Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalpaiguri735101
उत्तर बंगाल में बाढ़ पर मेयर गौतम देब ने केंद्र से मदद की मांग
PDPradyut Das
Oct 05, 2025 23:45:29
Jalpaiguri, West Bengal
বানভাসি উত্তরবঙ্গ। বেহাল পরিস্থিতি দেখেও হাত গুটিয়ে বসে আছে কেন্দ্র।বন্যা কবলিত এলাকা পরিদর্শন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগলেন গৌতম দেব। বন্যা পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে আজ উত্তরবঙ্গে আসছেন খোদ মুখ্যমন্ত্রী মমতা ব্যানার্জী। তার আগে জলপাইগুড়ি জেলার পরিস্থিতি কেমন তা খতিয়ে দেখতে রবিবার ডুয়ার্স সহ জলপাইগুড়ি জেলার বানভাসি পরিস্থিতি খতিয়ে দেখেন শিলিগুড়ির মেয়র গৌতম দেব। ডুয়ার্স থেকে ময়নাগুড়ি সমস্ত এলাকা চষে বেড়ান তিনি। এরপর রবিবার রাতে জলপাইগুড়ি সার্কিট হাউজে এক সাংবাদিক সম্মেলন করে কেন্দ্রের বিরুদ্ধে তোপ দাগেন। অপরদিকে ময়নাগুড়ি ব্লকের আমগুড়ি গ্রামের বেদ গাড়া এলাকার বন্যা দুর্গত মানুষেরা বানভাসি হয়ে বাড়ি ছেড়ে রেল লাইনের ধারে আশ্রয় নিয়েছেন। শেল্টার হোম না পেয়ে খোলা আকাশের নিচে আশ্রয় নেন।ত্রান না পেয়ে ক্ষোভ উগড়ে দেন।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SGSANJEEV GIRI
Oct 06, 2025 02:34:55
Latehar, Jharkhand:लातेहार बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियों ग्राम में आदिवासी समाज ने पड़हा राजा प्रभु दयाल की अध्यक्षता में अपने समाज को सशक्त करने को लेकर बैठक किया जहां आदिवासी समाज ने आगामी 15 अक्टूबर को होने वाले आरा चमातु में जयराम महतो के कार्यक्रम पर विरोध जताया है जिसमें पड़हा राजा प्रभु दयाल उरांव ने कहा कि हम लोग कार्यक्रम का बाधक नहीं है लेकिन कुर्मी को आदिवासी समाज बनाने का कार्यक्रम अगर उसे स्टेज के माध्यम से किया जाता है तो हम लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे वही सरना समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्या राय ने कहा कि आगामी 15 तारीख को जयराम महतो आरा चमातु में कुर्मी को आदिवासी बनाने को लेकर सभा का आयोजन कर रहे हैं जिसे हम लोग पुरजोर विरोध करेंगे और कभी भी कर्मी को आदिवासी का दर्जा नहीं होने देंगे वहीं सरना समिति के सचिव शंकर उरांव ने कहा कि जय राम महतो के द्वारा कुर्मी को आदिवासी का दर्जा मांग कर पूरे राज्य में आग लगाने का काम किया गया है हम लोग आदिवासी हैं और वह नकली टाइगर बनने का काम कर रहे हैं हर जगह कोलवरी क्षेत्र में ही सिर्फ अपना दबदबा बनाने का काम करते आ रहा है जो हम लोग आदिवासी सफल नहीं होने देंगे अगर आदिवासी समाज को छेड़ता है तो उसे हम लोग भी नहीं छोड़ेंगे वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने आदिवासी एकता जिंदाबाद कुर्मी आदिवासी बनना बंद करो, जयराम महतो मुर्दाबाद, तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी समेत कई नारे लगा रहे थे।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Oct 06, 2025 02:34:17
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है...पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है...एसडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी दिया... उन्होंने बताया की यह मोटरसाइकिल बीते 3 अक्टूबर को चोरी हुई थी... मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टा निवासी अलाउद्दीन विश्वास ने 3 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी... उन्होंने बताया था कि उनके घर के सामने खड़ी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई है...इस शिकायत के आधार पर मालपहाड़ी थाने में कांड दर्ज किया गया... एसपी निधि द्विवेदी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया... इस दल में मालपहाड़ी थाना प्रभारी राहुल गुप्ता सहित अन्य शामिल थे... छापेमारी दल ने मोटरसाइकिल चोरी का पता लगाने के लिए अनुसंधान शुरू किया... जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण इनपुट मिले, जिनके आधार पर तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और गुप्तचरों की सहायता ली गई... इसके बाद पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ निवासी सागर मंडल और कुलदीप मंडल को गिरफ्तार किया... पूछताछ के बाद उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई.. साथ ही, मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के नसीपुर निवासी उनके एक अन्य साथी चंदन उर्फ साजन को भी गिरफ्तार किया गया... एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि ये आरोपी हाट-बाजारों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे... उन्होंने यह भी कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को पुलिस बख्शेगी नहीं... पाकुड़ पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेती है... पूर्व में भी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है और कई चोर गिरोह के सदस्यों को जेल भेजा चुका है...
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Oct 06, 2025 02:34:02
Banka, Bihar:बांका भागलपुर बोर्डर स्थित चांदनी नदी किनारे पर अनावरण अनशन पर बैठे ग्रामीणो ने तहसुर और सैदपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण लोगों को जगदीशपुर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी ग्रामीण की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने में घंटों का समय लग जाता है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि इस पुल के बनने से तहसुर, सैदपुर और आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। आवाजाही सुगम होने से बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे रहने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 06, 2025 02:33:47
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर (राजस्थान): सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) में भीषण आग लगने पर SMS अस्पताल ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने कहा, "शॉर्ट सर्किट की वजह से जो प्रथम दृष्टया लगता है उससे आग फैली। चूंकि हमारे मरीज गंभीर होते हैं तो लगभग मरीज कोमा में होते हैं तो उनकी सर्वाइवल रिफ्लेक्स भी कमज़ोर होते हैं और उनको लगातार सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है। बिजली से जलने के कारण वहां ज़हरीली गैसें निकल रही थीं, और हमें उन्हें उनके सपोर्ट सिस्टम के साथ शिफ्ट करना पड़ा। उनकी हालत और गंभीर हो गई। हमने उन्हें निचली मंज़िल के आईसीयू में शिफ्ट करने की कोशिश की, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए। 6 लोगों की मौत हुई है।"
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 06, 2025 02:33:38
Noida, Uttar Pradesh:बारां जिले में बैमौसम बारिश का दौर जारी, कई जगह पर झमाझम बारिश, फसलों के गलने की नौबत, बिजली गिरने से एक किसान की मौत, किसानों की बढ़िी चिंता बारां. जिले में अक्टूबर के महीने में हो रही बिन मौसम की बरसात ने एक बार फिर से नदी नालों में उफान पर ला दिये है बारिश के चलते कई मार्गो पर पुलियाओं पर चादर चलने से मार्ग अवरूद्ध हो गये है वहीं तालाबों की फिर से चादर चलने लगी है मामोनी से गुना मार्ग की रामपुर के पास पुलिया बहने से मार्ग अवरूद्ध हो गया है वही किशनगंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत भी हो गई है बारिश ने किसानों किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है खेतों में कटी पड़ी मक्का,सोयाबीन की फसल में जमकर नुकसान हुआ है वहीं कहीं खेतों में खड़ी फसल भी गलने लगी है यह समय रबी की फसल बुवाई का भी है। ऐसे में कई किसान बा आने पर खेतों में बीज बोने की तैयारी कर रहे हैं। कई ने सरसों आदि के बीज बो भी दिए है। पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 6 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। बारां जिलें में कहीं-कहीं भारी बारिश,अतिवृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है रविवार को दिन भर धूप खिली, इसके बाद शाम मौसम बदला और शहर सहित जिले में कई जगह झमाझम बारिश हुई। अचानक हो रही बारिश की वजह से खेतों में पानी भर गया है जिससे खरीफ की फसल के खराब होने की पूरी आशंका है। हो रही बारिश और अतिवृष्टि ने किसानों को परेशानी में ला दिया है। अतिवृष्टि की वजह से फसलों के खराब होने की आशंका है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 06, 2025 02:33:17
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में दर्दनाक हादसा हुआ जहां बाल्टी में डूबकर 2 साल की मासूम की मौत हो गई, परिजनों ने بدون पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया अमरोहा जनपद के हसनपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। थाना सैदनंगली क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर में 2 वर्षीय यतिका की घर में रखी पानी की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते यतिका औंधे मुंह बाल्टी में गिर गई। उस वक्त मां विशाखा घर के अंदर काम में व्यस्त थीं। कुछ देर बाद यतिका की बड़ी बहन तृषा ने उसे बाल्टी में गिरा देखा और शोर मचा दिया। आनन-फानन में मां ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने सदमे में बिना मांगे किसी सूचना या पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 06, 2025 02:33:00
Nagaur, Rajasthan:डीडवाना कुچाचन जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की हलचल तेज नए जिलाध्यक्ष चयन को लेकर एआईसीसी प्रभारी पहुंची लाडनूं डॉ. अम्मी याजनिक ने किया वन-टू-वन संवाद, कार्यकर्ताओं से ली राय सुशील पारीक और जाहिदा शबनम भी रही साथ कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन लाडनूं, डीडवाना कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नवगठित डीडवाना-कुचामन जिले में नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर एआईसीसी की तीन सदस्यीय प्रभारी टीम सोमवार को लाडनूं पहुंची। एआईसीसी प्रभारी डॉ. अम्मी याजनिक, सुशील पारीक और जाहिदा शबनम ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और नए जिलाध्यक्ष के चयन पर सभी से राय जानी। इस दौरान डॉ. याजनिक ने पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक दिशा और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष जाकिर गेसावत, लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी टीम ने कहा कि कांग्रेस संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत की जाएंगी और योग्य नेतृत्व को आगे लाया जाएगा।
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Oct 06, 2025 02:31:47
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी शातिर घंटा चोर मोहर्रम अली मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार,दाहिने पैर में लगी गोली हरदोई में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार के इनामी शातिर घंटा चोर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।शातिर बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।पुलिस ने घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।पुलिस ने उसके पास से एक बाइक,अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं。 हरदोई जिले की थाना कोतवाली शहर पुलिस ने 25 हजार के इनामी शातिर घंटा चोर गैंग के सदस्य मोहर्रम अली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।थाना हरपालपुर के सतौथा गांव के रहने वाले मोहर्रम अली और उसके साथी मंदिरों को निशाना बनाते थे और घंटा चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।जिले के विभिन्न थानों में इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है।पुलिस ने मोहर्रम अली और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी और इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।पुलिस के मुताबिक शातिर बदमाश के बाइक से आने की सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस ने बावन रोड बाईपास पर वाहन चेकिंग शुरू की।इस दौरान बाइक पर सवार एक शख्स आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में उसे दाहिने पैर में गोली लगी जिसने अपना नाम मोहर्रम अली बताया।पुलिस ने घायल अवस्था में मोहर्रम अली को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।पुलिस ने मोहर्रम अली के पास से एक बाइक,एक अवैध तमंचा,दो धोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।घायल बदमाश का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है.
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 06, 2025 02:31:01
Chatra, Jharkhand:तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा; एक की मौत, एक की हालत गंभीर. चतरा-इटखोरी प्रमुख मार्ग स्थित बेलगाछ के समीप अज्ञात हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार को रौंद दिया. घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को सदर अस्पताल चतरा में भर्ती किया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान जांगी गांव, चतरा सदर थाना क्षेत्र निवासी बालमुकुंद गोस्वामी के रूप में की गई. दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना तब हुई जब बालमुकुन गोस्वामी जांगी से इटखोरी में ठेका पर लिए छत ढलाई का स्ट्रिंग का कार्य करने जा रहा था. बेलगाछ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उसे चपेट में लेकर रौंदते हुए फरार हो गया. पुलिस हाईवा की तलाश में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 06, 2025 02:30:50
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा से करगुवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दीपक नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश ने जुलाई महीने में नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभाँवर में हुई लगभग एक करोड़ की चोरी की वारदात में शामिल था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और चोरी गए सोने चांदी के गहने बरामद हुए। 36 घंटे पहले हुई मुठभेड़ में यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। उसके दो साथी पकड़े गए थे। आज पुलिस ने दीपक को अरेस्ट कर लिया और के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 06, 2025 02:30:20
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा से करगुवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दीपक नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश ने जुलाई महीने में नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभाँवर में हुई लगभग एक करोड़ की चोरी की वारदात में शामिल था। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक और चोरी गए सोने चांदी के गहने बरामद हुए। 36 घंटे पहले हुई मुठभेड़ में यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। उसके दो साथी पकड़े गए थे। आज पुलिस ने दीपक को अरेस्ट कर लिया और के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top