Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Nadia741201
हरिणघाटा में मोटरसाइकिल दुर्घटना, युवक की मौत
BMBiswajit Mitra
Nov 17, 2025 02:45:26
Ranaghat, West Bengal
হরিণঘাটায় মটর বাইক দুর্ঘটনায় মৃত্যু হল এক যুবকের নদীয়ার হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত কষ্টডাঙা ২ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতের অধীনস্থ সুবুদ্ধিপুরে মোটরবাইক দুর্ঘটনায় মৃত্যু হল এক যুবকের। মৃত যুবক আনুমান বছর ২০ এর কারিবিল্লা মন্ডল। কাষ্ঠডাঙ্গা সুবুদ্ধিপুরের বাসিন্দা। রবিবার রাতে হরিণঘাটা থানার অন্তর্গত নগরউখড়া নিমতলা রাজ্য সড়কে সুবucciুদ্ধিপুরের কাছে আসতেই এই বাইক দুর্ঘটনাটি ঘটে। পরিবার সূত্রে জানা যায় মৃত ওই যুবক কাষ্ঠডাঙ্গার দিক থেকে নিমতলার দিকে অর্থাৎ সুবুদ্ধিপুরে নিজের বাড়ির উদ্দেশ্যে মোটর বাইক চালিয়ে আসছিল। সেই সময় হঠাতই এই মোটর বাইক দুর্ঘটনা ঘটে। গুরুতর আহত হয় ওই যুবক। ঘটনা দেখতে পেয়ে ছুটে আসে স্থানীয়রা, খবর দেওয়া হয় পরিবারের সদস্যদের। পরিবারের সদস্যরা এসে ওই যুবককে নিয়ে জান হরিণঘাটা গ্রামীণ হাসপাতালে। হাসপাতালে নিয়ে যাওয়ার পরে কর্তব্যরত চিকিৎসকদের দ্বারা মৃত বলে ঘোষণা করে।
309
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mishra
Nov 17, 2025 04:20:11
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले के पन्नी गांव स्थित तालाब में 2 दिन पूर्व बिना सर के मिली लाश के बाद आज तीसरे दिन धड़ से गायब सिर को आखिरकार ढूंढ लिया गया है। बताया जा रहा है कि तालाब में मिला कटा हुआ सिर पूरी तरह से कंकाल नुमा खोपड़ी में तब्दील हो चुका है। फिलहाल एसडीआरएफ टीम की मदद से गायब सर को बरामद करने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल बीते एक माह से लापता चल रहे मऊगंज के हन्ना चौर निवासी विकास साकेत का शव शुक्रवार को पन्नी गांव स्थित तालाब में मिला था। यहां लापता युवक का मृत शरीर तो पाया गया, लेकिन उसका सर धड़ से गायब था। इधर मौत की भयावह स्थिति सामने आने के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और शुक्रवार से लेकर शनिवार तक गांव में तनाव की स्थिति निर्मित रही। परिजनो ने एक ओर जहां बिना सर के धड़ का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, टो वहीं पुलिस गायब कर की तलाश में जुटी रही, जिसके दो दिन बाद आज तीसरे दिन धड़ से गायब सर को एसडीआरएफ टीम की मदद से बरामद कर लिया गया है। लोगों की आशंका है कि युवक की सिर काटकर हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शंका के आधार पर कई संदेहियों को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूंछताछ की जा रही है। इधर अब कटा हुआ सर बरामद करने के बाद पुलिस अब शव का पीएम कराने की तैयारी में जुट गई है
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 17, 2025 04:19:55
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 17, 2025 04:19:20
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की राजनीति में बात करें तो बीजेपी के निशाने पर राज्य की सरकार है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, पिछले 6 वर्षों में सूबे में अपराध की घटनाएं बढ़ी है , शहरी क्षेत्रों में एक्सटर्सन मांगा जा रहा है , झारखंड से हो रहे पलायन को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा साथ ही कहा झारखंड में निवेश को लेकर काम नहीं हुआ है, रोजगार के अवसर पैदा नहीं हुए , न्याय उद्योग धंधे नहीं लगे । बीजेपी राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर आरोप पत्र लाने की तैयारी में है। बाइट ...बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी वहीं झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने पलटवार करते हुए कहा, केंद्र झारखंड का अंशदान क्यों रोक रखा है, झारखंड के बकाए को लेकर कभी आवाज नहीं उठाते , आंकड़े उठा कर देखें, बीजेपी शासित राज्यों के आंकड़े उठा कर देखें , जब इनके पास बोलने को कुछ नहीं तो अपने ही राज्य को शर्मसार करते हैं। इस तरह की गंदी राजनीति न करें। बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रवक्त राकेश सिंहा ने कहा बाबूलाल बीजेपी के लिए पनौती साबित हो रहे हैं कर कुछ नहीं पा रहे हैं। घाटशिला उपचुनाव भी हार चुके हैं। जो व्यक्ति अब तक अपना मंडल अध्यक्ष नहीं बना पाए वो आरोप पत्र इस पर भी बनना चाहिए कि कैसे पूंजीपति मित्र को जमीन दे दिया बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Nov 17, 2025 04:19:09
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू शाहीन और परवेज़ मामले में जांच एजेंसियों की जांच में सबसे बड़ा खुलासा Wolf hour में एक्टिव होते थे दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े शाहीन परवेज़ और अन्य आरोपी Wolf hour में ही अपनी बातचीत और आतंकी गतिविधियों पर काम करते थे आरोपी रात के समय ही आपस मे संपर्क करते थे आरोपी Chatbox के संदेश से लेकर आपसी बातचीत का पूरा ब्यौरा रात 11 बजे से 2 बजे तक मिला जांच एजेंसियों को howl कोड के जरिये शाहीन ही शुरू करती थी बातचीत परवेज़ पिछले एक साल से इंटीग्रल में नाईट ड्यूटी करता था Wolf Pack नाम के एक वाट्सअप ग्रुप से जुड़े है कई नंबर शाहीन एडमिन है इस ग्रुप की परवेज़ भी जुड़ा है इस ग्रुप से आरिफ भी जुड़ा था ग्रुप में howl कोड के जरिये शाहीन ही शुरू करती थी बातचीत जांच एजेंसी को इसी ग्रुप से एक और जानकारी मिली है शाहीन महिला आतंकियों की दो टीम बना रही थी जिसका नाम Aurora और luna रखा था Aurora और luna मादा भेड़ियों के नाम होते है शाहीन wolf hour में सभी जरूरी संदेश देती थी ये सभी संदेश कोड वर्ड में दिए जाते थे आरिफ के नंबर के आगे स्पाइरो नाम लिखा था ग्रिफ़िथ,कुरनेलियुस शब्दो का प्रयोग भी ग्रुप में मौजूद नंबरों में नामो की जगह किया गया था मैडम सर्जन उर्फ शाहीन ग्रुप की अल्फा थी Wolf पैटर्न पर ही इनको घात लगाकर हमला करने की बात कहती थी शाहीन लोन वुल्फ अटैक की जानकारी भी परवेज़ की तरफ से पूछी गयी थी परवेज़ की तरफ से ग्रुप में परवेज़ के घर से चापड़ भी छापेमारी के दौरान मिला था
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Nov 17, 2025 04:18:54
Shivpuri, Madhya Pradesh:बी.एन.एस.एस की जांच एसडीओपी कोलारस द्वारा की गयी जांच पर से आरोपीगण कांजी भील पुत्र शीकंन भील उम्र 50 साल, दुर्गेश भील पुत्र कांजी भील उम्र 25 साल एवं दो महिला आरोपीगण निवासीगण गदेरा रामपुरी थाना बदरवास के खिलाफ अपराध क्रमांक 308/25 धारा 108, 85 बी.एन.एस का कायम किया गया था。 प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपीगणो की धरपकड करने हेतु निर्देश दिये थे उसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा दिनांक 16.11.25 को थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर आरोपीगण कांजी भील पुत्र शीकंन भील उम्र 50 साल, दुर्गेश भील पुत्र कांजी भील उम्र 25 साल एवं दो महिला आरोपीगण निवासीगण गदेरा रामपुरी थाना बदरवास को गिरफ्तार कर आरोपीगणो को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपीगण का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपीगणो को जेल दाखिल किया गया。 उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 17, 2025 04:18:38
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या,कोर्ट कैम्पस और प्रशासनिक एरिया भी नहीं अछूता कोर्ट एरिया में सड़क पर हो रही वाहनों की पार्किंग,बकीलो ने की एसडीएम से शिकायत बाड़ी,धौलपुर: बाड़ी शहर में यातायात के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार में जहां जाम की समस्या आम हो गई है। वहीं अंबेडकर सर्किल से भारद्वाज मार्केट,हॉस्पिटल रोड,सीताराम बाजार,रेलवे फाटक और सब्जी मंडी क्षेत्र में घण्टो तक जाम लगा रहता है। जिसके पीछे दुकानदारों द्वारा किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण जिम्मेदार है। वहीं ठेल-ढकेल वाले भी परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर के नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका,स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। वहीं दूसरी ओर अब शहर के किला परिसर स्थित कोर्ट कैंपस में भी दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर वकीलों ने एसडीएम से शिकायत की है। और समस्या समाधान के लिए किला परिसर में स्थित कोतवाली थाने की पुरानी बिल्डिंग में पार्किंग खोले जाने की मांग की है。 बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कौशिक ने बताया कि पूर्व में कोर्ट के बाहर सड़क पर नगर पालिका द्वारा टेंडर देकर पार्किंग कराई जाती थी। जिसमें प्रति व्हीकल 10 रुपए शुल्क लगता था। अधिवक्ताओं से भी यह शुल्क लिया जाता था लेकिन काफी हद तक गाड़ियां सड़क के साइड में लगी रहती थी। जिससे यातायात पर प्रभावित नहीं होता था। लेकिन पिछले एक वर्ष से नगर पालिका ने उक्त टेंडर को समाप्त कर दिया है। अब हर कोई बाइक एवं गाड़ियों को अस्त-व्यस्त लगता है। जिससे मार्ग सकरा हो जाता है और कोई बड़ा वाहन आता है तो जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। यह समस्या अब लगातार देखने को मिल रही है। जिसके निस्तारण के लिए एसडीएम भगवत शरण त्यागी से शिकायत की थी और निवेदन किया है की इस भवन में पूर्व में थाना संचालित था। वह खाली पड़ा है। उसमें वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे रास्ता अवरुद्ध नहीं हो। अधिवक्ता राकेश अजर ने बताया की समस्या केवल कोर्ट कैंपस में नहीं बल्कि पूरे शहर में फैली हुई है। जिसका निस्तारण बेहद जरूरी है। अन्यथा आने वाले दिनों में और बुरे हालात पैदा हो जाएंगे। जिसे,n इसको लेकर ना तो नगर पालिका ध्यान दे रही ना प्रशासन。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 17, 2025 04:18:26
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या,कोर्ट कैम्पस और प्रशासनिक एरिया भी नहीं अछूता कोर्ट एरिया में सड़क पर हो रही वाहनों की पार्किंग,बकीलों ने की एसडीएम से शिकायत बााड़ी शहर में यातायात के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार में जहां जाम की समस्या आम हो गई है। वहीं अंबेडकर सर्किल से भारद्वाज मार्केट,हॉस्पिटल रोड,सीताराम बाजार,रेलवे फाटक और सब्जी मंडी क्षेत्र में घण्टो तक जाम लगा रहता है। जिसके पीछे दुकानदारों द्वारा किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण जिम्मेदार है। वहीं ठेल-ढकेल वाले भी परेशानी बढ़ा रहे हैं। शहर के नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका,स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही। वहीं दूसरी ओर अब शहर के किला परिसर स्थित कोर्ट कैंपस में भी दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर वकीलों ने एसडीएम से शिकायत की है। और समस्या समाधान के लिए किला परिसर में स्थित कोतवाली थाने की पुरानी बिल्डिंग में पार्किंग खोले जाने की मांग की है。 बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कौशिक ने बताया कि पूर्व में कोर्ट के बाहर सड़क पर नगर पालिका द्वारा टेंडर देकर पार्किंग कराई जाती थी। जिसमें प्रति व्हीकल ₹10 शुल्क लगता था। अधिवक्ताओं से भी यह शुल्क लिया जाता था लेकिन काफी हद तक गाड़ियां सड़क के साइड में लगी रहती थी। जिससे यातायात पर प्रभावित नहीं होता था। लेकिन पिछले एक वर्ष से नगर पालिका ने उक्त टेंडर को समाप्त कर दिया है। अब हर कोई बाइक एवं गाड़ियों को अस्त-व्यस्त लगता है। जिससे मार्ग सकरा हो जाता है और कोई बड़ा वाहन आता है तो जाम के हालात पैदा हो जाते हैं। यह समस्या अब लगातार देखने को मिल रही है। जिसके निस्तारण के लिए एसडीएम भगवत शरण त्यागी से शिकायत की थी और निवेदन किया है की इस भवन में पूर्व में थाना संचालित था। वह खाली पड़ा है। उसमें वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे रास्ता अवरुद्ध नहीं हो। अधिवक्ता राकेश अजर ने बताया की समस्या केवल कोर्ट कैंपस में नहीं बल्कि पूरे शहर में फैली हुई है। जिसका निस्तारण बेहद जरूरी है। अन्यथा आने वाले दिनों में और बुरे हालात पैदा हो जाएंगे। जिसका समाधान करना भी मुश्किल होगा। इसको लेकर ना तो नगर पालिका ध्यान दे रही ना प्रशासन।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 17, 2025 04:18:14
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। सर्दी से जन जीवन प्रभावित होने लगा है। फतेहपुर कस्बे एवं क्षेत्र में दिनों दिन सर्दी का असर बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है। ठिठुरन भरी सर्दी के चलते सुबह-शाम लोगों को जहां परेशानी होती है तो अब लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े में नजर आने लगे हैं। वही शहर के अनेक स्थानों पर चाय-पानी की दुकानों के सामने सुबह-सुबह लोग अलाव तापते हुए भी नजर आते हैं। ठिठुरन भरी सर्दी का असर बना रहा, वही धूप खिलने से लोगों को दिन भर सर्दी से राहत मिलती है मगर सांयकाल होते तक सर्दी का असर शुरू हो जाता है। सोमवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Nov 17, 2025 04:17:49
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के पर्यटन स्थल माउंट आबू में सर्द मौसम ने अपनी रंगत बिखेरते हुए जन जीवन पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते बीती शाम से ही कड़ाके की ठंड का असर महसूस होने लगा। स्थानीय लोग जगह-जगह अलाव जलाकर गर्माहट लेने को मजबूर दिखे, वहीं कारों के शीशों पर बर्फ की पतली परत जमने के नज़ारे भी सामने आए। ठंडी हवाओं के बीच रात और दिन दोनों समय कंपकपी और धूजणी ने लोगों को परेशान किया। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, पर्यटकों ने माउंट आबू में शुरू हुई शुरुआती सर्दी का भरपूर आनंद लिया और ठंडे मौसम का अनुभव किया।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Nov 17, 2025 04:17:36
Noida, Uttar Pradesh:ज़ी न्यूज़ आमिर के घर पहुँचा, जहाँ आमिर के बड़े भाई की पत्नी कुलसुम जान ने कहा कि "उमर और आमिर को 10-11 की रात को दिल्ली में हुए विस्फोट के समय गिरफ्तार किया गया था। फिर हम उनसे मिलने पंपोर पुलिस स्टेशन गए, जहाँ हमें केवल उमर से मिलने की अनुमति दी गई और दो दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन शुक्रवार को एनआईए की टीम हमारे घर आई और उमर को शनिवार सुबह श्रीनगर एनआईए कार्यालय आने को कहा। तब से हमें उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है और आमिर के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि उन्हें जेकेपी ले गई थी।", "एनआईए कल सियाद जम्मू और कश्मीर के पम्पोर के संबूरा निवासी आमिर राशिद अली को 16 नवंबर, 2025 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उन पर सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर उन नबी के साथ साजिश रचने का आरोप है, जिनकी पहचान एनआईए ने नवंबर में मारे गए आत्मघाती हमलावर के रूप में की है। 10, 2025 को हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।", "अली ने कथित तौर पर हमले में वाहन-जनित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के रूप में इस्तेमाल की गई हुंडई i20 कार खरीदने में मदद की थी।"
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Nov 17, 2025 04:17:19
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। आयुर्वेदिक उपचारों के बढ़ते चलन के बीच अब लोग स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग हो रहे हैं। शहर में गांधी पार्क के पास सुबह से ही लोगों की भीड़ एक विशेष जूस के लिए उमड़ पड़ती है। यह जूस 25 से अधिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है। शहर के गांधी पार्क के पास बीते 15 वर्षों से राम नाम के व्यक्ति आयुर्वेदिक जूस की दुकान चला रहे हैं। उनके अनुसार यह जूस चिरायता, अर्जुन की छाल, जामुन, बेलपत्र, अमरूद के पत्ते, मोरिंगा, नीम गिलोय, मेथी, पालक, एलोवेरा, आंवला, करेला, लौकी, अश्वगंधा सहित 25 प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 10 से 20 रुपए प्रति गिलास रखी गई है और हर रोज करीब 400 से 500 लोग यहां स्वास्थ्यवर्धक जूस पीने पहुंचते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. सुशांत शर्मा बताते हैं कि यह जूस शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह बीपी, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक है और नियमित सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक चमक बनी रहती है। वहीं जूस पीने आए अनुराग शर्मा का कहना है कि वे पांच साल से बीपी और शुगर से परेशान थे, लेकिन छह महीने से यह जूस पीने के बाद दोनों रोग नॉर्मल हो गए हैं। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच यह देसी जूस धौलपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य परंपरा को नई पहचान दे रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top