Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalpaiguri735101
जलपाईगुड़ी धुपगुड़ी में बाघ-चीत के बार-बार हमले, ग्रामीण दहशत में
PDPradyut Das
Jan 28, 2026 13:06:26
Jalpaiguri, West Bengal
লোকালয়ে বারংবার হানায় চিন্তায় ঘুম উড়েছে বাসিন্দাদের। ঘাপটি মেরে বসে ছিল। বাড়ির মালিক সর্ষে খেতে প্রবেশ করতেই তারপর যা ঘটলো! খবর পাওয়া মাত্রই ধুপগুড়ির বিধায়ক নির্মল চন্দ্র রায় ঘটনাস্থলে পৌঁছে ঘটনার বিস্তারিত জানালেন। আতঙ্কিত এলাকাবাসী। আবারো চিতাবাঘের কামড়ে আহত এক ব্যক্তি জানা যায় জলপাইগুড়ি জেলার ধুপগুড়ি ব্লকের উত্তর খট্টিমারি বাসিন্দা প্রসেনজিৎ রায় নিজের কৃষি জমি দেখতে গিয়ে সরিষা খেতে চিতাবাঘ লুকিয়ে ছিল। সেখানেই চিতা বাঘের আক্রমণের শিকার হন বাড়ির মালিক। ঝাঁপিয়ে পড়েন তার ওপরে, বিভিন্ন জায়গায় কামড় দেয়। চিৎকার চেঁচামেচি শুনে বাসিন্দাদের ভির জামান। আহত ব্যক্তিকে ধুপগুড়ি মহাকুমা হাসপাতালে নিয়ে আসা হলে তাকে বনদপ্তরের সহায়তায় মালবাজার সুপার স্পেশালিটি হাসপাতালে স্থানান্তর করা হয়। এখনো চিতাবাঘ সেখানে রয়েছে বলে আতঙ্কিত এলাকাবাসিন্দারা। বনদপ্তর সেখানে উপস্থিত রয়েছে। আক্রান্তProsenejayet Rাযে স্ত্রী সিভিক ভলেন্টিয়ার বানারহাট থানায় কর্মরত। সেখানে ডিউটি অবস্থায় তিনি ছিলেন তার পরেই তারকাছে ফোন আসে যে তার স্বামীকে বাঘের কামড়ে গুরুতর আহত। তৎক্ষণাৎ তিনি ওই অবস্থায় ধুপগুড়ি মহকুমা হাসপাতালে পৌঁছিয়ে যান। এসে কিন্তু কান্নায় ভেঙে পড়েন। চিতা বাঘের আতঙ্কে চিনতে পারছে এলাকায়। লোকালয়ে লেপার্ডের হামলায় আহত এক কৃষক। ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়ায় এলাকায়। জলপাইগুড়ি জেলার মোরাঘাট রেঞ্জের অন্তর্গত কান্তাইভাঙ্গা এলাকায় লোকালয়ে একটি লেপার্ড বেরিয়ে আসে। এইদিন দুপুর নাগাদ 자신의 সর্ষে খেত পরিদর্শনে যান স্থানীয় কৃষক প্রসেনজিৎ রায়। সেই সময় আচমকাই তাঁর ওপর হামলা চালায় লেপার্ডটি। কিছু বোঝার আগেই গুরুতরভাবে আহত হন তিনি। পরে স্থানীয়দের সহায়তায় তাঁকে উদ্ধার করে ধুপগুড়ি গ্রামীণ হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। বর্তমানে সেখানেই তাঁর চিকিৎসা চলছে। ধুপগড়ির বিধায়ক নির্মল চন্দ্র রায় জানান, হামলায় প্রসেনজিৎ রায়ের চোখে আঘাত লেগেছে। ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে পৌঁছান বিধায়ক নির্মল চন্দ্র রায় সহ জলপাইগুড়ি জেলা পরিষদের সদস্যা মমতা বৈদ্য এবং একাধিক জনপ্রতিনিধি। এলাকায় বারবার বন্য জন্তুর লোকালয়ে প্রবেশে আতঙ্কের পরিবেশ তৈরি হয়েছে জঙ্গল লাগোয়া গ্রামগুলিতে। লেপারাডটিকে ধরতে অভিযানে নামে মোরাঘাট রেঞ্জের বনকর্মীরা, পাশাপাশি বিন্নাগুড়ি ওয়াইল্ডলাইফ স্কোয়াডের বনকর্মীরাও অভিযানে অংশ নেন। তবে খবর লেখা পর্যন্ত লেপারার্ডকে ধরতে পারেনি বনদপ্তর। রিপোর্ট- প্রদ্যুৎ দাস ( জলপাইগুড়ি )
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATALOK TRIPATHI
Jan 28, 2026 14:47:33
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के जखनिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर जनता के विरोध से घिरे शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के दौरान अधूरे वादों पर उठे सवाल हाई मास्ट लाइट और प्रवेश द्वार निर्माण का पुराना वादा अब तक अधूरा जनता ने शहादत दिवस पर किए गए वादे की याद दिलाई विकास देखना है तो घोसी और जहूराबाद जाकर देखिए, वहां मैंने 100 करोड़ रुपये का काम कराया है क्षेत्रीय विधायक बेदी राम के बयान से मामला और गरमाया जब चाहूंगा, तब जलेगी लाइट” बयान पर जनता में आक्रोश लोगों ने बयान को अहंकारपूर्ण और शहीदों का अपमान बताया अरविंद राजभर बोले— इच्छाशक्ति के बिना मांगपत्र बेकार जनता ने शहीद सम्मान और विकास कार्यों में जवाबदेही की मांग की गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र में आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर को जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। मौका था शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि का, लेकिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम सवाल-जवाब और नाराजगी में तब्दील हो गया। दरअसल, महाराजा राष्ट्रीय सुहेलदेव स्टेडियम लखमनपुर डिहवा में आयोजित खेल प्रतियोगिता के बहाने अरविंद राजभर शहीद चौराहे पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, स्थानीय लोगों ने उन्हें पुराने वादे याद दिलाने शुरू कर दिए। जनता का आरोप है कि शहीद जगपति राम के 25वें शहादत दिवस पर यहीं से हाई मास्ट लाइट और भव्य प्रवेश द्वार निर्माण का सार्वजनिक वादा किया गया था, लेकिन सालों बीत जाने के बावजूद वह वादा सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया। लोगों के सवालों पर अरविंद राजभर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं वह नेता नहीं हूं जो सैफई-इटावा पैसा भेज दे। विकास देखना है तो घोसी और जहूराबाद जाकर देखिए, वहां मैंने 100 करोड़ रुपये का काम कराया है। हालांकि, इस जवाब से जनता संतुष्ट नहीं दिखी और विरोध और तेज हो गया। इसी दौरान क्षेत्रीय विधायक बेदी राम का एक बयान भी विवाद की वजह बन गया। शादियाबाद थाना चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट के महज दो महीने में खराब होने पर विधायक द्वारा दिए गए बयान कि जब मैं चाहूंगा, तब लाइट जलेगी की बात को लोगों ने अहंकारपूर्ण बताया और इसे शहीदों व जनभावनाओं का अपमान करार दिया। मामला बढ़ता देख अरविंद राजभर ने विधायक को चुप कराते हुए जनता के मांगपत्र की ओर इशारा किया और कहा- देखिए, ऐसे पत्रों से कुछ नहीं होता, जब तक जनप्रतिनिधि के मन में इच्छाशक्ति न हो। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शहीदों के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। करोड़ों रुपये की लागत से लगाई जाने वाली हाई मास्ट लाइटें कुछ ही हफ्तों में खराब हो जाती हैं और मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है。 जनता ने साफ शब्दों में कहा है कि अब केवल वादे नहीं, बल्कि धरातल पर विकास और शहीदों के सम्मान में ठोस काम चाहिए。
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Jan 28, 2026 14:45:31
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के चंदा थाना अंतर्गत एक प्राथमिक विद्यालय के टीचर ने दूसरे संप्रदाय की एक कक्षा तीन की छात्रा को अपने दो अन्य साथियों के साथ चाकू की नोंक पर मोटरसाइकिल से लेकर जंगल की ओर ले गया काफी खोजबीन के बाद लड़की के बाबा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और स्कूल पहुंचकर अपनी नातिन की खोज बीन शुरू की तब स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया वहीं करीब चार घंटे बाद पुलिस ने बच्ची को जंगल के पास से बरामद कर लिया और आरोपी शिक्षक अब्दुल राशिद उर्फ सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराई जिसमें पाया गया कि आरोपित शिक्षक दूसरे पाली में गैर हाजिर था साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि वह स्कूल की इस बच्ची के साथ अन्य बच्चियों को भी चॉकलेट के बहाने बाहर ले जाया करता था जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक अब्दुल रशीद उर्फ सोलंकी को निलंबित कर दिया है वही न्यायालय ने आरोपी शिक्षक की रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेजने का आदेश दे दिया है
0
comment0
Report
NarendrkumardixitNarendrkumardixit
Jan 28, 2026 14:40:17
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Jan 28, 2026 14:40:10
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में वकील केवल सिंह और मेडिकल संचालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसे मेडिकल संचालक की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में वकील और मेडिकल संचालक कहासुनी से लेकर हाथापाई और एक-दूसरे से मारपीट करते दिख रहे हैं। मेडिकल संचालक वकील पर डंडे बरसाता हुआ दिख रहा है。 वकील केवल सिंह के साथ मारपीट मामले में आरोपी मेडिकल संचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरसा बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड चल रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आज बुधवार को भी वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं, आरोपी पक्ष से मेडिकल संचालक ने भी अपना पक्ष रखते हुए कि उसके भाई की कोई गलती नहीं है। किसी बात को लेकर हुई बहस हुई और बाद में हाथापाई हो गई। वकील ने अचानक उसके भाई पर हाथ उठा दिया। ऐसे में मामला बिगड़ गया。 वोल 1 वीडियो में दिख रहा है कि दुकान में काउंटर के तरफ बाहर वकील केवल और अंदर मेडिकल संचालक व उसका भाई प्रमोद टाक खड़ा है। पहले दोनों आराम से बातचीत कर रहे होते हैं। आरोप है कि प्रमोद टाक ने कुछ गलत बोल दिया, जिससे वकील ने उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई और एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। प्रमोद ने अपनी कुर्सी के पास पहले से डंडा रखा था और उसे उठाते ही वकील पर बरसाने शुरू कर दिए। वह डंडा वकील के सिर पर लगा और कुछ खून बहने लगा। इसके बाद वकील ने भी प्रमोद को काउंटर के ऊपर से पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की। इस पर दोनों में फिर थप्पड़ चलने लगे। वहां पर मौजूद मेडिकल संचालक ने बीच-बचाव भी नहीं किया और आसपास के लोग बीचबचाव को पहुंचे。 मेडिकल शॉप में झगड़े के वीडियो से शुरूआत से लेकर अंत के फोटोज मेडिकल संचालक के भाई प्रमोद के गाली देते ही वकील ने पकड़ा गला और प्रमोद ने भी गला पकड़ लिया था। हाथापाई के दौरान वकील केवल और प्रमोद एक-दूसरे पर थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहा है। प्रमोद ने थप्पड़ मारते-मारते बीच में डंडा उठाकर वकील को मारना शुरू कर दिया बीचबचाव करने के बाद वकील साइड में बैठे फोन मिलाते हुए और प्रमोद डंडा हाथ में लिए धमकी देता है। वोल 2 दरअसल, यह घटना 17 जनवरी की है और अग्रसेन कॉलोनी में ही प्रमोद टाक व उसके भाई की मेडिकल शॉप है। दोनों का किसी बिल को लेकर लेन-देन का मामला था। इस बारे में प्रमोद टाक ने पहले वकील को दो से तीन बार फोन किया और अपने पास बुलाया। वकील केवल सिंह उसके कहने पर चले गए और बिल मांगा। प्रमोद कहने लगा कि बिल तो घर भिजवा दिया है और पैसे दे दो। गाली देने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद वकील एसपी से मिले और केस दर्ज किया। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर वकीलों में नाराजगी है。 सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका का कहना है कि पिछले 10 दिन से यह हमारे पास फैसले के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मगर समझौता नहीं करना है। इसकी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रमोद किस तरह वकील केवल के साथ गाली व बदतमीजी से बात कर रहा है। सब जांच में सामने आ जाएगा。 बाइट गंगाराम ढाका , प्रधान , सिरसा बार एसोसिएशन। वोल 3 मेडिकल संचालक के भाई डा. बिजेंद्र सिंह टाक ने बुधवार को मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बार एसोसिएशन व पुलिस द्वारा इस मामले में की जा रही कार्रवाई को एकतरफा बताया। डा. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई प्रमोद प्रेम नगर में मेडिकल स्टोर चलाता है, जोकि रजिस्ट्रर्ड है। पड़ोस में ही अपने आप को अधिवक्ता बताने वाला केवल कंबोज रहता है, जोकि झोला छाप डॉक्टर है और क्लीनिक भी चलाता है। केवल कंबोज उसके भाई से अक्सर दवाइयां ले जाता था। डॉक्टर की तरफ 300 रुपए की उधारी उसके भाई प्रमोद ने लेनी थी, जोकि करीब 6 माह से नहीं दे रहा था। 17 जनवरी की सांय 4.30 बजे उसके भाई ने केवल कृष्ण को फोन कर 300 रुपए की उधारी देने के लिए बात की। उस वक्त केवल कृष्ण किसी अधिवक्ता की बेटी की शादी में था औरउसने शराब का सेवन किया हुआ था। कुछ देर बाद केवल कृष्ण उसके भाई के मेडिकल पर आया और आते ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके भाई ने यही कहा कि आप बेशक 300 रुपए मत दो, लेकिन अभद्र भाषा का प्रयोग न करो। इस पर केवल कृष्ण ने गुस्से में आकर उसके भाई के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई की। उसके भाई ने उसे झगड़े संबंधी उसे फोन कर सूचित किया। जिस पर वह तुरंत सिरसा पहुंचा। उन्होंने कुछ मौजिज लोगों के माध्यम से केवल कृष्ण कंबोज से झगड़े को निपटानेे संबंधी बातचीत की, लेकिन उन्होंने बार एसोसिएशन का हवाला देते हुए कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद वे हुडा चौकी में शिकायत लेकर गए, लेकिन पुलिस ने मजबूरी का हवाला देते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। 19 जनवरी को पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ बार एसोसिएशन के दबाव के चलते विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया, जबकि उनकी शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वे कुछ मौजिज लोगों के साथ एसपी सिरसा व डीएसपी से मिले, लेकिन उन्होंने भी मजबूरी का हवाला देते हुए हमारी बात को अनसुना कर दिया। यही नहीं बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने तो एसपी कार्यालय में एसपी के समक्ष ही उसके भाई को देख लेने की धमकी दे डाली। बार एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम ढाका से भी मिले, लेकिन उन्होंने भी अपनी मजबूरी बताते हुए बिना बात को सुने हमें जाने को कहा। डा. बिजेंद्र टाक ने कहा कि जनता न्याय के लिए पुलिस व वकीलों के पास जाती है, लेकिन जब वही पुलिस व वकील इस प्रकार की कार्रवाई करेंगे तो आम जनता के बीच जो मैसेज जाएगा, वो बेहद चौंकाने वाला होगा। लोगों का न्याय प्रक्रिया से विश्वास उठ जाएगा। हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से गलती स्वीकारने के साथ-साथ हर प्रकार का दंड भी भुगतने की बात की, लेकिन किसी ने भी उनकी बात को नहीं सुना, जोकि समझ से परे की बात है। भय के साए में जी रहा परिवार, पुलिस व बार होंगे जिम्मेवार: वोल 4 डा. टाक ने बताया कि घटना के बाद से उनका पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है। परिवार को अधिवक्ताओं व पुलिस की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही है। धमकियों से डरकर उसका भाई भी पिछले एक सप्ताह से लापता है, जिसकी वे लगातार तलाश कर रहे हंै। उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि अगर उसके परिवार के किसी सदस्य को कुछ होता है तो इसके लिए सिरसा पुलिस व बार एसोसिएशन के साथ-साथ केवल कृष्ण कंबोज व उसके साथी जिम्मेवार होंगे。 बाइट डॉ विजेंद्र कुमार , भाई।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Jan 28, 2026 14:38:17
Alwar, Rajasthan:50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा: अलवर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बोलेरो व मोबाइल जब्त अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी और उसका गिरोह पुराने सिक्कों का बड़ा संग्रह होने का दावा कर उनके फोटो संभावित ग्राहकों को भेजता था और फिर उनसे पैसे ऐंठ लेता था। इस तरह अलग-अलग लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की गई, पुलिस जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम म्यूल और संदिग्ध बैंक खातों में डलवाई जाती थी। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Jan 28, 2026 14:37:58
Jalore, Rajasthan:जालोर। जिले में ग्रेनाइट स्लरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को गुजरात जा रहे ग्रेनाइट स्लरी से भरे एक ट्रक को रोककर चालक से लोडिंग पर्ची मांगी गई। पर्ची नहीं होने पर चालक से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। ट्रक चालक का कहना है कि ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा अवैध वसूली की जा रही है, जबकि ग्रेनाइट एसोसिएशन ने आरोपों को खारिज करते हुए स्लरी चोरी कर ले जाने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे शीतल ट्रांसपोर्ट का ट्रक, जो जानू खां के माध्यम से स्लरी भरकर गुजरात की ओर जा रहा था, को वीर तेज ग्रेनाइट के पास रोक लिया गया। यहां चालक से लोडिंग पर्ची मांगी गई। आरोप है कि पर्ची नहीं होने पर चालक के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित संबंधित लोगों को थाने ले जाया गया। कोतवाली थाने में ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकिशन रणवां सहित पदाधिकारी पहुंचे, जहां लंबी बहस के बाद एसोसिएशन की ओर से स्लरी चोरी का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया गया। वहीं ट्रक चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र जबरसिंह राजपूत ने भी अवैध वसूली और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इधर बुधवार को ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों ने पुलिस अधीक्षक जालोर को ज्ञापन सौंपकर ग्रेनाइट एसोसिएशन पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और इस पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Jan 28, 2026 14:37:37
Jaipur, Rajasthan:महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के हार्ट सर्जन ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए सवा सौ किलो वज़नी की महिला की जोखिम भरी सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। खास बात ये है कि ऑपरेशन मिलिमल इनवेसिव तकनीक यानी छोटे चीरे से किया गया। मरीज को गंभीर माइट्रल वाल्व स्टेनोसिस, अत्यधिक मोटापा (मॉर्बिड ओबेसिटी) और लंबे समय से ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या थी। ऊँचे बीएमआई और कमजोर श्वसन क्षमता के कारण कई जगह मना भी कर दिया गया था। जरूरी जांचों और मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (MICS) तकनीक के जरिए तय किया। उन्होंने कहा कि एक तो वजन के कारण ऑपरेटिव एक्सपोज़र सीमित था, जिससे सर्जरी तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीम के सामूहिक प्रयासों से ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी अत्यंत संतोषजनक रही, विशेषकर सांस गति सामान्य हो गई और मरीज को ऑपरेशन के चौथे दिन ही सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Jan 28, 2026 14:36:09
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय, बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वाधान में लखीसराय कबड्डी संघ के मेजबानी में आज से तीन दिवसीय 51 वीं बिहार राज्य सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर स्थित केआरके मैदान मे हुआ। उद्घघाटन डीएम मिथिलेश मिश्रा, संरक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर डीडीसी सुमित कुमार, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे। बताया चले कि बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में 8 जोन के विजेता उपविजेता समेत कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं: बेगूसराय, गया जी, नवादा, मुंगेर, सासाराम, पूर्वी चंपारण, बक्सर, लखीसराय समेत कुल 16 टीमें शामिल हैं। आज कबड्डी मैच की शुरुआत नवादा और लखीसराय के बीच खेली गई जिसमें लखीसराय की टीम 23 अंकों से विजयी हुई। इस मौके पर DM मिथिलेश मिश्र ने कहा कि आज लखीसराय के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज से राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है और आयोजक ने राज स्तरीय कबड्डी संघ से बात कर लखीसराय जैसे छोटे जिले में भी कबड्डी का महाकुंभ आयोजित किया। यह खेल के क्षेत्र में बहुत ही सकारात्मक पहल है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Jan 28, 2026 14:35:51
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवक टावर पर टावर पर चिल्लाने लगा। अपने प्यार को पाने की चाह से शोले फिल्म की तरह करीब 150 फीट की ऊंचाई पर टावर के अंतिम टॉप पर पहुंच गया। इस दौरान लोगो की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर हरला थाना पुलिस के साथ साथ भारी संख्या में लोग भी जुट गए। पुलिस के पहुंचने के बाद काफी मिन्नत के बाद युवक टावर से नीचे उतरा। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 स्थित बसंती मोड का है। पुलिस युवक के सारी बातों को मानने की बात कही तब जाकर युवक नीचे उतरा। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि युवक भोजराज जो मध्यप्रदेश के गुणा जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का रहनेवाला है जहां बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के नेपाली पड़ा की रहनेवाली एक लड़की से फेसबुकिया प्यार हो गया जहां युवक मध्यप्रदेश से बोकारो पहुंच गया। युवक इससे पहले भी बोकारो पहुंचा था लेकिन युवती जाने से इनकार कर दिया। आज जब युवती जाने से इनकार किया तो युवक सेक्टर 9 स्थित बसंती मोड के पास चौराहे में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और युवती के साथ शादी करने के जिद पर अड़ गया। ये शोले फिल्म की तरह से घटना क्रम को युवक ने अंजाम दिया जहां टावर के नीचे लोगो की भीड़ जुट गई। मौके पर हरला थाना पुलिस पहुंची और युवक के मोबाइल पर संपर्क किया गया क्योंकि ऊंचाई इतनी थी कि नीचे से आवाज नहीं जा रहा था। युवक के मोबाइल पर पुलिस के द्वारा संपर्क कर उसकी सब बातों को मानने की बात कही गई तब जाकर युवक नीचे उतरा। पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बोकारो के हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक मध्य प्रदेश का रहने वाला है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Jan 28, 2026 14:35:04
Ranchi, Jharkhand:आज राजधानी रांची में यूजीसी कानून के विरोध में सामान्य वर्ग के छात्रों ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर हाथ में मसाला लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यह यूजीसी कानून विशेष रूप से सामान्य वर्ग के छात्रों को टारगेट करके बनाया गया है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस कानून से समाज में समानता स्थापित होने के बजाय असमानता और अधिक बढ़ेगी। छात्रों का यह भी कहना है कि इस कानून का दुरुपयोग कर कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से यूजीसी से जुड़े मामलों में उन्हें फंसा सकता है, जिससे निर्दोष छात्रों को कानूनी परेशानियों और जेल तक का सामना करना पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि यह कानून छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Jan 28, 2026 14:34:28
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top