Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhargram721507
झाड़ग्राम नगरपालिका और 13 क्लबों के साथ कार्निवाल आयोजित
SCSaurav Chaudhuri
Oct 04, 2025 14:00:30
Jhargram, West Bengal
ঝাড়গ্রাম পৌরসভা এবং ঝাড়গ্রাম ব্লকের মোট ১৩ টি ক্লাব কে নিয়ে এবার অনুষ্ঠিত হচ্ছে ঝাড়গ্রামের কার্নিভাল। ঝাড়গ্রামের পাঁচ মাথার মোড়ে অনুষ্ঠিত হচ্ছে এই কার্নিভাল। ঝাড়গ্রাম পৌর সভায় প্রায় ৩২ টি পুজো হয়। তার মধ্যে ১০ টি এবার কার্নিভালে অংশ নিয়েছে বাকি তিনটি ঝাড়গ্রাম ব্লকের। বিধায়ক ডাক্তার খগেন্দ্র নাথ মাহাত, বিধায়ক দেবনাথ হাঁসদা, সভাধিপতি চিন্ময়ী মারান্ডি। পৌরসভার চেয়ারম্যান এবং ঝাড়গ্রাম এর জেলাশাসক ও পুলিশসুপার। প্রতিটি পুজা-কমিটি মঞ্চের সামনে এসে ৫মিনিট করে পারফরম্যান্স করার সুযোগ পাচ্ছেন। মঞ্চ থেকে তাদের হাতে তুলে দেওয়া হচ্ছে স্মারক
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Oct 04, 2025 16:17:26
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Oct 04, 2025 16:17:15
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरका चौकी क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में चरने गईं आधा दर्जन से ज्यादा गायें अचानक एक-एक कर गिरने लगीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। खेतों में बिखरी हुई गायों की लाशों ने पूरे गांव को दहशत और आक्रोश से भर दिया। हिंदू आस्था के केंद्र गौमाता की इस रहस्यमयी मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों और गौशाला प्रबंधन को सूचना दी। पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मृत गायों का पोस्टमार्टम किया। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई गई कि गायों की मौत जहर देने से हुई है। पशु चिकित्सक अनामिका विश्वकर्मा ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। इधर, प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीट गार्ड ने ही गायों को कुछ खिलाया था, जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ विभागीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यह घटना न केवल आस्था पर प्रहार है बल्कि प्रशासन पर भी सवाल खड़े करती है। आखिर क्यों गायों को निशाना बनाया गया और इसके पीछे किसकी साज़िश है अब सबकी नजर लैब रिपोर्ट और प्रशासनिक कदमों पर टिकी है, जो इस सनसनीखेज़ मामले की असलियत सामने लाएंगे।
0
comment0
Report
ASASHISH SHRIVAS
Oct 04, 2025 16:17:04
Raebareli, Uttar Pradesh:बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई को लेकर मध्य प्रदेश की छात्राओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्राओं का आरोप है कि सरकार ने 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में 25 सरकारी कॉलेजों में से केवल 8 कॉलेजों को ही शामिल किया है। जिसको लेकर छात्राओं में काफी ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने आज रैली निकल कर सांसद और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर सीटें बढ़ाए जाने की मांग की है। छात्राओं की माने तो मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों को भी लिस्ट से बाहर रखा गया है। पहले प्रदेश में 1860 सरकारी सीटें थीं, जो अब घटकर मात्र 860 रह गई हैं। जबकि अन्य राज्यों में 8000 से ज्यादा सरकारी सीटें उपलब्ध हैं। छात्राओं ने सवाल उठाया कि यदि निजी कॉलेजों को मान्यता मिल सकती है तो सरकारी कॉलेजों को क्यों नहीं? वर्ष 2024 में प्रदेश में 16 कॉलेज थे, लेकिन अब अचानक 8 कॉलेजों को अमान्य कर दिया गया है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि अगर सभी सरकारी कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया तो प्रदेश की हजारों बेटियां मजबूरन प्राइवेट कॉलेजों में भारी फीस देकर पढ़ने को विवश होंगी। छात्राओं ने सरकार से मांग की है कि सभी 25 सरकारी कॉलेज को तुरंत काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए। छात्राओं का कहना है कि अगर यह स्थिति बनी रही तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा केवल कागज़ों में ही रह जाएगा।
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Oct 04, 2025 16:16:17
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Oct 04, 2025 16:16:09
Jaipur, Rajasthan:भक्त शिरोमणि मीराबाई स्मारक पैनोरमा का 18 वां स्थापना दिवस मीरा महोत्सव राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। ओंकार सिंह लखावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भक्ति और शक्ति का प्रतीक रही भक्त शिरोमणि मीरा का यह स्मारक विश्व स्तरीय पैनोरमा का स्वरूप लेकर भक्त और भगवान के बीच रिश्तो का प्रतीक बनकर देश-विदेश के पर्यटकों के लिए जल्द ही खोला जाएगा। इस पैनोरमा निर्माण के प्रथम चरण में आज टेंडर कर 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेड़ता की धरोहर को बचाने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। 18 वें स्थापना दिवस को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जहां एक ओर गुजरात के प्रसिद्ध गरबा नृत्य और बालोतरा के गैर नृत्य कलाकारों ने अपनी कला की ऐसी प्रस्तुतियां दी की लोग उनकी लोक धुनों के साथ नृत्य करने लगे तो वहीं दूसरी ओर मीरा भजन संध्या से भक्ति की ऐसी सरिता बही की लोग देर रात तक भक्ति रस का आनंद उठाते रहे। कार्यक्रम का आगाज राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Oct 04, 2025 16:15:22
Rohtak, Haryana:कांग्रेस के नए प्रदेश की राव नरेंद्र सिंह को बनाए जाने पर बीजेपी सरकार में मंत्री राव नरबीर ने कहा कांग्रेस ने अहीर बेल्ट से राव निहाल सिंह के बाद प्रदेश बनाया उनकी अगुवाई में मजबूत विपक्ष बनेगा बीजेपी हरियाणा सत्ता से जाने वाली नहीं देश उद्योग और राजनीति से विकसित बन सकता अकेले कृषि से नहीं बन सकता हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य,पर्यावरण और वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह का कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बनाए जाने को लेकर बयान दिया है। मंत्री राव नरबीर ने कहा कि अहीर बेल्ट में कांग्रेस राव निहाल सिंह के बाद एक ओबीसी और अहीर बेल्ट से प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। उनकी अगुवाई में एक मजबूत विपक्ष बनेगा जिससे सत्ता पक्ष को काम करने में और काम करेगा. मैं उनको बधाई देता हूं। उन्हीं की पार्टी में ही विरोध को लेकर भी कहा कि कोई अपने आप को सबसे ऊपर समझने लग जाए यह ठीक नहीं, विरोध करने वाले होते है ,राम के समय भी सभी उनसे सहमत नहीं थे उनका विरोध करने वाले भी थे. वहीं भूपेंद्र सिंह हुडा द्वारा 2029 में कांग्रेस सत्ता बनाएगी इस बोले उनके पास यह कहने के सिवाय और कुछ नहीं,बीजेपी अब सत्ता से जाने वाली नहीं है. आज राव नरबीर सिंह रोहतक के नेशनल फुटवेयर डिजाइन एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वदेशी से आत्म निर्भर भारत के आह्वान पर भी मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है अगर देश के नेता उस समय देश को विकसित बनाने को लेकर सोचते तो आज देश विकसित हो जाता अब मोदी जी ने स्वदेशी सामान अपनाने का नारा दिया उसे जरूर फर्क पड़ेगा। मेरा अवलोकन यह की उद्योग पनपने से देश विकसित होगा अकेले कृषि प्रधान होने से विकसित नहीं हो सकता दुनिया में जितने देश विकसित है वह तकनीक और उद्योगों के पनपने से विकसित हुए है। अब मेक इन इंडिया स्वदेशी अपनाने से देश 2047 तक विकसित जरूर होगा। बाइट राव नरबीर सिंह,उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री हरियाणा
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Oct 04, 2025 16:04:23
Bhiwani, Haryana:भिवानी सिविल सर्जन रघुवीर शांडिल्य ने आमजन के हित में जिला भिवानी में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हेतु जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मी गैर हाजिर मिले। उनका कहना था कि ड्यूटी व कार्य मे कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। बताना दें कि आज शनिवार को उन्होंने उपमंडल अस्पताल तोशाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव बुसान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव संडवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव ढाणी माहू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांव दिनोद आदि संस्थाओं का निरीक्षण किया। अनुपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस दिया गया। साथ ही उनका अनुपस्थित दिन का वेतन आगामी आदेशों तक क्लेम नहीं किया जाएगा तथा अनुपस्थित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उच्च अधिकारियों की बगैर अनुमति के छुट्टी पर या अनुपस्थित ना रहे। सीएमओ ने बताया कि उपमंडल अस्पताल तोशाम में 12 चिकित्सा अधिकारी, दो सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, 12 नर्सिंग ऑफिसर, तीन लैब टेक्नीशियन, एक ऑपरेशन थिएटर अटेंडेंट के अतिरिक्त विभिन्न श्रेणी के 23 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं HKRN कर्मचारियों में कुल 59 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 39 अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए जबकिअधिकारीगण के पास अनुपस्थित बारे या छुट्टी बारे कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र कुमार ईएमटी तथा राजेंद्र सिंह रोहिल्ला रेडियोराफर की हाजिरी रजिस्टर में एडवांस में हाजिरी लगी हुई पाई गई, जोकि गंभीर लापरवाही है। वहीं दौरान ए निरीक्षण उपमंडल अस्पताल तोशाम की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर द्वारा नर्सिंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर संस्था में बनाकर मोबाइल में था ,लेकिन किसी जगह पर ड्यूटी रोस्टर डिस्प्ले नहीं पाया गया। यह गंभीर लापरवाही है। उपमंडल अस्पताल तोशाम के आपातकालीन विभाग में कर्मचारी, नर्सिंग ऑफिसर तथा डॉक्टर आदि मे से कोई भी ड्यूटी पर नहीं पाए गए । इसके अतिरिक्त वहां की मॉनिटरिंग और सफाई व्यवस्था अनसेटिस्फेक्ट्री थी। HKRN के उपस्थित काफी कर्मचारियों ने सरकार द्वारा निर्धारित यूनिफॉर्म नहीं पहन रखी थी, जो सरकार के आदेशों की उल्लंघना है । पीएचसी बुसान में डॉक्टर साहिल ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए, पर कोई स्टॉक रजिस्टर ओपीडी रजिस्टर नहीं था जगह-जगह पर सरकार द्वारा जारी किए गए बोर्ड आदि जगह-जगह रखे हुए पाए गए तथा सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं थी । पी एच सी बुसान का औचक निरीक्षण करने पर एमपीएचएस विजय कुमार, राजकला एमपीएचडब्ल्यू फीमेल रेगुलर तथा शर्मिला एमपीएचडब्ल्यू एनएचएम अनुपस्थित पाई गई। जिनकी अनुपस्थित बारे या छुट्टी बारे कोई भी सूचना चिकित्सा अधिकारी के पास उपलब्ध नहीं थी। जिनका वेतन रोकने के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तोशाम को आदेश दिए गए हैं । इसी तरह पीएचसी संडवा का औचक निरीक्षण पर केवल दो कर्मचारी ड्यूटी उपस्थित पाए गए बाकी कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित थे। पीएससी संडवा के रोहित चिकित्सा अधिकारी, एमपीएचएस पवन कुमार, अमित कुमार इन्फोर्मेशन एसिसटेंट, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, मंजू तथा बबली अनुपस्थित पाई गई। पीएचसी संडवा में उपस्थित स्टाफ नर्स के पास दवाइयां का एक्सपेंस रजिस्टर नहीं था तथा ना ही ड्यूटी रोस्टर था। पीएचसी गांव संडवा में साफ सफाई नहीं थी। सरकार ने पीएचसी संडवा में स्टाफ क्वार्टर तथा अधिकारी क्वार्टर बनाए गए हैं, जोकि खाली पड़े हुए हैं। उन सभी खाली क्वार्टरों की साफ सफाई ना होने की वजह से भविष्य में ये सभी क्वार्टर खराब हो सकते हैं। इससे सरकार की योजनाओं का आम जनता को लाभ सही से नहीं मिल पाता। इस पर सिविल सर्जन ने संडवा सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बने क्वार्टर्स को संबंधित संस्था में कार्यरत स्टाफनर्स और अधिकारियों को अलॉट करने के निर्देश दिए, ताकि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के क्वार्टर कंडम ना हो। नियमित तौर पर रहने और साफ सफाई होने से स्वास्थ्य संस्थाओं की बिल्डिंग कंडम नहीं होगी । पीएचसी दिनोद का औचक निरीक्षण करने पर पाया कि डेंटल सर्जन डॉक्टर सुष्मिता तथा पीएचसी दिनोद की सभी नर्सिंग ऑफिस, सहित काफी स्टाफ अपने ड्यूटी से अनुपस्थित था। जिनकी अनुपस्थित बारे या छुट्टी बारे कोई भी सूचना चिकित्सा अधिकारी के पास उपलब्ध नहीं थी । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भिवानी के सभी अधिकारीगण और कर्मचारीगण अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करें; जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर समय पर जाएँ और ड्यूटी पूर्ण होने के पश्चात ही अपनी संस्था छोड़ें; आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें और आम जनता के साथ अच्छी तरह से व्यवहार करें; आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए; सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्राथमिक उपचार की सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों का स्टाक पर्याप्त मात्रा में रखना सुनिश्चित करें।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Oct 04, 2025 16:03:44
Jaisalmer, Rajasthan:केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भादरिया भवन का लोकार्पण किया। लाठी, जैसलमेर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज ने नवीन ग्राम पंचायत भवन भादरिया का लोकार्पण कर बड़ी सौगात दी है। इस आधुनिकरण ग्राम पंचायत भवन का लगभग 40 लाख से अधिक लागत से निर्माण हुआ है। भादरिया ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी बालिकाओं से फीता कटवाकर अनूठी तरीके से करवाया गया। केन्द्रीय मंत्री के भादरिया पहुंचने पर उत्साह के साथ पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, शेतानसिह राठोड़ सहित कई दिग्गज मंचासीन अतिथि के रुप में शिरकत की। मंत्री सहित अतिथियों का सरपंच प्रेमसिंह भाटी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। अतिथियों का जेसीबी के बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत किया वहीं ग्राम पंचायत भादरिया भवन का लोकार्पण कर मंत्री ने सौंगात देकर ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। मंत्री व विधायक का 59 किलो की माला पहनाकर से ग्रामीणों द्वारा सामूहिक स्वागत किया गया। वहीं मंत्री के जन्मदिन के दुसरे दिन भी कार्यक्रम आगाज से पहले 7 किलो का केक काटकर लंबी उम्र की कामनाएं कर मूंह मिठाकर करवाकर शुभकामनाएं दी।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Oct 04, 2025 16:03:32
Rewa, Madhya Pradesh:हालांकि यह वीडियो एक माह से भी पुराना बताया जा रहा है लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को स्वतः संज्ञान में लिया इसके दौरान फरियादी के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई इसके बाद 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक यादव परिवार का है मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि पैसे के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लालमणि कुशवाहा, सोहनलाल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा शामिल हैं।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top