Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
उत्तर मालदा के बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू को दिल्ली ले जाने तैयारी, हालत खराब
RSRanajoy Singha
Oct 26, 2025 02:47:01
Malda, West Bengal
শনিবার রাত এ শিলিগুড়ি থেকে সড়কপথে মালদায় একে পৌছালেন আক্রান্ত উত্তর মালদার বিজেপি সাংসদ খগেন মুর্মু। সংসদ খগেন মুর্মুর তবে কথ বলা বন্ধ থাকায় তিনি কোন মন্তব্য করেননি। তাঁর স্ত্রী মঞ্জু কিস্কু জানিয়েছেন, চিকির ছকরা খগেন মুর্মুকে এখনো দেড় মাস পুরোপুরি বিশ্রামে থাকতে বলেছেন। কথা বলা বারণ। চোখে ঝাপসা দেখছেন। চোয়াল ও দাঁতে ব্যথা। পুরোপুরি তরল খাওয়ার নির্দেশ দিয়েছেন চিকিৎসকরা। আর কিছুদিনের মধ্যেই তাকে দিল্লি নিয়ে যাওয়া হবে।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NKNished Kumar
Oct 26, 2025 05:37:51
Patna, Bihar:बिहार इलेक्शन... NDA का ताबड़तोड़ एक्शन. JDU के 11 नेताओं पर एक्शन. BJP के नेताओं पर एक्शन. HAM के 11 नेताओं पर एक्शन. इसको लेकर बिहार कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि NDए में जिस प्रकार की भगदड़ मची हुई है वो बताने के लिए काफी है कि वहां सत्ता के लिए अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा पार कर जाते हैं नेता... अभी और अनुशासन के लिए कार्रवाई करनी होगी क्योंकि अभी और भगदड़ मचेगी. बाइट: स्नेहाशीष वर्धन पांडे, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस. वही जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा हमारी पार्टी सीधा संदेश देना चाहती है कि एक मजबूत गठबंधन और अनुशासित गठबंधन... NDA के पांचों दल नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं... ऐसे में कुछ नेताओं के द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा है इसलिए कार्रवाई का सामना करना पड़ा उनको. बाइट: राजीव रंजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जेडीयू. आरजेडी प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता का NDA से मोह भंग हो गया है उसी तरह NDA नेताओं का भी मोह भंग हो गया है... डूबते नाव में कौन सवारी करेगा इसलिए NDA में भगदड़ मचा हुआ है. बाइट: अरुण यादव, प्रवक्ता, आरजेडी. बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा आचरण और व्यवहार के विपरीत काम करने वाले व्यक्ति को कोई भी दल स्वीकार नहीं करता, इसी कारण NDA ने अपने नेताओं पर कार्रवाई की है... पार्टी में अनुशासन आवश्यक है. बाइट: प्रभाकर मिश्रा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Oct 26, 2025 05:37:30
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अनूपपुर के ग्राम परासी पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री भोपाल से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, फिर 2 बजकर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर से ग्राम परासी पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व मंत्री वर्तमान अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह के घर जायेंगे और 2 बजकर 55 मिनट पर वापस जबलपुर के लिए निकल जायेंगे. बिसाहूलाल सिंह के पुत्र अमृतलाल सिंह का निधन हो गया था, उसी पर शोक संवेदना व्यक्त करने और मुलाकात करने पहुँच रहे हैं. अमृतलाल सिंह का आकस्मिक निधन 1 अक्टूबर को हुआ था और 2 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार ग्राम परासी में संपन्न हुआ था. वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित कई ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री का यह दौरा पार्टी और क्षेत्रीय राजनीति के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जैसा मुख्यमंत्री के जिला आगमन पर कोई भी मंचीय कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 26, 2025 05:37:20
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में कल शाम छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की खुशबू चारों ओर बिखरी रही। मौका था राज्य स्तरीय सुवा नृत्य महोत्सव का, जहाँ प्रदेशभर से आई टोलियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम कीशुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना से हुई, जिसके बाद मंच पर उमंग और उत्साह का माहौल छा गया। सबसे पहले कोटा बेलगहना से आई टोली ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद रतनपुर, मुंगेली, नांदघाट और अन्य जिलों से पहुंची दर्जनों टोलियों ने तरी हरी नहना जैसे पारंपरिक गीतों पर थिरककर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हर प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई।कार्यक्रम के प्रमुख ने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाई-लिखाई कम हो रही है, तो हमारी लोक परंपराएं भी संकट में हैं। भाषा और संस्कृति का गहरा संबंध है,” उन्होंने कहा, अगर भाषा खो जाएगी, तो हमारी पहचान भी खो जाएगी। इसलिए सुवा नृत्य जैसे आयोजनों के माध्यम से अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।मंच पर मौजूद अन्य कलाकारों और सदस्यों ने भी यही संदेश दिया कि ऐसे कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़ने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्यभर में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपने भाषा, गीत, और परंपरा को समझ सके और आगे बढ़ा सके।सुवा नृत्य महोत्सव ने साबित कर दिया कि चाहे समय कितना भी बदल जाए, छत्तीसगढ़ की मिट्टी में बसती संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जीवंत है。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Oct 26, 2025 05:37:07
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी वन विभाग न्यायालय के आदेश की पालना के तहत तोड़ा अतिक्रमण, वन भूमि पर हो रात अतिक्रमण कांग्रेस के पूर्व लोक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने ली वस्तुस्थिति की जानकारी ग्रामीणों ने अन्य जगहों पर कार्रवाई नहीं करने का अनुभव पर लगाया आरोप, हिंडोली विधायक अशोक चांदना आज मिलेंगे पीड़ित परिवार से गणेशगंज में एक विधवा महिला का घर वन विभाग द्वारा तोड़ दिया गया है। पीड़िता के पास रहने का कोई ठौर ठिकाना नहीं है। वहीं वन विभाग की कार्रवाई से नाराज ग्रामीण रविवार सुबह हिण्डोली विधायक अशोक चांदना पीड़िता से मिलेंगे। जानकारी अनुसार गणेशगंज में वन विभाग की भूमि पर वर्षों से पीड़िता रतन कंवर सैनी कच्चा मकान बनाकर गुजर बसर कर रही थी। वन विभाग ने शनिवार को कार्रवाई कर घर को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान घरेलू सामान खराब हो गया। पीड़िता रतन का कंवर सैनी ने बताया कि खाली पड़ी भूमि पर वर्षों से कच्चा मकान बनाकर रह रही थी। आसपास वन विभाग की भूमि होने से अन्य लोगों ने भी कब्जे कर रखे हैं, लेकिन विभाग ने उसका ही घर तोड़ा है। उसने बताया कि वन विभाग द्वारा भेद भावपूर्ण रवैया अपनाया गया है।
0
comment0
Report
EGE GOPI
Oct 26, 2025 05:36:18
Kharagpur, West Bengal:রনংদিহি মেজাজে খড়্গপুর Barbetia পূর্ব পাড়ার একদল মহিলারা অভিযোগ করেন এলাকায় বেআইনি মদের কারবার চলছে রমরমিয়ে। বছর আগে বেশ কয়েকজন মারা গেছে অসুস্থ হয়েছে একাধিক। পুলিশকে বারবার জানানেও সূত্রপাত হয়নি শেষমেশ নিজেদের হাতেই লাঠি-সটা তুলে শতাধিক মহিলারা খড়্গপুরের Barbediyar পূর্বপাড়া এলাকায় রাত্রীবেলা হাজির হয় বেআইনি মদের দোকানে ব্যাপক ভাঙচুর চালায়, কখনো বাড়িতে তো কখন দোকানে ভাঙচুর চালায়। ফ্রিজে রাখা একাধিক মদের বোতল বাড়িতে এক-এক করে ভেঙে গুড়িয়ে দেয়। এইখানেই থামেনি—মদের দোকান বা বাড়ি তে ভাঙচুর করতে গেলে বাধা দিতে গেলে এক ব্যক্তি ধরে টানা হিচেচড়া করতে দেখা যায়। মহিলাদের একটাই বক্তব্য—এলাকা থেকে বেআইনি মদের দোকানগুলি সরিয়ে নিতে হবে নয়তো এর পরিণতি ঠিক হবে না। কারণ এই মদের জেরে বছর আগে বছরই তিরিশের এক যুবকের মৃত্যু হয়েছে, কারো আবার স্বামীর টিভিতে আক্রান্ত হয়েছে, কারো লিভার খারাপও হয়েছে। তাই এলাকায় বেআইনি মদের দোকান আর রাখতে দেওয়া হবে না। তাই খড়্গপুর পৌরসভার ২৫ নম্বর ওয়ার্ডে এই ধরনের ঘটনার موجে শোরগোল ছড়িয়ে দিয়েছে। খড়্গপুর পৌরসভার ২৫ নম্বর ওয়ার্ডের এই ঘটনায় প্রশ্ন উঠেছে জনবহুল এলাকায় কী ভাবে রমরমিয়ে চলছে মদের দোকান, প্রশ্ন তুলেছেন এলাকার সাধারণ মহিলারা।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 26, 2025 05:35:23
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों रोकने हेतू नाकाबंदी करके चैकिंग अभियान चलाया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, यातायात के नियमों की पालना करवाने तथा अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा। जानकारी देते हुए थाना सदर थानेसर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीतीश उसके आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों पर शिंकजा कसने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चैंकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रबन्धक थाना/प्रबन्धक यातायात को संदिग्ध वाहनों की चैंकिंग करने के आदेश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में कहा कि बिना नम्बर प्लेट, मुह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगे के वाहन चालकों तथा अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार कारवाई करें। प्रायः देखने में आता है कि वाहन चालक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल या अन्य वाहन पर किसी वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं कुछ युवा गाड़ियों में काली फिल्म लगाकर यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की पालना ना करने से एक और जहां सड़क हादसे बढ़ते हैं वहीं अपराधिक किस्म के लोग भी इसका फायदा उठाते हैं। वहीं कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर आमजन की शांति भंग करते हैं। शराब पीने के बाद लड़ाई झगड़ा करते हैं तथा कई बार तो ज्यादा नशे के कारण किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम देते हैं。
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Oct 26, 2025 05:35:07
Noida, Uttar Pradesh:भाइयों के बीच विवाद में बुजुर्ग गंभीर घायल खेड़ली (अलवर) खेड़ली थाना क्षेत्र के रोनीजाथान गांव में देर रात दो सगे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है。 घटना के संबंध में घायल के पड़ोसी भुरा ने बताया कि घायल व्यक्ति की गांव में परचूनी की दुकान है। वह दुकान पर सामान लेने गया था, लौटने पर पता चला कि उसके सगे भाइयों कल्लन, इरशाद और हारून ने विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल की परिचित महिला नगो भी चोटिल हुई है। खेड़ली थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है, जिसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट – भुरा, घायल का पड़ोसी
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Oct 26, 2025 05:34:54
Banka, Bihar:बाजार सजा है सुप डालिया फल पूजा सम्राज्ञी से खूब बिके सूप डालिया मिट्टी के बर्तन व पूजन सामग्री। घाट का अंतिम रुप देने मैं लगे लोग। आज करना को लेकर छठब्रति गन्ना का रस चावल से बनायेंगे प्रसाद। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर समूचा इलाका छठ मय हो चुका है। महापर्व के दौरान हिंदू धर्म व भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि छठी देवी भगवान सूर्य की बहन है उन्हें प्रसन्न करने के लिए भगवान भास्कर की नेम निष्ठा के साथ आराधना की जाती है। छठ पूजा की तैयारी व खरीदारी से कटोरिया बाजार व आसपास के सभी हाट व बाजार गुलजार हो चुका है। कटोरिया बाजार में बांस निर्मित सूप, डाला, मिट्टी के बने सरपोस दिया, घड़ा, कढ़ाई के अलावे झूट का रस नारियल व पूजन सामग्री की खूब बिक्री हुई।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 26, 2025 05:34:04
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Oct 26, 2025 05:33:38
Noida, Uttar Pradesh:भाइयों के बीच विवाद में बुजुर्ग गंभीर घायल खेड़ली (अलवर) खेड़ली थाना क्षेत्र के रोनीजाथान गांव में देर रात दो सगे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिनमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है。 घटना के संबंध में घायल के पड़ोसी भुरा ने बताया कि घायल व्यक्ति की गांव में परचूनी की दुकान है। वह दुकान पर सामान लेने गया था, लौटने पर पता चला कि उसके सगे भाइयों कल्लन, इरशाद और हारून ने विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल की परिचित महिला नगो भी चोटिल हुई है। खेड़ली थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है, जिसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top