Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Malda732101
मालदा टीएमसी नेता अब्दुर रहिम बॉक्सीर का धमकी भरा बयान: बीजेपी कर्मी घरों से नहीं निकलेंगे
RSRanajoy Singha
Nov 06, 2025 04:33:47
Malda, West Bengal
ফের বিস্ফোরক মন্তব্য তৃণমূলের মালদহের জেলা সভাপতি আবদুর রহিম বক্সীর। বুধবার সন্ধেয় গাজলের কদুবাড়িতে দলীয় সভা থেকে বিজেপি কর্মীদের বাড়ি থেকে বের হতে দেব না বলে হুঁশিয়ারি দেন তিনি। তিনি বলেন,“এসআইআরে কোনও একজন নাগরিকের নাম বাদ গেলে বিজেপির কাউকে ছাড়ব না। বিজেপি কর্মীদের পাড়া, বাড়ি থেকে বের হতে দেব না.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Nov 06, 2025 06:45:16
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ की स्कूल बस ने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को टक्कर मारी; मां-बेटे की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घसीटी गई स्कूटी. रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे का वक्त था। सड़क पर रोज़ की तरह आवाजाही चल रही थी कि तभी एक निजी स्कूल की बस ने ऐसा कहर बरপाया कि देखने वालों की रूह कांप उठी। तेज रफ्तार से आ रही आरबीएस पब्लिक स्कूल की बस ने सामने जा रही इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस ने स्कूटी को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया। स्कूटी पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह पुत्र गुरुदयाल सिंह और उनकी मां मंगली देवी के रूप में हुई। दोनों गांव से रामगढ़ शुगर की दवाएं लेने जा रहे थे। तभी लोहा मंडी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी, जिन्हें जल्दी स्कूल पहुंचाने की जल्दबाज़ी में चालक ने रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि मां-बेटे को बस के पहिए के नीचे कुचल दिया। मृतक इंदरजीत सिंह के दो मासूम बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि निजी स्कूलों की बसें रोज़ रफ्तार की दौड़ में सड़कों पर मौत का खेल खेलती हैं, जिनमें ओवरलोड बच्चे ठूंसे जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे स्कूलों और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि मासूम बच्चों की ज़िंदगी सुरक्षित रह सके। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रामगढ़ में यह हादसा लोगों के दिलों को झकझोर गया — सुबह-सुबह स्कूल बस ने मां-बेटे की ज़िंदगी छीन ली, और पीछे छोड़ गया पूरे गांव के आंसू और सवाल कि आखिर कब रुकेगी ये रफ्तार की मौत
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Nov 06, 2025 06:42:58
CHANDI, Harnaut, Bihar:बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी श्रवण कुमार ने आज अपने परिवार संग पैतृक गांव बेन के बूथ संख्या 271 पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने बिहार में 90 से 99 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस बार महागठबंधन का सुपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। खेसारी लाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा जो लोग राम मंदिर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है। नाचने-गाने वाले कभी कलेक्टर नहीं बनते। मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा आस्था के केंद्र हैं किसी को भी दूसरों की आस्था पर चोट पहुंचाने का अधिकार नहीं है। श्रवण कुमार ने आगे कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी तो बिहार में 23,000 विद्यालय खोले गए, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय और खेल अकादमी स्थापित की गई। उन्होंने गर्व से बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्जीवन भी एनडीए सरकार की ही देन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा अगर खेसारी लाल यादव के हिसाब से सभी नाचने गाने वाले बन जाए तो बिहार और तरक्की करेगा। असली विकास ज्ञान और अध्यात्म से होता है, न कि नाच-गाने से। बाइट:श्रवण कुमार प्रत्याशी एनडीए
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Nov 06, 2025 06:42:38
Darbhanga, Bihar:स्लग-बोट बहिष्कार,रोड नहीं तो वोट नहीं,ग्रामीणों ने किया बहिष्कार,कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव का मामला, ग्रामीणों की मांग रोड नहीं तो वोट नहीं , गांव पहुँचे सीओ गोपाल पासवान,बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा जीविका के बीपीएम अन्नू कुमारी ग्रामीणों को कर रहे वार्ता, ग्रामीणों के विरोध का असर इतना गहरा रहा कि बूथ संख्या 284 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन दक्षिणी भाग), 285 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन उत्तरी भाग), 286 (रेज़्ड प्लेटफ़ॉर्म/हेलिपैड) और 287 (उत्तमित मध्य विद्यालय सुघराइन मध्य भाग)—चारों बूथों पर एक भी वोट नहीं डाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन लगातार सरकार और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से वे नाराज़ हैं। इसी कारण एकमत होकर पूरे गांव ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क निर्माण की ठोस घोषणा नहीं होती, इसी तरह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से स्थिति को समझने और समाधान की बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं。
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Nov 06, 2025 06:42:12
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Nov 06, 2025 06:41:53
Khandwa, Madhya Pradesh:ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से लगभग ढाई लाख रुपए के मिल्क केक एवं मावा के पेड़े जप्त; सैंपल जांच के लिए भेजे गए। खंडवा में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने ओंकारेश्वर में बड़ी कार्यवाही की. विभाग ने मंदिर परिसर में बनी मिठाई की दुकान से मिलावटी मावा और मावे से बनी मिठाइयां जप्त कर सैंपल जांच के लिए भेजी हैं. श्रद्धालुओं ने प्रसाद के लिए बेचे जा रहे मावे के पेड़े एवं मिल्क केक में मिलावट की शिकायत की थी; दुकानदार यह मावा महाराष्ट्र से बुलाकर पेड़े बनवाता था और बेचता था. दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कर दुकान को सील कर दिया गया. VO, ओंकार पेड़ा भंडार से दुकान मालिक नायनेश्वर आत्माराम मोहिते द्वारा मिलावटी मावा पेड़े और मिल्क केक के विक्रय होने की शिकायत मिली थी. कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने SDM के निर्देश दिए. खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने रात में पहुंचकर दुकान में मौजूद मावे के पेड़े, मिल्क केक और कच्चा मावा जप्त कर दुकान को सील किया. साथ में नमूने भी जांच के लिए भेजे गए. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रसाद के लिए मावा, पेड़े और मिल्क केक महाराष्ट्र से बुलवाकर विक्रय किया जा रहा था, जिसमें मिलावट की शंका है. दो नमूने मावा पेड़ा और मिल्क केक लिए गए; कुल 300 किलो मावा पेड़ा, 334.50 किलो मिल्क केक जप्त; बाजार मूल्य 253800 रु है. दुकान मंदिर प्रांगण में बिना अनुज्ञप्ति के संचालित थी, जिसे माल सहित सील किया गया।
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Nov 06, 2025 06:40:54
Begusarai, Bihar:कन्हैया कुमार बेगूसराय में तेघरा विधानसभा के बीहट मसलनपुर विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने बिहार में परिवर्तन की बात कही और कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है मतदान का पहला चरण है और पहले चरण में बदलाव का उत्साह है। घर-घर नौकरी पलायन रोकने के लिए यह मतदान हो रहा है राहुल गांधी सिर्फ आरोप नहीं लगाया है तथ्य और सबूत के साथ रखा है, चुनाव आयोग सही से काम नहीं किया है। कितने लोगों को रोजगार मिला है कितनी नई यूनिवर्सिटी खुली है कितना नया अस्पताल खुला है विकास की बात करते हैं। अमित शाह घुसपैठियों की बात करते हैं लेकिन काम के बारे में बात नहीं करते हैं। कथन- कन्हैया कुमार कांग्रेस नेता
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Nov 06, 2025 06:40:37
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Nov 06, 2025 06:40:00
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Nov 06, 2025 06:39:46
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर पैलेस ऑन व्हील्स का शाही सफर आज दिल्ली से जयपुर गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन में 7 देशों समेत अन्य देशों के देशी-विदेशी पर्यटक के जयपुर पहुंचने पर राजस्थानी परंपरा में फल-माला व तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इस स्वागत से देशी-विदेशी पर्यटक अभिभूत हुए और राजस्थानी लोक कलाकारों के लोक गीतों पर भी झूमे. अमेरिका से 8, रूसिया से 2, यूके से 2, आस्ट्रेलिया से 2, लेटविया से 2, एस्टोनिया और इजराइल से 1-1 पर्यटक समेत अंतरराष्ट्रीय पर्यटक राजस्थान की शाही विरासत और प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव करेंगे. देशी-विदेशी पर्यटकों का विजिट शुरू जयपुर के आमेर फोर्ट जहां हाथी सफारी का लुफ्त उठाएंगे साथ ही हवामहल, जंतर-मंतर समेत राजस्थानी फूड का भी स्वाद चखेंगे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top