Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalpaiguri735221
मालबाजार में भाजपा उम्मीदवार घोषणा के बाद विरोध, कार्यालयों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन
ABArup Basak
Mar 20, 2026 12:08:52
Mal Bazar, West Bengal
malbazaar e BJP er prothom ghoshona k por oborodh, bhangchur. aaj o kshubho karmider modhye krodh. khyapet kore dapo... BJP er ditiyo dhorprotyashi pora malbazaar er dol ore tibenro krodha-birodher srishti hoyeche. 20 nombor mal (ST) bidhansabha kendre jonne shukra munda nam ghoshona holea krodho karmik-samorthkarder rastay name protipad e shomil hoyechen. guto rathe malbazaar shohor er gurjonga jhora mor eosthito BJP er mal town karaiye bodek bhangchur. byapok bhonga chilo. karayal er table-chair chena jay only. puthi patro aguner porjonto. shudhu rattei noy, shukrobar sokol theke byapok bhonga chilo. odolabari BJP karaiye jorjo kore karmira nijeder moddhe tibe abondho bakbiborton e jorena debris. porerkti kranti blokey e bishoye boithak shuru hoyeche. e protsonge Mal Town Mandal porisad Nabina Saha bolen, “amra asha korechilam malbazaar elakore theke prothom naam ghosedha hobe. ta na hole karmider modhe krodh tola hoyeche. bishoyti niye alochona cholche.” Onnydike, BJP prothari shukra munda bolen, “karalai bhanga ghotonar ghoni sunechi. karmo-samorthkader dos deb na. tader shonge alochona kore samoshor somadhan korbo.” Vriddha, Trinamool er prothari Shukra Munda. Bholuchik Borotai bolen, “BJP er abhyantor bishoy bole uchedito.” Onny dike Congress er Jalpaiguri jela poriskซk okon Dr. Pradip Balmotti bolen, “amra bicksob koro. biprokto karjokoron amader dol e sweep. Ekhon rajnatar muger chintay prashna, doler chape BJP prarthi poriborton korbe, naki Shukra Mundakei prothari hishebe bohal rakhe.”
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 20, 2026 13:21:34
Dhanbad, Jharkhand:झारखण्ड सरकार के मुख्य अविनाश कुमार धनबाद पहुँचे।मुख्य सचिव स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। डीसी आदित्य रंजन,SNMMCH अधीक्षक डीके गिंदोरिया भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने SNMMCH में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने, डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने एवं अन्य जरूरतों पर पदाधिकारियों से फीड बैक लिया। बता दें कि आनेवाले समय में MBBS की सीट पहले फेज में 100 से बढ़ाकर डेढ़ सौ करने तथा बेडो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1 हजार करने की योजना है। झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार SNMMCH के पीजी बिल्डिंग, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया, साथ ही अधीक्षक एवं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने को लेकर आवश्यक जरूरतों पर जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सभी तरह की सुविधाएं मिले यह राज्य सरकार चाहती है और उन्ही जरूरतों को जानने पहुंचे हैं। फेकेल्टी बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया से ही संभव है। उन्होंने कहा एमबीबीएस की सीट भी बढ़ेंगी। वही SNMMCH अधीक्षक ने कहा कि मुख्य सचिव ने अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। सभी के साथ समीक्षा बैठक कर अस्पताल की जरूरत की जानकारी लिया। मेडिकल कॉलेज में MBBS और पीजी सीट की संख्या बढ़ाने को लेकर जरूरत की सभी चीजों को पूरा सरकार से कराने का आश्वशन दिया है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। इसे लेकर संसाधनों को पूरा करने की बात कही। कुल मिलाकर, SNMMCH को एक आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 20, 2026 13:21:04
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 20, 2026 13:20:38
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, मृतक मजदूरो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. गांव गजाना और बागड़पुर की सीमा से सटे गजराम के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि पांच लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिर गई. इस हादसे में गजाना निवासी धर्मेंद्र और बागड़पुर निवासी नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. दो दिन से लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों में कोहराम मचा है, वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 20, 2026 13:20:05
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कोयला ढाबा पर छापा: 13 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। अवैध भंडारण पर मालिक के खिलाफ FIR दर्ज। प्रशासन का गैस कालाबाजारी पर सख्त कदम। रामपुर के चाकू चौराहा, बिलासपुर रोड स्थित कोयला ढाबा पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 13 गैस सिलेंडर बरामद हुए—9 बड़े और 4 छोटे (5 किलो) सिलेंडर। कुछ सिलेंडर भरे और सीलबंद थे; कुछ खाली थे। मौके पर विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर मिले—भारत गैस, इंडेन, एचपी गैस। कुछ सिलेंडर चूल्हों से जुड़े हुए थे, कई अतिरिक्त सिलेंडर भी रखे थे। ढाबा के सुपरवाइजर लईक हसन ने बताया कि इन सिलेंडरों के संबंध में वैध कनेक्शन या दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे; गैस विभिन्न एजेंसियों से लाने की बात सामने आई। टीम ने सभी 13 सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया। जब्त सिलेंडरों को शमीम इंडेन ग्रामीण वितरक, आंगा को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में पता चला कि ढाबा संचालक अवैध गैस भंडारण और दुरुपयोग कर रहा था; यह द्रवित पेट्रोलियम गैस आदेश-2000 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। मामले में कोयला ढाबा के मालिक, जिसे 'कोयला बाबा' के नाम से जाना जाता है, के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Mar 20, 2026 13:19:30
Ajmer, Rajasthan:अजमेर जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बुधवार को तीर्थ नगरी पुष्कर का दौरा कर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। दौरे के दौरान एसपी हर्षवर्धन ने पुष्कर में बढ़ते श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व्यवस्था उपलब्ध karana प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही एसपी ने पुष्कर में स्थित इजरायली यहूदी धर्म स्थल “बेदखबाद हाउस” का भी निरीक्षण किया। यह स्थल विदेशी, विशेषकर इजरायली पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है, जहां यहूदी समुदाय के लोग प्रार्थना, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक गतिविधियां करते हैं। यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान एसपी हर्षवर्धन ने बेदखबाद हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर अमल किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी दीपक कुमार और पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ मौजूद रहे。
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 20, 2026 13:16:40
Chapra, Bihar:मांझी हत्याकांड का खुलासा: चोरी के इरादे से घुसे नशेड़ियों ने रोजेदार महिला की हत्या हो गई है। मांझी थाना क्षेत्र के नन्दपुर गांव में बीते 9 मार्च की रात हुई 55 वर्षीय रोजेदार महिला कमरुल बेगम की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही चार नशेड़ी युवक चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने बेरहमी से महिला की हत्या कर दी। घटना के दौरान एक आरोपी ने महिला की गर्दन दबोची, दूसरे ने पैर पकड़कर उसे काबू किया, जबकि तीसरे आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। चौथा आरोपी घर के दरवाजे पर खड़ा होकर बाहर की निगरानी करता रहा। मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि छपरा के एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू और लूटे गए जेवरात को घटनास्थल के समीप सोंधी नदी से बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 20, 2026 13:16:09
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के गौरौल से है जहाँ गौरौल प्रखंड में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि तेज गति से आसमान से जमीन पर गिरने लगा जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. तेज आंधी और बारिश ओलावृष्टि के बाद लोग अपने घर में छुपाने पर मजबूर नजर आए. वही ओलावृष्टि के कारण किसानों को भी भारी नुकसान हुई है. आप साफ तौर पर देख सकेंगे किस तरीके से तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. गौरौल प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मोहम्मदपुर पुझा गांव सहित आसपास के इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों की रवि फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ओलों की मार से बिछ गई है मोहम्मदपुर पोझा गांव निवासी आजम खान ने बताया कि मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश तेज होने के साथ-साथ ओला बरसने लगे जिससे लोग अपने घर में छुपाने पर मजबूर हो गए. किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई है हम लोगों के खेत में लगे सरसों का फसल जो अब काटने वाला था वह पूरी तरीके से बारिश और ओला के कारण नष्ट हो गया है. अचानक बारिश आने के कारण हम लोग कुछ भी संभल के नहीं रख पाए. अचानक बारिश और आंधी के साथ बड़ा-बड़ा पत्थर भी परने लेगा.
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 20, 2026 13:15:44
Munger, Bihar:संतटोला मोहल्ले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने दुपट्टे से गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लाल बहादुर साह की 19 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक डॉ सुबोध कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी देते हुए मृतका के पिता लाल बहादुर साह ने बताया कि 5 साल पूर्व मेरी पुत्री मैट्रिक में कम अंक के साथ परीक्षा पास करनी के बाद से डिप्रेशन में चली गई थी। फिलहाल वह बीए थर्ड पार्ट की छात्रा थी जिसका इलाज भागलपुर के चिकित्सक से कराया जा रहा था। वह मां के साथ समोसा बना रही थी, मैं अपने रेडी लेकर हॉट चौक पर था फिर वह छत पर चली गई और कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करली। छत पर जाकर देखने पर वह फांसी से झूल रही थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतर गया और अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचकर एसआई शिवम स्वराज मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 20, 2026 13:09:25
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले में अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूप और गर्मी के बीच मौसम में आई इस तब्दीली ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। जहां आम लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की, वहीं किसान परेशान नजर आए। इस समय गेहूं, सरसों और अन्य फसलें पकने की अवस्था में हैं। ऐसे में तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम बना रहा या बारिश तेज हुई, तो उनकी तैयार फसल खेतों में ही खराब हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ समय तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
702
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 20, 2026 13:06:57
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur उत्पाद विभाग के द्वारा जप्त कफ सिरप और स्प्रीट समेत एक करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाई गया है. परिसर में कैमरे की निगरानी में यह कार्रवाई संपन्न की गई और नगर डीएसपी सुरेश कुमार तथा उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में 39 मामलों में जप्त स्प्रिट, विदेशी और देसी शराब को विनष्टीकरण किया गया. बीते दिनों अलग-अलग जगहों पर हुई कार्यवाही में लगभग 8500 लीटर स्प्रिट और देसी-विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर आज यह बुलडोजर चालाया गया. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि स्थान-स्थान पर विभिन्न कार्रवाईयों के दौरान पकड़ी गई शराब और स्प्रिट का विनष्टीकरण आज किया गया. इन खबरों से जुड़ी पूरी जानकारी जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में दी गई. यह खबर इनपुट- मनितोष कुमार से है.
642
comment0
Report
Advertisement
Back to top