradesh:
1
comment0
Report
PDPAWAN DURGAM
Oct 21, 2025 14:19:07
Vijayapura, Karnataka:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, दीपावली के दूसरे दिन छाया मातम बीजापुर-दीपावली की खुशियों के बीच बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत पदेडा के हिरोलीपारा में मंगलवार दोपहर तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और खुशियों का माहौल पलभर में ग़म में बदल गया。 मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त तीनों बच्चे नहाने के लिए गांव के तालाब पहुंचे थे। खेलते-खेलते वे धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो तत्काल बचाने दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जब बच्चों को बाहर निकाला गया, उनकी सांसें थम चुकी थीं。 मृत बच्चों की पहचान — मनिता हपका, पिता मोटू हपका, उम्र लगभग 6 वर्ष, कक्षा पहली की छात्रा। नवीन हपका, पिता मोटू हपका, उम्र लगभग 4 वर्ष, निवासी गायतापारा। दिनेश कोरसा, पिता लखमू कोरसा, उम्र लगभग 5 वर्ष, आंगनबाड़ी केंद्र का छात्र — के रूप में हुई है। तीनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीण कैलाश कोरसा ने बताया कि यह तालाब काफी गहरा है और हाल ही में हुई बारिश के कारण इसका जलस्तर और भी बढ़ गया था। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालाब किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। घटना की सूचना स्थानीय पटवारी को दे दी गई है, जबकि प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने का इंतज़ार किया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 21, 2025 14:18:40
Nalhar, Haryana:नूंह साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, दो सगे भाइयों सहित चार साइबर ठग गिरफ्तार, देशभर में फैला रखा था ठगी का नेटवर्क। जिले की साइबर क्राइम टीम ने साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। ये आरोपी देशभर के भोले-भाले लोगों को विभिन्न तरीकों से ठगते थे। कोई ओएलएक्स पर पुरानी गाड़ियों की बिक्री के नाम पर लोगों को झांसे में लेता था तो कोई सोशल मीडिया पर सुंदर लड़कियों के फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो भेजकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और अन्य डिजिटल सबूत कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में आरोपी आसिफ निवासी बसेड़ी बॉस थाना सदर पुन्हाना जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर पोर्टल के माध्यम से जिले में सक्रिय संदिग्ध साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान दो मोबाइल नम्बरों की लोकेशन पुन्हाना क्षेत्र में एक्टिव मिली। जांच में पता चला कि इन नंबरों के जरिए देशभर के लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। इनसे जौनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी विशाल से 5770 रुपये और महाराष्ट्र नागपुर निवासी कैलाश से 19 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। लोकेशन ट्रेस करते हुएटीम ने आरोपी आसिफ को गधा मोड़ जैतलका के पास से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें दो सिम कार्ड मिले। पूछताछ में आरोपी अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पुराने वाहन और ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। दूसरा मामले में दो सगे भाइयों वारीस और जहीर पुत्र हाकम निवासी लफुरी थाना बिछौर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों भाई सोशल मीडिया पर सुंदर लड़कियों के फर्जी अकाउंट बनाकर भोले-भाले लोगों से दोस्ती करते हैं और फिर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बना लेते हैं। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं। इसके अलावा ये आरोपी खुद को सोशल वर्कर बताकर लोगों को सरकारी सहायता के नाम पर लाखों रुपये देने का झांसा देते और आवेदन शुल्क या अन्य बहाने से पैसे मंगवाते थे। गुप्त सूचना पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, बार कोड, ड्रीम-11 से जुड़ी फर्जी पोस्टें, सुंदर लड़कियों की फोटोज़ और अश्लील वीडियो बरामद हुईं। वारीस के दो व्हाट्सएप नंबर पर सोशल वर्कर सलमान और मुकेश आरबीआई नाम से प्रोफाइल बने हुए थे। जबकि जहीर के भी फोन में दो व्हाट्सएप नंबर लॉगिन मिले। जिनसे वह लोगों से फर्जी चैटिंग कर पैसे ऐंठता था। जांच में सामने आया कि इन मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से दो ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हैं,एक हासन, कर्नाटक से 20 हजार रुपये की ठगी और दूसरी सागर, मध्य प्रदेश से 67 हजार 500 रुपये की ठगी। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड से अकाउंट बनाते थे और ठगी के बाद सिम तोड़कर फेंक देते थे ताकि उनका कोई सुराग न मिले। तीसरा केस में हसीन निवासी पचगांव थाना सदर तावडू, जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है। हसीन पर आरोप है कि उसने रैपिडो एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके आमजन से संपर्क किया और झूठे टेक्स्ट मैसेज भेजकर उनसे पैसे ऐंठे। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अलग-अलग तरीकों से देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। बरामद मोबाइल और सिम कार्डों की तकनीकी जांच जारी है और संभावना है कि इनसे जुड़े कई और मामलों का खुलासा जल्द होगा। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार निगरानी और कार्रवाई में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 21, 2025 14:18:21
Harda, Madhya Pradesh:हरदा पुलिस लाईन में शहीद स्मृति दिवस पर वीर पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आज हरदा पुलिस लाईन में शहीदों को नमन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, तथा न्यायाधीशगणों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के अमर बलिदान को याद किया। शहीदों के सम्मान में आयोजित समारोह में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड का आयोजन किया शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन एसआई प्रियंका पाठक ने किया। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस बल के जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके अदम्य साहस और देशभक्ति की स्मृति में प्रत्येक वर्ष यह दिवस पुलिस शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में 191 पुलिसकर्मी कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए हैं, जिनमें 11 मध्यप्रदेश के हैं। शहीद इलाबसिंह पटेल के बड़े भाई गुमर सिंह पटेल तथा शहीद दीपसिंह चौहान के बड़े भाई अनारसिंह चौहान उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 21, 2025 14:18:05
Nalhar, Haryana:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगार में बदहाली, मरीज बेहाल — डॉक्टर, दवाएं और सुविधाओं का टोटा। नूंह जिले के लोगों की सेहत सरकारी दावों पर नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों पर टिकी हुई है। जिले के पुनहाना उपमंडल के गांव सिंगार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना हुआ है, लेकिन यहां डॉक्टरों की भारी कमी, दवाओं का अभाव और जरूरी जांच सुविधाओं की अनुपलब्धता के चलते लोगों को इलाज के लिए या तो निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है या फिर झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल बिल्डिंग की हालत खस्ता है, जिससे मरीजों और स्टाफ डॉक्टरों को बिल्डिंग की खस्ता हालत को देखते हुए डर लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंगार स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सिर्फ प्राथमिक इलाज ही दिया जाता है। थोड़ा गंभीर मामला होते ही मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। प्रसव, बुखार या किसी अन्य बीमारी के लिए लोगों को पुनहाना या फिर निजी अस्पतालों में जाना मजबूरी बन गया है। लोगों ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था नहीं है, बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी है, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जबकि एंबुलेंस हमेशा पंचर या खराब रहती है। स्थिति यह है कि अस्पताल की बिल्डिंग तक जर्जर हो चुकी है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि गांव में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, जरूरी उपकरणों की व्यवस्था और 24 घंटे एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिर्फ नाम का रह गया है। अगर यहां स्थाई डॉक्टर और पर्याप्त दवाइयां मुहैया कराई जाएं, तो ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्टाफ नर्स ओंबती का कहना है कि “हम डिलीवरी के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं और जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सुविधा देने की पूरी कोशिश करते हैं।” ओमवती स्टाफ नर्स। आरिफ शिकायतकर्ता। इस्माइल ग्रामीण。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top